Posts

Showing posts with the label 2020 at 03:47PM

फैशन डिजाइनर शाइन सोनी को मिला मिस ट्रांस क्वीन इंडिया 2020 का सम्मान, अब देखती हैं मिस इंटरनेशनल क्वीन बनने का सपना

Image
मिस इंडिया ट्रांस क्वीन बनने के लिए कई राउंड पार करना होता है। इसमें फोटोशूट, टैलेंट हंट, कॉस्ट्यूम ट्रायल्स आदि हैं। इन सारे राउंड को पार करके शाइन सोनी को 'मिस ट्रांस क्वीन इंडिया 2020' के खिताब से सम्मानित किया गया है। शाइन का जन्म लड़के के रूप में हुआ था। उनकी मां को लगता था कि वे समलैंगिक हैं। उसके बाद उन्होंने फिजिकल ट्रांसफाॅर्मेशन कराया और वे लड़की बनीं। वे मानती हैं कि अधिकांश ट्रांस चाइल्ड को जिंदगी में इस तरह के हालातों का सामना करना पड़ता है। नेशनल इंस्टीट़्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी से ग्रेजुएशन करने के बाद शाइन अपने फाइनल ईयर में रियलिटी शो की विजेता रहीं। उसके बाद उन्होंने हॉन्गकॉन्ग की एक ट्रेंड फोरकास्टिंग कंपनी से इंटर्नशिप की। वहां से लौटने के बाद शाइन ने अपने लेबल 'न्यूड' की शुरुआत की। दिल्ली में उनका खुद का डिजाइन स्टूडियो है। इस काम के अलावा वे स्टाइलिंग भी करने लगीं। इसके तहत उन्हें कई जगह घूमने का मौका मिला। शाइन ने अपनी यात्रा को एक ब्लॉग के माध्यम से आम लोगों तक पहुंचाया। वे एक डिजाइनर के साथ ही ब्लॉगर के तौर पर भी मशहूर हुईं। शाइन के लिए फैशन एक...

महाराष्ट्र के एक कपल ने शादी के 65 साल बाद दोबारा लिए सात फेरे, हल्दी की रस्म निभाई और शादी के कार्ड भी बांटे

Image
शादी के लम्हों को एक बार फिर जी लेना पति-पत्नी दोनों के लिए यादगार होता है। बढ़ती उम्र में अपनी सारी जिम्मेदारी पूरी करने के बाद फिर से सात फेरे लेना महाराष्ट्र के इस कपल को खूब भाया। महाराष्ट्र के यवतमाल जिले की अर्नि तहसील में यह शादी हुई। वर की उम्र 81 साल और नाम सीताराम हीरवाले है, वहीं वधु की उम्र 72 साल और नाम निर्मला इंगोले है। इस कपल ने अपनी शादी के 65 साल पूरे होने पर शादी समारोह का एक बार फिर आयोजन किया। इस कपल की शादी 16 नवंबर 1955 को हुई थी। उस वक्त सीताराम की उम्र 15 साल और निर्मला 6 साल की थीं। यह शादी महाराष्ट्र के यवतमाल में लोनी स्थित उनके घर में हुई। इस विवाह समारोह में हल्दी से लेकर सात फेरे की रस्म रखी गई। इसमें बाराती बनकर उनके बच्चे और पोता-पोती रहे। यहां 50 वर्षीय उनके बेटे ने शादी के दौरान होने वाली रस्मों की जिम्मेदारी संभाली। इन्होंने महामारी को देखते हुए 50 मेहमानों को शादी में आमंत्रित किया जिन्हें बुलाने के लिए कार्ड भी छपवाए। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today A couple from Maharashtra, after 65 years of marriage, took se...

जम्मू -कश्मीर के बारामुला क्षेत्र में 11 स्किल डेवलपमेंट सेंटर के तहत महिलाएं सीख रहीं सिलाई, 275 बेरोजगार लड़कियों को मुफ्त दी जा रही ट्रेनिंग

Image
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से जम्मू और कश्मीर के बारामुला क्षेत्र में सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट की ओर से स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग सेंटर चलाए जा रहे हैं। बारामुला के डिस्ट्रिक्ट सोशल वेलफेयर ऑफिसर, शौकत अहदम के अनुसार, अभी राज्य में 11 स्किल डेवलपमेंट सेंटर का संचालन किया जा रहा है। इन सेंटर से 275 बेरोजगार लड़कियों को ट्रेनिंग दी जा रही है। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उन्हें सर्टिफिकेट भी दिया जाता है ताकि वे अपना काम शुरू कर सकें या कहीं नौकरी के लिए आवेदन दे सकें। यहां कुछ ऐसी लड़कियां भी हैं जो इन सेंटर्स में स्थायी रूप से टीचिंग कर अन्य महिलाओं को ट्रेनिंग देती हैं। एक स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग सेंटर बारामुला के उशकूरा क्षेत्र में हैं जहां एक टीचर महिलाओं को कपड़ों कटिंग और सिलाई करना सीखा रही है। इन 11 सेंटर्स में अब तक लगभग 25 बेरोजगार लड़कियों को कपड़ों की कटिंग और टेलरिंग के साथ ही सोजनी और तिला जैसा आर्ट वर्क भी सिखाया जा रहा है। जो लड़कियां यहां ट्रेनिंग लेती हैं, उन्हें सरकार की योजना के अंतर्गत हर साल 1,100 की राशि भी मिलती है। यहां सीखने वाली एक ट्रेनी महक मंजूर ने ...