Posts

Showing posts with the label 1733 September 26

भारत में 94.5% विवाहित महिलाओं को गर्भ निरोध के साधनों के बारे में जानकारी है, पर इस्तेमाल सिर्फ आधी ही कर पाती हैं - ऐसे ही 10 चौंकाने वाले फैक्ट्स

Image
गर्भनिरोधक साधनों के उपयोग से अनचाहे गर्भ से बचा जा सकता है। अनचाहे गर्भ से जहां माताओं को बच्चों के बेहतर देखभाल में मुश्किलें आती हैं, वहीं इससे माता व शिशु के स्वास्थ्य प्रभावित होने के ख़तरे भी बढ़ जाते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार विकासशील देशों में 21 करोड़ से अधिक महिलाएं अनचाहे गर्भ से छुटकारा पाना चाहती हैं। लेकिन तब भी उनके द्वारा किसी गर्भ निरोधक साधन का उपयोग नहीं किया जाता है। इसे ध्यान में रखते हुए बड़ी आबादी को जागरूक करने के लिए 2007 से हर वर्ष 26 सितंबर को विश्व गर्भ निरोध दिवस मनाया जाता है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today World Contraception Day on 26th September. It is our mission to spread the word and raise awareness about contraception and Logo is Family Planning 2020. from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36ajjAq https://ift.tt/3cEw5bB

अमेरिका की ब्रिटनी वॉल्श ने 40 फीट दूर स्थित लक्ष्य को भेदने के लिए पैरों से तीर चलाया, 5.5 इंच के सर्कल में निशाना लगाकर गिनीज बुक में दर्ज किया नाम

Image
तीरंदाजी के यूं तो कई मुकाबले देखे होंगे लेकिन पैरों से तीर चलाकर निशाना साधने का प्रदर्शन देखकर रोमांचित हो जाएंगे। वैसे तो यह कारनामा कई लोगों ने दिखाया, लेकिन सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़कर सबसे ज्यादा दूरी तक निशाना साधने का रिकॉर्ड अमेरिका में पोर्टलैंड ऑरगेन की ब्रिटनी वॉल्श के नाम पर है। ब्रिटनी ने 31 मार्च 2018 में अपने दोनों हाथ एक पोल पर रखकर शीर्षासन की मुद्रा में पैरो से तीर चलाया। उसने 40.4 फीट दूर स्थित 5.5 इंच के सर्कल में परफेक्ट निशाना लगाकर गिनीज बुक में नाम दर्ज कराया। ब्रिटनी का कहना है इसके लिए कड़ी ट्रेनिंग, एकाग्रता, बैलेंस के साथ लचीला शरीर होना बहुत जरूरी है। कुछ समय से ब्रिटनी प्लेनेट हॉलीवुड और लॉस वेगास में द वेनेटियन में परफॉर्म कर रही हैं। ब्रिटनी से पहले इनके नाम भी थे रिकॉर्ड - 2012 में अर्जेंटीना की क्लोडिया गोमेज ने 18 फीट की दूरी पर निशाना साधकर नया रिकॉर्ड बनाया था। - 2014 में कैलिफोर्निया की नैंसी सिपकर ने पुराने रिकॉर्ड तोड़ कर 20 फीट की दूरी तक निशाना साधकर नया रिकॉर्ड बनाया था। नैंसी ने मंगोलिया जाकर मंगोल के लोगों से कलाबाजियां सीखी। Download...