Posts

Showing posts with the label 2020 at 11:38AM

आज के दिन क्लाउड ब्रेड से करें अपनों को खुश, स्नोमैन कुकीज, पुडिंग और पैनकेक भी सबको आएंगे पसंद

Image
क्रिसमस पर घर के सभी लोग कुछ खास और डिफरेंट पसंद करते हैं। कोरोना की वजह से अगर आप घर पर ही क्रिसमस सेलिब्रेट कर रहे हैं तो क्लाउड ब्रेड या कुछ स्पेशल कुकीज ट्राय करें। इसे बेक करने में समय भी कम लगता है। इस तरह आज के मेन्यू में आप कुछ खास रख पाएंगी और सबको खुश भी करेंगी। क्लाउड ब्रेड क्लाउड ब्रेड यानी एक ऐसी ब्रेड जो बादल की तरह फ्लफी दिखती है। इसे बनाने में सिर्फ तीन सामग्री यानी एग व्हाइट्स, कॉर्न स्टार्च और व्हाइट शुगर का इस्तेमाल होता है। ये तब तक फेंटी जाती है जब तक एग व्हाइट फ्लफी न बन जाए। इसे अलग-अलग फूड कलर के साथ मिलाकर भी बनाया जाता है। स्नोमैन कुकीज कुकीज की ये खास वैरायटी बच्चों को खूब पसंद आएगी। इसे कुछ दिनों पहले बनाकर भी रखा जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले बाउल में मक्खन और शकर को मिलाएं। अब अंडा, वैनीला एक्सट्रेक्ट और मैदा मिलाकर सॉफ्ट डो बनाकर प्लास्टिक रैप से ढकें और कुछ देर के लिए अलग रख दें। इस डो को छोटे-छोटे बिस्किट का शेप देकर ओवन में बेक करें। इसे आइसिंग और फूड कलर से सजाकर आकर्षक बनाएं। पुडिंग इसका लाजवाब टेस्ट हर मौके को खास बना देता है। क्रिसमस पर प...

लिसिप्रिया कांगुजम ने सरकार से दिल्ली में हेल्थ इमर्जेंसी लगाने की अपील की, दीवाली पर वायु प्रदूषण से बचने के लिए पटाखे न जलाने का दिया संदेश

Image
लिसिप्रिया कांगुजम की उम्र 9 साल है। दिल्ली में हो रहे जलवायु परिवर्तन के खिलाफ वह अभियान चला रही हैं। हाल ही में जब शहर में वायु प्रदूषण बढ़ा तो इस बच्ची ने सरकार से दिल्ली में हेल्थ इमर्जेंसी लगाने की अपील की है। उसने ट्विटर अकाउंट के जरिये अपनी बात रखी। उसने कहा - ''मैं सभी लोगों से दीवाली पर पटाखे न जलाने की अपील करना चाहती हूं क्योंकि इससे वायु प्रदूषण बढ़ता है जो सेहत के लिए बहुत हानिकारक है। हर साल लाखों बच्चे वायु प्रदूषण की वजह से अपनी जान गवां देते हैं''। उसने अपनी बात को एक कार्ड बोर्ड पर लिखकर व्यक्त किया। लिसिप्रिया मणिपुर की रहने वाली हैं। प्राकृतिक आपदाओं के चलते वे इस दिशा में प्रयास करने के लिए जागरूक हुईं। 2015 में नेपाल में आए भूकंप की खबरें देखकर उनका दिल दहल गया। उन्होंने परिवार के साथ इंफाल से काठमांडू तक सहायता पहुंचाई। 2016 में जब वे दिल्ली आईं तो यहां की गंदगी और प्रदूषण को देखकर इसके खिलाफ मुहिम छेड़ी। जब वह ओडिशा गईं तो वहां पर लगातार टिटी जैसे तूफानों ने उन्हें पर्यावरण सुधारने पर विचार करने को मजबूर किया। लिसिप्रिया ने वायु प्रदूषण के खिल...

भारत की पहली ट्रांसजेंडर ऑपरेटर बनीं जोया खान, रविशंकर प्रसाद ने अपने ट्विटर अकाउंट पर की तारीफ

Image
जोया खानटेलीमेडिसिन परामर्श के साथ सीएससी के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखा रही हैं।उनकी कोशिश ट्रांसजेंडर वर्ग को डिजिटल रूप से साक्षर बनानाऔर उन्हें काम के समान अवसर प्रदान करना है। वे इस समुदाय के बच्चों को भी कम उम्र से ही इंटरनेट और आधुनिक तकनीक की पूरी जानकारी देने की पक्षधर हैं। वडोदरा जिले में अपनी सेवाएं दे रही हैं जोया गुजरात के वडोदरा जिले में अपनी सेवाएं दे रही हैं। वे भारत में कॉमन सर्विस सेंटर की पहली ट्रांसजेंडर ऑपरेटर हैं। जोया चाहती हैं कि ट्रांसजेंडर समुदार के लोग भी डिजिटल युगके साथ चलें। जोया की इस उपलब्धि की जानकारी खुद केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री, रविशंकर प्रसाद ने अपने ट्वीट अकाउंटके जरिये दी। काम करने का मौका दिया गया है सीएससी वडोदरा के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर आसिफ खान पठान के अनुसार 3.5 लाख विलेज लेवल आंत्रप्रेन्योर सीएससी स्कीम ऑफ मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी के अंतर्गत संपूर्ण भारत में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। हमारे देश में लोगों की बदलती सोच को देखते हुए जोया खान को बैंकिंग और एजुकेशन सेक्टरमें काम करने क...