केरल की इंदुजा प्रकाश 27 साल की उम्र में बनी प्लस साइज मॉडल, उन्हें ऐसे लोगों से शिकायत है जो उनके मोटापे का मजाक उड़ाते हैं

इंदुजा प्रकाश को बचपन से अपने मोटापे की वजह से चिढ़ाया जाता था। लेकिन 27 साल की उम्र में इंदुजा का यही मोटापा उनके प्रोफेशन की वजह बना। वे एक प्लस साइज फैशन मॉडल के तौर पर अपनी खास पहचान रखती हैं। वे कहती हैं -''मलयाली लोगों की इस सोच को बदलना मेरे लिए बहुत मुश्किल था कि एक स्लिम फिगर वाली लड़की ही मॉडल बन सकती है''।

इंदुजा ने सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया। लॉकडाउन के दौरान इंदुजा ने प्लस साइज मॉडलिंग की और इसे ही अपना प्रोफेशन बना लिया। उन्होंने बताया - ''केरल में प्लस साइज मॉडलिंग करना आसान नहीं है। लेकिन मैंने मॉडलिंग को अपना प्रोफेशन चुन लिया था। मैं अपनी मेहनत के बल पर प्लस साइज महिलाओं के आत्मविश्वास को लौटाना चाहती हूं। जो महिलाएं बॉडी शेमिंग की वजह से रिजेक्ट कर दी जाती हैं, मैं उन सभी के लिए प्रेरणा हूं''। इंदुजा फोटोग्राफर्स और मेकअप आर्टिस्ट के लिए मॉडलिंग असाइनमेंट करती हैं। वे अब तक दो मलयाली फिल्मों में एक्टिंग भी कर चुकी हैं।

इंदुजा को उन लोगों से शिकायत है जो उनके मोटापे का मजाक उड़ाते हैं। वे कहती हैं- ''मेरे परिवार में सभी मोटे हैं। मुझे ये देखकर बुरा लगता है कि मैं जहां भी जाती हूं, वहां लोग मुझे वजन कम करने की सलाह देने लगते हैं। कोई कहता है डाइट कंट्रोल से वेट लॉस होगा तो कोई वजन कम करने के अलग-अलग उपाय बताने लगता है''।

इंदुजा ने कई बार अपना वजन कम करने का प्रयास किया। लेकिन जब उन्हें ये लगने लगा कि उनका वजह इतनी आसानी से कम नहीं हो पाएगा तो उन्होंने अपनी कोशिश बंद कर दी। वे कहती हैं- ''मैं जैसी हूं, वैसी ही खुश हूं। मैं दूसरों की खुशी के लिए खुद को नहीं बदल सकती''।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Induja Prakash of Kerala, a plus size model, made at the age of 27, complains to people who make fun of her obesity


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33v0ndG

https://ift.tt/2Jv8K1x

Comments

Popular posts from this blog

कोविड-19 से आई फूड जगत में नई क्रांति, अब सस्ता नहीं अच्छा खाना पसंद कर रहे लोग, घर से लेकर रेस्टोरेंट में जरूरत बना हाइजीन

गार्डन आइडियाज:घर की बालकनी या छत पर टेरेस गार्डन बनाने के लिए वर्टिकल गार्डन तैयार करें, यहां की थीम और मौसम के अनुसार फ्लोरिंग प्लान करना भी जरूरी