Posts

Showing posts with the label https://www.bhaskar.com/ June 04

भारत की सर्वोपरि पर्यावरणविद सुमैरा अब्दुल अली पर रेत माफिया द्वारा दो बार हमला किया गया, लेकिन हार नहीं मानी, 59 साल की उम्र में भी दिन-रात करती हैं मेहनत

Image
भारत की सर्वोपरि पर्यावरणविद के रूप में अपनी खास पहचान रखने वाली सुमैरा अब्दुल अली पिछले बीस साल से ध्वनि प्रदूषण और अवैध रेत खनन के प्रति लोगों को जागरूक कर रही हैं। वे कोरोना जैसी महामारी के बढ़ने की वजह भी पर्यावरण से की गई छेड़छाड़ को मानती हैं। सुमैरा अब्दुल अली मुंबई की पर्यावरणविद हैं। वे आवाज फाउंडेशन की संस्थापक हैं। सुमैरा कंवर्सेशन सब कमिटी की को चेयरमैन और एशियाके सबसे पुराने व सबसे बड़े एनवायरोमेंटल एनजीओ, द बॉम्बे नैचुरल हिस्ट्री सोसायटी की सचिव हैं। फिलहाल वे गवर्निंग काउंसिल मेंबर भी हैं। समझाना भी चुनौती भरा पर्यावरण को बचाने की शुरुआत उन्होंेने लगभग 20 साल पहले उस वक्त की जब इस विषय को लेकर लोगों में जागरूकता काफी कम थी। वे मुख्य रूप से अवैध रेत खनन को रोकने आैर ध्वनि प्रदूषण को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाती हैं। अपने शुरूआती दिनों को याद करके सुमैरा कहती है बीस साल पहले जब मैं लोगों से सैंड माइनिंग और ध्वनि प्रदूषण जैसे विषय पर बात करती थीं तो उन्हें समझ में ही नहीं अाता था। इन मुद्दों पर लोगों को समझाना भी मेरे लिए चुनौती भरा था। अपनी जान भी डाली जोखिम में 59 व...