Posts

Showing posts with the label 1733 October 18

नवरात्रि में नकारात्मकता को खत्म करें, सीखने की सोच अपनाएं और आदतों में बदलाव करके लें जिंदगी का मजा

Image
नवरात्र में माता रानी के प्रति आस्था रखने और उन्हें प्रसन्न करने के लिए लोग नौ दिन का व्रत रखते हैं। मान्यता है कि इन नौ दिनों में रखे जाने वाले व्रत हमारी आत्मा की शुद्धता के लिए होते हैं। व्रत से तन, मन और आत्मा को शुद्धि मिलती है। नौ दिन व्रत रखने के साथ-साथ सोच की शुद्धि और दिमाग शांत रखने के लिए कुछ बदलाव अपने अंदर भी करें। ख़ुद को बेहतर और रिश्तों को मज़बूत बनाने के लिए ये बहुत ज़रूरी है। हम क्या कहते हैं, कैसा व्यवहार करते हैं, इस पर हमारी छवि निर्भर करती है। जब छवि बिगड़ती है, तो आस-पास मौजूद लोगों `से रिश्ते ख़राब होने लगते हैं। मानसिक तनाव बढ़ता है। पर इनमें सुधार लाने के लिए पहले इनके बारे में जानना ज़रूरी है। और सुधार लाना कैसे है, सचेतन इसमें आपकी मदद कर सकता है। क्रोध से काबू पाएं संस्कृत का एक श्लोक है- ‘क्रोधाद्भवति संमोह: संमोहात्स्मृतिविभ्रम:। स्मृतिभ्रंशाद्बुद्धिनाशो बुद्धिनाशात्प्रणश्यति॥ इसका अर्थ है कि क्रोध से मनुष्य की स्मृति भ्रमित हो जाती है। स्मृति-भ्रम हो जाने से मनुष्य की बुद्धि नष्ट हो जाती है और बुद्धि का नाश हो जाने पर मनुष्य ख़ुद अपना ही नाश कर बैठता है।...

अपोजिट फैशन देगा हर आउटफिट को ट्विस्ट, फॉर्मल शर्ट और कैजुअल बॉटम ही नहीं स्वेटशर्ट और फॉर्मल पैंट्स भी बढ़ाएंगे आपका लुक

Image
अपोजिट ड्रेसिंग में कपड़ों के ऐसे दो पीस लिए जाते हैं जिन्हें पहली बार देखने से तो लगता है कि मिसमैच हैं, लेकिन यह पहनते ही परफेक्ट लुक देते हैं। जिन आउटफिट्स को देखने से ऐसा लगता है कि इन्हें कभी साथ में पेयर नहीं किया जा सकता, उन्हें साथ में टीम कर परफेक्ट लुक क्रिएट करना ही अपोजिट ड्रेसिंग है। फैशन प्रोज़ इसे बेहद पसंद कर रहे हैं। जैसे, वे रफल ड्रेस के साथ मोटी वेल्क्रो सैंडल टीम कर रहे हैं। जींस के साथ फ्रिली ड्रेस कैरी कर रहे हैं। सेलेब्रिटीज़ भी अब यह ट्रेंड अपना रहे हैं। पिछले दिनों कैटी होम्स ने फॉर्मल कॉलर शर्ट को जॉगर्स के साथ टीम किया था। अपोजिट ड्रेसिंग में कोई नियम नहीं होता है। इसे कई तरह से कैरी किया जा सकता है। 1. फॉर्मल शर्ट और कैजुअल बॉटम कैजुअल शॉर्ट्स के साथ बटन-डाउन फॉर्मल शर्ट टीम की जा सकती है। देखने में ऐसा नहीं लगता कि इन्हें साथ पहना जा सकता है। फॉर्मल शर्ट एक सीरियस आउटफिट है तो शॉर्ट्स रिलैैक्स्ड आउटफिट है, लेकिन दोनों को साथ पहनने से प्रेपी और कूल लुक मिलेगा। 2. ड्रेस संग कैजु़अल फुटवियर यह एक एथलीज़र कॉम्बो है जिसे फैशनिस्टाज़ काफी लंबे समय से अपना रहे ह...

मार्केट जैसे फ्रेंच फ्राइज़ बनाने के लिए आलू के स्लाइस को तलने से पहले फ्रिजर में रखें, घर में चिप्स बनाने का ये तरीका भी है आसान

Image
बाज़ार के चटपटे फ्रेंच फ्राइज़ मुलायम और कुरकुरे होते हैं। ख़ासतौर पर बच्चों को ये बहुत पंसद आते हैं। पर इस समय वे घर पर हैं और इनकी कमी महसूस कर रहे हैं, तो बाज़ार जैसे फ्रेंच फ्राइज़ घर पर बना सकते हैं। इसी तरह चिप्स भी बना सकते हैं। ऐसे बनाएं फ्रेंच फ्राइज़ : बड़े आकार के 1-2 आलू लेकर छील लें। अब फ्रेंच फ्राइज़ की तरह आलूओं को लंबा काट लें। पैन में पानी उबालें और उसमें स्वादानुसार नमक मिलाएं। आलू के टुकड़ों को इस पानी में डालें और पकाकर निकाल लें। उन्हें टिश्यू पेपर या कपड़े में निकालें और ठंडा कर लें। फिर इन टुकड़ों को हवाबंद डिब्बे या पाउच में बंद करके एक घंटे के लिए फ्रीज़र में रखें। फिर फ्रीज़र से निकालकर गर्म तेल में हल्का भूरा होने तक तलें। फ्रेंच फ्राइज़ बनाने का दूसरा तरीका : पानी में नमक डालकर उबाल लें। इसमें कटे हुए आलू डालकर आधा पका लें और निकाल लें। फिर इसे कपड़े से सुखाकर बड़ा चम्मच कॉर्नफ्लार इस पर डालें और टुकड़ों को उसमें लपेटें। इसके बाद हवाबंद डिब्बे या पाउच में बंद करके एक घंटे के लिए फ्रीज़र में रखें। फिर गर्म तेल में तल लें। चिप्स बनाने का तरीका जानें: ज़रूरत के अनुसार आल...