Posts

Showing posts with the label 2020 at 01:00PM

दुल्हन पर खूब जंचेगा पैरट ग्रीन सिल्क लहंगा और उसी से मैच करता हुआ फेस मास्क, गोल्डन वर्क मास्क भी बढ़ाएगा शान

Image
वेडिंग वॉर्डरोब तैयार करते हुए ब्राइड्स को एक खास एसेसरी पर भी ध्यान देना पड़ रहा है, वो हैं मास्क। उनकी पसंद के अनुसार फैशन में इन एंब्रॉयडर्ड, सीक्विंड, प्रिंटेड व प्लेन सिल्क मास्क चुने जा रहे हैं। एक नजर मास्क की ऐसी ही वैरायटी पर : 1. एक्वा ग्रीन लहंगे के साथ मैच करने के लिए ब्राइड प्लेन सिल्क फैब्रिक में लहंगे से मैच करता हुआ एक्वा ग्रीन फेस मास्क पहन सकती हैं। डिजाइन के लिए मास्क पर छोटी गोल्डन बूटियां भी अच्छी लगती हैं। 2. ब्राइड्स पर हेवी एंब्रॉयडरी वाले मैरून लहंगा चुन्नी के साथ हेवी जूलरी अच्छी लगती है। इस हैवी लुक को मैच करने के लिए मास्क भी हैवी ही मैच करें। मास्क पर भी गोल्डन वर्क खूब अच्छा लगता है। 3. रेड सिल्क लहंगे के साथ उसी रंग का मास्क पहन सकती हैं। लहंगे पर डेलिकेट लाइट शेड एंब्रॉयडरी भी खूब फबेगी। वैसा ही डेलिकेट काम मास्क पर भी अच्छा लगता है। लहंगे व मास्क पर ग्लिटर वर्क भी ट्राय कर सकती हैं। नोट : ब्राइड यदि पारंपरिक लहंगे के बजाय मॉडर्न लहंगा ड्रेस पहन रही है तो उसके साथ प्रिंटेड मास्क खूब सजेगा। पेस्टल शेड मास्क पर एक तरफ खूब सारी पत्तियों वाला गोल्डन प...

44 वर्षीय अमेरिकन शेफ मार्कस ने दुनिया की सबसे बड़ी हॉटडॉग ट्राॅली बनाई, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

Image
यूं तो हॉटडॉग खाने के लिए हम जिस ट्रॉली पर जाते हैं, उसका साइज सभी को पता है। लेकिन अमेरिका के मिसौरी में रहने वाले 44 साल के शेफ मार्कस जिन्हें हॉटडॉग मैन भी कहते हैं, ने दुनिया की सबसे बड़ी हॉटडॉग ट्रॉली बनाकर गिनीज रिकॉर्ड बनाया था। 2015 में बनाए रिकॉर्ड के अनुसार इस ट्रॉली की चौड़ाई 9 फीट 3 इंच थी। इसकी लंबाई 23 फीट 2 इंच और ऊंचाई 12 फीट 2.75 इंच थी। इसके पहियों का व्यास 6 फीट 1.5 इंच था। अब इस ट्रॉली से वे रोजाना 33 प्रकार के हॉटडॉग खिलाते हैं। इसमें बहुत बड़े आकार की ब्रेड, बड़ी सॉस बॉटल्स, बड़ी मसालेदानियां यानी कि सब बड़े-बड़े सामान को रखा गया था। उनका रिकॉर्ड अभी कोई नहीं तोड़ पाया है। यह इतना हिट हुआ है कि मार्कस ने इस ट्राॅली को परमानेंट रेस्टोरेंट में बदल दिया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 44-year-old American chef Marcus created the world's largest hotdog trolley, a name recorded in the Guinness World Record from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LNrUAN https://ift.tt/3aniR3Y

महामारी के दौर में शादी को शानदार बनाने के 3 तरीके, मेहमानों को दें खूबसूरत मास्क, अनप्लग्ड वेडिंग प्लान करें

