मानसून में मल्टीकलर ड्रेसेस और एसेसरीज से खुद को रखें अपडेट, आपके काम आएंगे ये ऑप्शंस
हम सभी का पसंदीदा मौसम मानसून आते ही फैशन तेजी से बदलता है। रेनबो कलर्स खूब पसंद किए जाते हैं। अभी मार्केट भले ही पूरी तरह से ना खुले हों, लेकिन आप घर में मौजूद ऐसेसरीज और कपड़ों से ही अपने आप को बहुत कुछ अपडेट कर सकती हैं। बॉयज के लिए टी शर्ट : रफ एंड टफ लुक के लिए इस तरह के टी शर्ट कैपरी या जींस के साथ अच्छे लगते हैं। इसके साथ ब्लू या ऑरेंज सनग्लास आपको फंकी लुक देगा। साथ में मल्टी कलर वॉच भी स्टाइलिश लगेगी। ब्रेसलेट : रेनबो ब्रेसलेट का फैशन बॉयज के बीच हमेशा बना रहता है। प्लेन से लेकर प्रिंटेड कपड़ों के साथ इस तरह के ब्रेसलेट अच्छे लगते हैं। इसे आप ट्रेडिशनल से लेकर वेस्टर्न हर लुक के साथ पेयर कर सकते हैं। गर्ल्स के लिए टॉप : रिमझिम मौसम में रेनबो से इंस्पायर्ड होकर आप कलरफुल लेगिंग्स या टॉप ट्राय कर सकती हैं। अगर आप रेनबो कलर का टॉप पहन रही हैं, तो उसके साथ ब्लैक कलर की जींस पहनें। रेनबो लेगिंग्स के साथ प्लेन टॉप भी अच्छे लगते हैं। अपनी प्लेन ड्रेस के साथ रेनबो कलर का मफलर या दुपट्टा ओढ़ें। हुप ईयररिंग्स : कलरफुल मल्टी लेयर्ड हुप ईयरिंग्स बॉलीवुड दीवा से लेकर टीवी एक्ट...