Posts

Showing posts with the label 2020 at 06:40PM

लॉकडाउन के दौरान आउटडोर एक्टिविटी में महिलाएं पुरुषों से आगे रहीं, 59% ने प्रकृति के करीब रहना पसंद किया तो 29% ने आउटडोर एक्सरसाइज की

Image
अमेरिका में लॉकडाउन के दौरान 3,200 लोगों पर यूनिवर्सिटी ऑफ वेरमोंट ने ऑनलाइन सर्वे किया। इस रिसर्च के अनुसार, लॉकडाउन में महिलाओं ने पुरुषों के बजाय आउटडोर एक्टिविटी में ज्यादा वक्त गुजारा। इनमें से 70% महिलाओं ने वॉकिंग की, वहीं 64% महिलाओं ने वाइल्ड लाइफ को एंजॉय किया। इस बीच इन्होंने जंगली जानवरों के फोटो लिए और प्रकृति के करीब रहते हुए अपनी अन्य कला को निखारा। 59% महिलाओं ने कहा कि कुदरती नजारों के बीच उन्हें मानसिक शांति मिली। 29% महिलाओं ने एक्सरसाइज के लिए घर से बाहर जाना पसंद किया। यह पहला ऐसा सर्वे भी है जो महामारी के दौरान अमेरिकंस का प्रकृति से रिश्ता भी बताता है। इसके अनुसार प्रकृति के करीब रहने में महिलाएं पुरुषों से आगे रहीं। उन्होंने पुरुषों के बजाय गार्डनिंग और वॉकिंग में भी अधिक समय बिताया। इस सर्वे के वरिष्ठ लेखक रचेल गोल्ड ने बताया महामारी के दौरान महिलाओं की खास रूचि मानसिक शांति के तरीके ढूंढने, एक्सरसाइज करने, लैंडस्केप को जानने और फन टाइम बिताने में भी रही। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Women were ahead of men in outdoor act...