Image
कोरोना वायरस का असर शादियों पर भी दिख रहा है। ऐसा क्या करें कि सीमित मेहमानों के साथ मस्ती भरा माहौल भी बन जाए और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी हो। कोविड दौर में शादी का खाना कैसा हो? मनोरंजन कैसे हो? किस तरह मेहमानों की सुरक्षा का ध्यान रखा जाए? कैसे हैंड सैनिटाइज़र और मास्क के साथ ट्रेंडी दिखा जाए? थोड़ी-सी क्रिएटिविटी और इमेजिनेशन की मदद से कोविड दौर में भी एक ड्रीम वेडिंग प्लान की जा सकती है। 1. स्टाइलिश हैंड सैनिटाइजिंग स्टेशन ‘स्प्रेड लव नॉट जर्म्स’ का साइन बोर्ड डीआईवाई कर बनाएं। समारोह की एंट्री पर ही एक स्टाइलिश सैनिटाइजिंग स्टेशन बनाया जा सकता है। सैनिटाइजर की बॉटल्स पर्सनलाइज्ड हों तो बेहतर होगा। सैनिटाइजिंग स्टेशन के लिए एक विंटेज ड्रेसिंग टेबल रखा जा सकता है। इस पर खूब सारे फूल रखकर बोहेमियन लुक दे सकते हैं। मेहमानों के कमरे में वेलकम बैग के अंदर सैनिटाइजर बॉटल्स रखी जा सकती है। खूबसूरत टिशू बॉक्सेस में सैनिटाइजिंग वाइप्स रखे जा सकते हैं। 2. कस्टम मास्क मेहमानों के लिए पहले से ही खूबसूरत मास्क बनाकर रखें। शादी वाले दिन ये मास्क उन्हें दरवाजे पर ही पेश करें। ये पर्सनला...

रिटायर्ड नर्स रेयान घायल सैनिकों को गिफ्ट कर रहीं केक, अब तक खिला चुकी हैं 10 लाख से ज्यादा केक की स्लाइस और पेस्ट्रीज

Image
ब्रिटेन के अस्पतालों में भर्ती सैनिकों को अपने परिजनों के बाद अगर किसी का इंतजार रहता है तो वह है केक लेडी का। 59 साल की कैथ रेयान अपने हाथों से बना हुआ केक अस्पताल ले जाती हैं और घायल सैनिकों के साथ मिलकर केक काटती हैं। पिछले 11 सालों से ये सिलसिला लगातार चल रहा है। रिटायर्ड नर्स रेयान को सैनिकों ने ही 'केक लेडी' नाम दिया है। वह ब्रिटेन के अस्पतालों में अब तक 1260 विजिट कर चुकी हैं। इस दौरान सैनिकों को 10 लाख से ज्यादा केक की स्लाइस और पेस्ट्रीज खिला चुकी हैं। इस सबकी शुरुआत 2009 में हुई थी। उस वक्त रेयान अस्पताल में अपनी बीमार बहने के लिए केक लेकर गईं थीं। उसी अस्पताल में भर्ती सैनिकों के साथ भी उन्होंने केक बांटा था। लेकिन सैनिकों ने मजाक में अपने लिए अलग से ट्रीट देने की बात कही। रेयान ने देखा कि घायल सैनिक दर्द से कराह रहे हैं। ऐसे में केक का एक छोटा सा टुकड़ा उनकी खुशी की वजह बन गया था। अगले दिन रेयान 35 सैनिकों के लिए केक लेकर पहुंच गईं। अब तो पूरे ब्रिटेन से सैनिक केक की मांग करते हैं। रेयान ने इसके लिए बकायदा एक वेबसाइट और सोशल मीडिया पेज 'केक 4 केजुअल्टीज...

डीप-क्लीनिंग के लिए बेडशीट को हाथ से न धोकर वॉशिंग मशीन का उपयोग करें, इन्हें स्टीम आयरन करें ताकि ये सैनिटाइज हो जाएं

