जोहन्ना मारिया का पेट लव हुआ वायरल, घर से यूनिवर्सिटी तक अपने पोनी को ले जाने के लिए पैदल चलकर तय किया 1500 किमी का सफर
जोहन्ना मारिया स्कॉटिश यूनिवर्सिटी में एग्रीकल्चर की स्टूडेंट हैं। उनके पोनी का नाम हेचिजो है जिसकी उम्र 14 साल है। जोहन्ना पोनी को अपने साथ यूनिवर्सिटी ले जाना चाहती हैं। लेकिन उसे अपने घर से यूनिवर्सिटी तक ले जाने का खर्च तकरीबन डेढ़ करोड़ है। पैसों की कमी के चलते जोहन्ना के लिए पोनी को ले जाने का इतना खर्च उठाना भी मुश्किल है। जोहन्ना को जब कोई और रास्ता नहीं सूझा तो उसने यूनिवर्सिटी तक लगभग 1500 किमी की दूरी अपने पोनी के साथ मिलकर अकेले ही पैदल तय करने का फैसला किया। पिछले सात महीनों के दौरान जोहन्ना ने हर दिन 13 से 20 किलोमीटर का सफर पोनी के साथ तय किया। पोनी के साथ जोहन्ना ने एक छोटा सा कार्ट भी अटैच किया। इसके ऊपर उसने अपना सारा सामान रखा। जोहन्ना ने अपने मजेदार सफर को सोशल मीडिया पर शेयर किया। उन्होंने ये भी बताया कि जब रात को वे काफी थक जातीं तो पोनी के साथ किसी खेत में सो जातीं। जोहन्ना कहती हैं - ''जब पोनी के साथ अपने सफर को मैंने सोशल मीडिया पर शेयर किया तो ऐसे कई लोग हैं जिन्होंने मुझे उनके घर में रात रूकने का ऑफर दिया। लेकिन मेरे लिए पोनी के साथ किसी के घर ठह...