Posts

Showing posts with the label 1733 December 01

दुल्हन पर खूब जंचेंगे इन 3 कलर के दुपट‌टे, वेडिंग डे के लिए परफेक्ट रेड और पिंक, ऑरेंज में निखरेगी ब्राइड की ब्यूटी

Image
अलग-अलग डिजाइन, कलर और फैब्रिक से बने दुपट्‌टे इस मौसम में दुल्हन को जहां ठंडक से बचाने में मदद करेंगे, वहीं उनके आउटफिट्स को स्टाइलिश लुक भी देंगे। दुल्हन के बीच इनका क्रेज देखते ही बनता है। पिंक है परफेक्ट थोड़ा एक्सपेरिमेंट करना चाहती हैं तो जरी वाला पिंक दुपट्‌टा खरीदें। वेडिंग डे के लिए लिए पिंक का लहरिया दुपट्टा भी अच्छा लगेगा। अगर आप शादी वाले दिन लहंगे के साथ छोटा कुर्ता पहन रही हैं तो इसके साथ लॉन्ग लेंथ का प्लेन पिंक दुपट्‌टा कैरी कर सकती हैं। इस तरह सिंपल ड्रेस को भी यूनिक लुक दिया जा सकता है। खूब जंचेगा रेड अलग-अलग कट और डिजाइन-पैटर्न वाले ब्लाउज के साथ रेड के हर शेड का कॉम्बिनेशन यूनिक लुक देता है। मौसम को देखते हुए रेड कलर के फ्लोरल दुपट्‌टे भी आप पर सूट करेंगे। अगर आपकी ड्रेस प्लेन कलर की है तो उसके साथ प्रिंटेड रेड दुपट्‌टे की पेयरिंग करें। अपने दुपट्‌टे को लटकन से सजाकर भी खास बनाया जा सकता है। फूल, पत्तियों और रंग-बिरंगे सितारों वाले लटकन ब्राइडल दुपट्‌टों पर अच्छे लगते हैं। ऑरेंज से बनेगी बात आजकल दुल्हन के बीच भी ऑरेंज का हर शेड ट्रेंड में है। आप चाहें तो ...

केरल की इंदुजा प्रकाश 27 साल की उम्र में बनी प्लस साइज मॉडल, उन्हें ऐसे लोगों से शिकायत है जो उनके मोटापे का मजाक उड़ाते हैं

Image
इंदुजा प्रकाश को बचपन से अपने मोटापे की वजह से चिढ़ाया जाता था। लेकिन 27 साल की उम्र में इंदुजा का यही मोटापा उनके प्रोफेशन की वजह बना। वे एक प्लस साइज फैशन मॉडल के तौर पर अपनी खास पहचान रखती हैं। वे कहती हैं -''मलयाली लोगों की इस सोच को बदलना मेरे लिए बहुत मुश्किल था कि एक स्लिम फिगर वाली लड़की ही मॉडल बन सकती है''। इंदुजा ने सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया। लॉकडाउन के दौरान इंदुजा ने प्लस साइज मॉडलिंग की और इसे ही अपना प्रोफेशन बना लिया। उन्होंने बताया - ''केरल में प्लस साइज मॉडलिंग करना आसान नहीं है। लेकिन मैंने मॉडलिंग को अपना प्रोफेशन चुन लिया था। मैं अपनी मेहनत के बल पर प्लस साइज महिलाओं के आत्मविश्वास को लौटाना चाहती हूं। जो महिलाएं बॉडी शेमिंग की वजह से रिजेक्ट कर दी जाती हैं, मैं उन सभी के लिए प्रेरणा हूं''। इंदुजा फोटोग्राफर्स और मेकअप आर्टिस्ट के लिए मॉडलिंग असाइनमेंट करती हैं। वे अब तक दो मलयाली फिल्मों में एक्टिंग भी कर चुकी हैं। इंदुजा को उन लोगों से शिकायत है जो उनके मोटापे का मजाक उड़ाते हैं। वे कहती हैं- ''मेरे परिवार में ...

मजदूर की बेटी श्वेथा पकियम के पास ऑनलाइन NEET कोचिंग के लिए स्मार्टफोन नहीं था, खुद किताबों से पढ़ाई की, अब बीडीएस में हुआ चयन