Image
अब जब लोग अधिकतर समय घर पर ही रहते हैं तो घर की साफ-सफाई बेहद जरूरी हो गई है। त्योहार के मौसम में घरों की सफाई हो रही है। घर की सफाई करते हुए बेहद जरूरी है बेडशीट्स की सफाई और सैनिटाइजेशन। रोज वैक्यूम क्लीन होनी चाहिए डेड स्किन, धूल वगैरह से एलर्जी नहीं है तो भी बेडशीट को रोजाना बकायदा वैक्यूम करना चाहिए। इस तरह एलर्जी के विकसित होने से बच सकते हैं। वैक्यूम क्लीनर नहीं हो तो मोटे ब्रिसल वाले डस्टिंग ब्रश का इस्तेमाल कर सकते हैं। वीकली वॉश बेड पर कई प्रकार के बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं। एक हफ्ते में तो ये जर्म्स का प्लेग्राउंड बन जाता है। असरादर डीप-क्लीनिंग के लिए बेडशीट को हाथ से न धोकर वॉशिंग मशीन का उपयोग करें। इसमें ज्यादा डिटर्जेंट नहीं लगेगा। डायरेक्ट ब्लीच न करें हालांकि ब्लीच असरदार डिसइंफेक्टेंट है पर इसे डायरेक्ट इस्तेमाल करने से ज्यादातर बेडशीट्स खराब हो जाती हैं, खासकर डार्क और प्रिंटेड बेडशीट्स। ब्लीच को केवल सफेद शीट्स के लिए इस्तेमाल करें। केमिकल इस्तेमाल करने से पहले बेडशीट के वॉशिंग इंस्ट्रक्शन को ध्यान से पढ़ लें। डिसइंफेक्टेंट लोग हर्बल डिसइंफेक्टेंट चुन रहे...

सिंगोनियम के पौधे में लंबे समय तक नमी बनी रहती है, फिलोडेंड्रन की पत्तियां डेस्क पर सजी खूबसूरत लगती हैं

Image
टेबल टॉप प्लांट्स बहुत कम मेंटेनेंस मांगते हैं और जगह भी ज्यादा नहीं लेते। ये लंबाई में मुश्किल से आधे फीट के होते हैं। इसीलिए ऑफिस डेस्क के लिए आदर्श माने जाते हैं। कीमत 450 से 600 रुपए के बीच होती है। गोल्डन पोथोस मनी प्लांट फैमिली से ही है। मेंटेन करना बेहद आसान है। एयर प्यूरिफाइंग प्लांट है जो हवा के सारे टॉक्सिंस एब्जॉर्ब कर लेता है। ये कम लाइट में भी सर्वाइव करते हैं। पानी भी तब देना होता है जब मिट्‌टी पूरी तरह सूख जाए। इसे हफ्ते में एक बार धूप दिखाना पड़ती है। इसकी पत्तियों का टेक्सचर अलग होता है। सिंगोनियम कई शेड्स में आता है। पिंक और ग्रीन की मांग सबसे ज्यादा है। एयर-प्यूरिफाइंग प्लांट है जिनकी खाद साधारण नहीं, ऑर्गेनिक है। इसकी खाद वजन में हल्की होती है। प्लांट सॉइल से ज्यादा पोषण इसमें पाया जाता है और नमी भी लंबे समय तक बनाकर रखती है। हफ्ते में एक बार ही धूप दिखाना पड़ती है। व्यस्त लोगों के लिए आदर्श है। फिलोडेंड्रन पत्तियों का कट खास आकर्षण है। बहुत तेजी से बढ़ता है। लाल पत्तियां बहुत आकर्षक लगती हैं। इसे डायरेक्ट धूप नहीं दिखानी चाहिए, लेकिन खूब रोशनी वाले एरिया में...

गोल्डन ब्लेंड्स से बढ़ाएं टेबल की शान, पिक्चर-परफेक्ट लुक के लिए स्लीक और शाइनी कटलरी व ग्लास रखें

Image
रोज एक ही तरह से सेट होने वाली डाइनिंग टेबल को त्योहार के मौसम में अलग अंदाज में सेट किया जा सकता है। शुरुआत ट्रेंडी टेबल वेयर और कटलरी से की जा सकती है, जो किसी भी टेबल सेटिंग का कोर होती हैं। डिनरवेयर और फ्लैटवेयर में रेंज काफी है। फेस्टिव सीज़न में एक क्लासिक फैमिली मील के लिए ये टेबल आइडियाज़ दिलचस्प साबित होंगे। 1. गोल्डन टच गोल्डन ब्लेंड्स किसी भी टेबल की शान बढ़ा देते हैं। अब वॉर्म मैटेलिक्स के प्रति रुझान लगातार बढ़ रहा है। रोज़ी कॉपर से लेकर बीमिंग ब्रास और गोल्ड के शेड्स डाइनिंग टेबल पर क्लासी लगते हैं। लग्जरी टेबल सेटिंग आइडिया की तलाश है, तो गोल्ड से बेहतर कुछ नहीं। इसे अन्य लग्जरी मटेरियल के साथ भी टीम किया जा सकता है, जैसे - मार्बल डिनरवेयर। गोल्ड टेबल सेटिंग्स को आसानी से अन्य रंगों के साथ लेयर भी किया जा सकता है। यह बेहद वाइब्रेंट लुक देगा। स्पार्कल और नेचुरल फील के लिए अर्दी या लीफ टोन्स भी गोल्ड के साथ रखे जा सकते हैं। 2. आर्ट डेको डिज़ाइन टेबल पर हिस्टॉरिक लुक क्रिएट करना चाहते हैं तो आर्ट डेको डिजाइन आज़मा सकते हैं। इसमें ज्योमेट्रिक और मोनोक्रोम पैटर्न्स शामिल...

