Posts

Showing posts with the label 2020 at 11:14AM

गरीबों का पेट भरने की खातिर मिर्जा शेख और उनके पति फैयाज ने घर खरीदने के लिए बचत के 4 लाख कर दिए खर्च, अब आनंद महिंद्रा करेंगे इनकी मदद

Image
कोविड - 19 के दौर में आए दिन ऐसी कई मिसाल सामने आ रही हैं जब अपनों से ज्यादा गैरों ने लोगों की मदद की है। लेकिन इन सब कहानियों से आगे एक कहानी मुंबई की मिर्जा शेख की है। मलाड के मलवानी क्षेत्र में रहने वाले इस कपल ने लॉकडाउन के दौरान गरीबों और झुग्गियों में रह रहे लोगों को भूखे रहने से बचाया है। उन्होंने गरीब बच्चों की पढ़ाई भी नहीं रूकने दी और लोगों को खाना खिलाने के लिए अपने बचत की हुई पूरी राशि को खर्च कर दिया। इस कपल का नाम है फैयाज और मिर्जा शेख। लोगों के बीच इस कपल की खूब तारीफ हो रही है। तीन महीने की फीस माफ कर दी मिर्जा एक स्कूल में प्रिंसिपल के तौर पर काम करती हैं। लॉकडाउन में उन्हें कई स्टूडेंट्स ने बताया कि उनके पेरेंट्स का रोजगार जाने की वजह से अब शायद वे पढ़ाई जारी नहीं रख पाएंगे। ये सुनने के बाद मिर्जा ने उन्हें स्कूल फीस की चिंता न करने का विश्वास दिलाया और उनकी तीन महीने की फीस माफ कर दी। अपने दोस्तों के साथ राशन का सामान पैक करते हुए मिर्जा शेख। इनके भूखे रहने के दिन आ गए अपने लिए दो वक्त की रोटी न जुटा पाने इन गरीबों के लिए ऑनलाइन क्लासेस का हिस्सा बनना भी आसा...