Posts

Showing posts with the label 2020 at 05:05PM

किड्स स्पेशल डोनट्स बनाने का आसान तरीका, चॉकलेट टॉपिंग से इसे बनाएं खास और शक्कर व नारियल बूरे से सजाकर करें सर्व

Image
अगर आपको मीठे में डोनट का स्वाद भाता है, तो इन्हें घर पर ही बना सकते हैं। डोनट बनाना आसान है और इसके लिए किन्हीं ख़ास तैयारियों की ज़रूरत नहीं होती। आप मनपसंद टॉपिंग्स लगाकर इनका स्वाद बढ़ा भी सकते हैं। डोनट तैयार करें - छोटे बाउल में कप गर्म दूध और 1 छोटा चम्मच यीस्ट मिलाकर पांच मिनट के लिए एक तरफ़ रख दें। बड़े बाउल में 2 कप मैदा, 2 बड़े चम्मच दूध पाउडर और छोटा चम्मच नमक मिलाएं। इसमें यीस्ट वाला दूध मिलाएं। ये मिश्रण काफ़ी चिपचिपा होगा। - अब इसमें एक कप मक्खन डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। डोनट के मिश्रण को कपड़े से ढंककर एक घंटे के लिए रख दें। एक घंटे के बाद ये मिश्रण फूलकर दोगुना हो जाएगा। इसकी हवा निकालकर इसे मुलायम गूंध लें। - इसे मोटी रोटी की तरह बेल लें और गोल कटर या कटोरी से डोनट का आकार काट लें। कटे हुए गोल आकार में डोनट की तरह बीच में छेद बनाने के लिए छोटे गोल कटर या ढक्कन का इस्तेमाल करें। इन डोनट्स को 25-30 मिनट तक प्लेट पर फैलाकर रखें और फिर घी में हल्का भूरा होने तक तलें। चॉकलेच टॉपिंग बनाएं - गर्म पैन में 1 कप क्रीम चम्मच से चलाते हुए 2-3 मिनट तक पकाएं। इसे आंच से हटा दें और...

इस मौसम में प्रियंका से लें फ्लोरल साड़ी की इंस्पिरेशन, सारा का फूलों वाला श्रग भी आपको देगा स्टाइलिश लुक

Image
मानसून आते हीफ्लोरल ड्रेसेस काट्रेंड हर साल बढ़ जाता है।बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड एक्ट्रेसफ्लोरल ड्रेसेस में अपना स्टाइल फ्लॉन्ट करना पसंद करती हैं।गर्मी और बारिश के बीच उमस भरे सीजन में इन ड्रेसेस का हल्का कपड़ा और पैटर्न आपको ठंडक का एहसास भी दिलाता है। फ्लोरल पैटर्न के कपड़े आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। कुछ बॉलीवुड दीवाज से आप फ्लोरल ड्रेसेस को पहनने का सलीका सीख सकती हैं। 1. प्रियंका की तरह पहनेंफ्लोरल प्रिंट साड़ी इंडियन वेयर की बात करें तो फ्लोरल प्रिंट वाली साड़ी एलिगेंट लुक देती है। प्रियंका की तरह आप ब्लैक कलर की फ्लोरल साड़ी पहनकर स्टाइलिश लग सकती हैं। फ्लोरलडिजाइनर साड़ी में भी आपको प्रिंट या एंब्राइडरी के अलग-अलग पैटर्नदेखने को मिलेंगे। यह ऑफिस वियर के तौर पर भीअच्छा विकल्प साबित हो सकतीहैं। 2. आलिया से लें फ्लोरल गाउन की इंस्पिरेशन उमस भरे इस मौसम में आप आलिया की तरह फ्लोरल गाउन ट्राय करें। मौसम को देखते हुए गाउन में सभी पेस्टल शेड्स अच्छे लगेंगे।एसेसरीज में आप फ्लोरल पैटर्न पर डिजाइन की गई ज्वैलरी, हैंड बैग्स और फुटवियर भी अपने कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं। 3....

घर के लिए महंगे जिम इक्विपमेंट्स मिल रहे रेंट पर, फैमिली-कपल पैकेज दे रहे पर्सनल ट्रेनर

Image
खुद को फिट रखने और इम्युनिटी सिस्टम की मजबूती के लिए लोग एक्सरसाइज को लेकर काफीएलर्ट हैं। तीन महीने से जिम और फिटनेस सेंटर बंद हैंलेकिन शहर के फिटनेस फ्रीक्स ने एक्सरसाइज नहीं छोड़ी। सेफ एन्वॉयर्नमेंट में खुद को फिटनेस का फुल डोज देने के लिए अब लोग अपने घरों में ही मिनी जिम तैयार कर रहे हैं। खास बात यह है कि घर के टैरेस, बालकनी एरिया और गेस्ट रूम में तैयार हो रहे यह जिम अब रेंटेड इक्विपमेंट्स के साथ भी बनाए जा रहे हैं। जिसमें किराए पर मिले जिम इक्विपमेंट्स के साथ फिटनेस ट्रेनर घर आकर पूरी फैमिली को एक्सरसाइज कराते हैं। अफोर्डेबल जिम की डिमांड जिम इक्विपमेंट्स डीलर जितेंद्र भटनागर और पंकज द्विवेदी ने बताया कि अनलॉक-1 में लोगों ने स्ट्रेंथ बूस्टर एक्सरसाइज इक्विपमेंट्स और होम जिम में मल्टीफंक्शनल मशीनें ज्यादा खरीदी हैं। इनसे वर्क बेंच, चेस्ट प्रेस, लाइन बेंच प्रेस, शोल्डर प्रेस, स्टैंडिंग, ट्राइसेप्ससभी हो जाते हैं। पूरी फैमिली का फिटनेस पैकेज फिटनेस एक्सपर्ट विशाल वर्मा ने बताया किलोगों की जरूरत के हिसाब से वे उनको फिटनेस इक्विपमेंट्स और ट्रेनर घर पर भेेजने की फैसिलिटी दे रहे हैं। ...