दिवाली में लगातार इस्तेमाल हो रहे किचन को साफ़-सुथरा रखने के 7 आसान तरीके, इससे आपका काम होगा आसान
दिवाली आते ही घर में काम बढ़ जाता है। ऐसे में दिनभर किचन में कुछ न कुछ काम चलता ही रहता है। अगर आप बार-बार गंदा हो रहे किचन की सफाई आसानी से करना चाहती हैं तो यहां बताए जा रहे हैं टिप्स फॉलो करें। 1. सफाई- किचन में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है काउंटर टॉप और सिंक। इसलिए सबसे ज्यादा जरूरी है इन्हें साफ़ रखना। इनकी सफाई करते रहेंगे तो किचन साफ़ बना रहेगा। 2. खाली सिंक - कोशिश करें कि सिंक हमेशा साफ़-सुथरा और खाली रहे। इस तरह किचन में बदबू नहीं ठहरती है। 3. सफाई के लिए सही टूल्स - अपने नैपकिंस रोज धोएं और ऐसी जगह रखें, जहां से इन्हें आसानी से उठाया जा सके। ज्यादा इस्तेमाल हो चुके नैपकिन को तुरंत ही हटा दें वरना उसमें से बदबू आने लगेगी। 4. फर्श और टाइल्स - किचन से जर्म्स और कीड़े वगैरह दूर रहें इसलिए जरूरी है फर्श की रोज सफाई करना। फर्श के साथ ही काउंटर टॉप के ऊपर वाली टाइल्स की सफाई भी हर मील को बनाने के बाद नियमित होनी चाहिए। 5. स्पिल-इन चेक - जब भी किचन में खाना गिरे, तो उसे तुरंत ही साफ़ करें जिससे बाद में और ज्यादा गंदा न हो। गिरे हुए खाने को लंबे समय तक वहीं पड़े न रहने दें, इससे...