Posts

Showing posts with the label 2020 at 02:19PM

शिकागो की मॉडल के पैरों की लंबाई कमर से एड़ी तक 52.8 इंच है, लंबे पैरों की वजह से कई बार मजाक बना पर खुद पर गर्व है इसे

Image
शिकागो (अमेरिका) की रहने वाली रेन्सेखहॉरलू बड के पैरों की लंबाई कमर से एड़ी तक 52.8 इंच है। खास बात यह है कि 29 वर्षीय इस युवती के परिवार के सभी लोगों की लंबाई सामान्य से ज्यादा है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह दुनिया की दूसरी महिला है जिनके पैर सबसे लंबे हैं। इसकी वजह से इन्हें कपड़े और जूते खरीदने में काफी दिक्कत होती है। मूल रूप से मंगोलिया से ताल्लुक रखने वाली इस युवती के पिता की हाइट 6 फीट 10 इंच है, तो मां की हाइट 6 फीट 1 इंच। हालांकि, इतनी हाइट के चलते उनका कई बार मजाक भी बना। रेन्सेखहॉरलू ने कहा कि बचपन में वे कई बार असहज महसूस करती थीं, लेकिन अब इस मॉडल को अपनी हाइट पर गर्व है। वे अपने लंबे पैरों के साथ खुश हैं। ये एक ब्रांड के लिए मॉडलिंग करती हैं, जो लंबी लड़कियों के लिए लेगिंग्स बनाता है। वे कहती हैं मुझेलंबी हाइट के चलते कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जैसे- अपनी साइज के कपड़े खरीदने के लिए मशक्कत करनी पड़ती है। बहुत से घर इतने छोटे होते हैं कि उनमें दाखिल होने के लिए झुकना पड़ता है। कई बार सिर दरवाजे या छत से टकरा जाता है। इन्हें जूते के लिए भी संघर्ष करना पड़ता है, ...