वर्जीनिया में 55 वर्षीय लेखिका लीजा सुहाय के पास पहुंचती हैं ढेरों चिटि्ठयां, नन्हें-मुन्नों को दिल जीतने वाले जवाब देकर कर देती हैं खुश

Image
वर्जीनिया (अमेरिका) के पास एक परियों का गांव है। बच्चे उन परियों को अपने मन की बात पत्र में लिखकर भेजते हैं। अच्छी बात यह है कि बच्चों के उनके लिखे लेटर्स का जवाब भी मिलता है। बच्चों का मन आज भी परियों पर यकीन करता है। दरअसल जब लॉकडाउन शुरू हुआ तब नौ साल की माया गैबलर की दुनिया परिवार और कुछ दोस्तों तक ही सिमट कर रह गई। उसने पेड़ पर रहने वाली परियों को पत्र लिखना शुरू किया। इन परियों का पता उसे बच्चों के लिए प्रकाशित होने वाली परी कथाओं की किताब से मिला था। माया और उसकी दो सहेलियों व बहनें सोफी, केट केरोल परियों की दुनिया में ज्यादा ही यकीन करती हैं। माया की मां जैनिफर कहती हैं कि ''बच्चों का डर, चिंता बाहर निकालने का यह अच्छी तरीका है। इसके जरिये बच्चे अपनी फीलिंग दिखा सकते हैं''। परियों का यह गांव बच्चों की स्टोरी बुक लिखने वाली 55 वर्षीय लेखिका लीजा सुहाय के घर के पास बताया जाता है जो कि वर्जीनिया सिटी के पास नॉरफॉक के किनारे स्थित है। वे ही परदे के पीछे से बच्चों को बहलाती हैं। बच्चों को यह पता है कि गांव के पेड़ की डालियों के पीछे परियां सो रही हैं। उनके लिए फलो...

स्विट्जरलैंड की एक युवा टीचर यास्मीन चार्लोट 20 साल से पहन रही हैं सिर्फ पिंक कलर, पति की मदद से अपने घर को बनाया पिंक पैराडाइज

Image
यदि आप सक्षम हैं तो अपने शौक पूरे करने के कारण दुनिया की नजरों में सबसे अलग दिखते हैं। स्विट्जरलैंड की एक युवा टीचर का फेवरेट कलर पिंक है। वे पिंक के अलावा दूसरे कलर के कपड़े नहीं पहनतीं। उनके स्टूडेंट उन्हें ‘मिस पिंक’ बुलाते हैं। वे इंटरनेट पर सेलिब्रिटी बनी हुई हैं। कपड़े, शूज, पेन यानी पूरे घर का हर सामान पिंक है। 32 वर्ष की यास्मीन चार्लोट का कहना है कि दुनिया में वे अकेली ऐसी महिला नहीं हैं जो एक ही रंग पसंद करती हैं। कुछ महिलाएं दुनिया में विशेष रंग के कारण ही फेमस हुई हैं। जैसे कि लॉस एंजिल्स की मिस सनशाइन नाम से फेमस एला लंदन को यलो कलर पसंद था। न्यूयॉर्क की एलिजाबेथ ईटन रोजेंथल तो ग्रीन लेडी के नाम से मशहूर हुईं, उन्होंने बाल और पलकें तक ग्रीन कर रखी थीं। ऐसे ही बोस्निया के छोटे से शहर ब्रेग्ज की 67 वर्षीय जोरिका रेबर्निक ने जीवन भर रेड कपड़े ही पहने। जब यास्मीन 12 वर्ष की थी, तब मां ने गुलाबी कार्डिगन और कुछ पतलून खरीदीं। 13वें वर्ष में पिंक कलर और भाने लगा। उम्र बढ़ने के साथ पिंक के प्रति दीवानगी बढ़ी। 16 की हुई तो पिंक का कलेक्शन शुरू कर दिया। जब मंगेतर के साथ रहने लगीं त...

