तेज ठंड में प्रियंका की तरह जैकेट के साथ पहनें ब्लैक स्कार्फ, कियारा की तरह वुलन स्कार्फ से मिलेगा शानदार लुक
सर्द मौसम में अपनी स्टाइल को मेंटेन करना आसान नहीं होता। अगर आप इस मौसम में अपने स्वेटर या कोट के जरिये फैशन गोल सेट कर रही हैं तो स्कार्फ को न भूलें। इस ऐसेसरीज के जरिए कम कीमत में गॉर्जियस लुक पाना बेहद आसान है। तभी तो बॉलीवुड दीवाज भी इस मौसम में इसे अपने वार्डरोब का हिस्सा बनाती हैं। करीना का प्लेन स्कार्फ करीना ने ब्लू कोट और ब्लैक जींस के साथ ग्रे कलर के प्लेन स्कार्फ की पेयरिंग की है। अगर आपको क्रिसमस पार्टी में जाना है और आप हैवी एसेसरीज नहीं पहनना चाहती हैं, तो ड्रेस के साथ मैच करके स्कार्फ कैरी करें। आप चाहें तो करीना की तरह लॉन्ग स्कार्फ को गले में डालें या कमर में बांध लें। इन दिनों रात की ठंडक के बीच इसे सिर पर भी ओढ़ा जा सकता है। प्रियंका ने कैप के साथ की पेयरिंग प्रियंका चोपड़ा ने व्हाइट टॉप और ब्लैक जींस के साथ ब्लू जैकेट पहना है। ज्यादा ठंड के बीच आप भी प्रियंका की तरह कैप लगाएं और गले में स्कार्फ लपेट लें। इस तरह के स्कार्फ जितने अच्छे ठंड के मौसम में लगते हैं, उतने ही दिन के वक्त आउटिंग के दौरान भी पसंद किए जाते हैं। अगर आपकी ड्रेस प्लेन या बोरिंग कलर की हैं, तो...