Image
मेडिकल काउंसिलिंग 2020-2021 के पहले चरण में दैनिक मजदूरी करने वाले पिता की बेटी श्वेता पकियम का चयन हुआ। 18 साल की श्वेथा को एक प्रायवेट मेडिकल कॉलेज में बीडीएस के लिए सीट मिली। श्वेथा ने रामकृष्णपुरम के कार्पोरेशन गर्ल्स हायर सेकंडरी स्कूल से 12 वीं कक्षा पास की। उसने बिना किसी कोचिंग के खुद पढ़ाई करके नीट-2020 की परीक्षा दी। श्वेता को जब यह पता चला कि एडमिशन फीस के तौर पर उसे 55,000 रुपए जमा करना होगा तो वह बहुत परेशान थी। ऐसे में स्कूल टीचर ने उसकी मदद की। श्वेथा के स्कूल की प्रिंसिपल ने बताया कि जब हमें यह पता चला कि श्वेथा का डेंटल कॉलेज में सिलेक्शन हो गया है तो उसकी फीस के लिए तत्काल सभी टीचर्स ने मिलकर 46,000 रुपए जमा किए। इसके बाद भी 4000 रुपए कम पड़ रहे थे जिसका प्रबंध श्वेथा के परिवार ने किया। श्वेथा और उसके परिवार की खुशी का उस वक्त ठिकाना नहीं रहा जब राज्य सरकार ने श्वेता और उसकी तरह अन्य गरीब बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने की घोषणा की। श्वेता ने बताया कि उसके पास ऑनलाइन नीट कोचिंग अटैंड करने के लिए स्मार्टफोन नहीं था। इसलिए उसने किताबों से खुद ही पढ़ाई की। उसे पढ़ाई में जब भ...

भारत में HIV का पहला मामला सामने लाने वाली महिला की कहानी, जिसने अपनी उपलब्धि पर लोगों के ताने सुने

Image
साल 1985 था। चेन्नई के मेडिकल कॉलेज में 32 साल की माइक्रोबायलॉजी की स्टूडेंट को रिसर्च के लिए एक टॉपिक की जरूरत थी। स्टूडेंट का नाम था सेलप्पन निर्मला। निर्मला को उनकी प्रोफेसर सुनीति सोलोमन ने रिसर्च का टॉपिक दिया HIV। अब निर्मला के पास बड़ी जिम्मेदारी लोगों का ब्लड जांचने की थी, जो बेहद मुश्किल काम था। उस दौर में अखबारों की सुर्खियों में एचआईवी /एड्स को पश्चिम से आई बीमारी बताया जा रहा था। खतरों को भांपते हुए चेन्नई और मुम्बई में लोगों का ब्लड टेस्ट किया गया। जांच पुणे की वायरोलॉजी लैब में हुई। लेकिन तब तक एक भी रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई। चुनौतियां ही चुनौतियां ब्लड टेस्टिंग का दायरा आगे बढ़ा। अब निर्मला को चेन्नई में 200 ऐसे लोगों के ब्लड सैम्पल लेने थे जो हाई रिस्क जोन में थे। इनमें सेक्स वर्कर्स, समलैंगिक और अफ्रीकन स्टूडेंट्स शामिल थे। यह सबसे मुश्किल काम था। मुश्किल इसलिए था क्योंकि निर्मला को एचआईवी/एड्स के बारे में बहुत जानकारी नहीं थी और यह भी नहीं मालूम था कि चेन्नई में सेक्स वर्कर्स कहां रहते हैं, इसलिए वह मद्रास जनरल हॉस्पिटल पहुंचीं। हॉस्पिटल में सेक्स के जरिए फैलने वाली...

लीसिया कोरोना मरीजों को ऑक्सीजन जनरेटर मुफ्त में उपलब्ध कराती हैं, 3 महीने के बेटे की परवरिश के साथ करती हैं ये नेक काम

Image
लीसिया लित्व्नोवा का फोन लगातार बजता है। वह एक हाथ में अपने तीन महीने को बेटे को पकड़े रखती है तो दूसरे हाथ से कोरोना वायरस पेशेंट्स के रिश्तेदारों के फोन अटैंड करती हैं जो उनसे ऑक्सीजन जनरेटर की मांग करते हैं। लीसिया यूक्रेन में 'ऑवर्स' के नाम से एक चैरिटी चलाती हैं। इसके माध्यम से वे सांस की बीमारी से जूझ पेशेंट और कोरोना मरीजों को फ्री में ऑक्सीजन जनरेटर उपलब्ध कराती हैं। यूक्रेन में कोरोना पेशेंट ने रिकॉर्ड लेवल पार किया है। ऐसे में लीसिया ने अपनी चैरिटी के जरिये कई लोगों की जान बचाई है। लीसिया का पोर्टेबल डिवाइस मास्क या नेजल ट्यूब के माध्यम से सांस के मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराता है। महामारी से पहले इस चैरिटी के पास 50 ऑक्सीजन जनरेटर थे, वहीं अब यूक्रेन निवासियों के सहयोग से फंड इकट्‌ठा करके 100 जनरेटर और खरीदे गए। 44 साल की लीसिया इस चैरिटी की शुरुआत करने से पहले डॉक्यूमेंट्री फिल्ममेकर थीं। लीसिया उन मरीजों को ऑक्सीजन जनरेटर उपलब्ध कराती हैं जिन्हें अस्पताल में बेड खाली न होने की वजह से जल्दी डिस्चार्ज कर दिया जाता है या जो कोरोना के चलते अस्पताल में भर्ती नहीं हो...

राजगीरे और सिंघाड़े के आटे को मिलाकर बनाना पैनकेक बनाएं, घी डालकर सेंक लें और सर्व करें

Image
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Make Pancake by mixing Rajgire and Singharan flour, bake it with ghee and serve it hot from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37kjTdX https://ift.tt/3fUPwyk