टेक्सास का एक कपल बच्चों की शादी के बाद फोटोशूट कराकर हुआ फेमस, सोशल मीडिया पर वायरल हुई स्लेट पर लिखी दिल की बात

Image
वक्त बदल गया है। अब बच्चे नौकरी करने बाहर जाते हैं या शादी कर पत्नी के साथ कहीं और शिफ्ट होते हैं तो माता-पिता के लिए यह खुशी की बात होती है। अमेरिका के टेक्सास में ऐसे ही एक कपल जुआन पेरेज और उनकी पत्नी दलिला के चार बच्चे नौकरी के सिलसिले में तो कोई शादी के बाद घर छोड़कर चले गए। जब पति-पत्नी अकेले रह गए तो उन्होंने इस वक्त को सेलिब्रेट करने के लिए खाली घर में फोटो शूट करवाया। आजादी का जश्न मनाने के लिए उन्होंने तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की और लिखा कि अब हम नई जिंदगी की शुरुआत करेंगे, अलग-अलग जगह ट्रैवल कर नई यादें बनाएंगे। इसके बाद होने वाले पोते-पोतियों का दुलार करेंगे। फोटोग्राफर मेलिसा ने बताया कि यह फोटोशूट उनका अब तक का सबसे फेवरेट रहा है। वे कहती हैं मुझे आजतक ऐसा करने के लिए किसी ने नहीं कहा। मैं उम्मीद करती हूं कि वे नई जिंदगी को खूब एंजॉय करें। सोशल मीडिया पर डाले गए उनके सभी फोटो 44,000 बार शेयर किए गए हैं। एक अन्य प्लेटफॉर्म लव व्हाट मैटर पर भी ये फोटो 6 हजार बार शेयर हुए। जुआन और दलिला ने फोटोग्राफर मेलिसा मोरेनो से फोटोशूट करवाया और अपनी फोटोज को सोशल मीडिया पर शेय...

अपनी गलतियों को स्वीकार कर उनसे सीखना शुरू कीजिए, समय से सबक लेकर अपने भविष्य को बनाइये बेहतर

Image
हम सबके चंद साझे शिक्षक हैं। इनकी कक्षा में जो ध्यान लगाकर पढ़ ले, उसके तजुर्बे दूसरों के लिए प्रेरणा बन जाते हैं। कभी समय रहते संभलने का सबक़ मिलता है तो कभी कुछ कर गुज़रने के बाद का अनुभव कोई नया पाठ पढ़ाता है। कभी अपनों का व्यवहार कोई सीख दे जाता है तो कभी परायों का बर्ताव हमारा सबक़ बनता है। इन बातों और हालात को भी शिक्षक ही समझिए जो आपको बहुत कुछ सिखाते, समझाते और तराशते हैं। ताउम्र चलने वाली इस क्लास का हर पाठ, अनुभव और एहसासों की पोटली भरता जाता है। ग़लतियों से लीजिए सीख कहते हैं कि ख़ुद की ग़लतियां जीवन में सबसे बड़ी शिक्षक होती हैं। यूं भी ग़लतियां करना सीखने के सफ़र का ही एक हिस्सा है। अपनी भूल से मिला सबक़ अनुभव और संभलने की सीख साथ लाता है। आमतौर पर हम अपनी ग़लतियां स्वीकार नहीं कर पाते। लेकिन इस स्वीकार्यता के बिना कोई सीख भी नहीं मिल सकती। जबकि कामयाब और सजग इंसान की पहचान यही है कि वो समय-समय पर अपनी ग़लतियों से शिक्षा ले और उन्हें आगे कभी न दुहराए, ताकि ऐसी ग़लतियां अनुभव बन सदा के लिए आपको सतर्क और समझदार बना दें। प्रकृति की कक्षा में पढ़ाई प्रकृति हर दिन एक परीक्षा द...