Posts

Showing posts with the label 2020 at 05:50PM

महामारी में ट्रैवलिंग इंडस्ट्री से लेकर वेडिंग प्लानिंग का किया काम, फिलहाल अपने टी वेंचर के जरिये 4,000 से 20,000 रुपए किलो बेच रहीं चाय

Image
शालिनी राज को ट्रेवलिंग का बहुत शौक है। अपने इसी शौक के चलते महामारी से पहले उसने गुरुग्राम में ट्रेवल कंपनी की शुरुआत की। उसके बाद जब सारी दुनिया में महामारी फैली तो शालिनी का बिजनेस भी प्रभावित हुआ। उनके क्लाइंट्स ने एडवांस बुकिंग के लिए जमा किए गए पैसे वापिस मांग लिए। उस वक्त शालिनी के लिए इन ग्राहकों को पैसा लौटना मुश्किल था। तब शालिनी को इस बात का अहसास हुआ कि लॉकडाउन ही वह समय है जब उसे अपने बिजनेस प्लान के बारे में एक बार फिर सोचना चाहिए। फिर शालिनी ने वेडिंग प्लानिंग सेक्टर के लिए काम करना शुरू किया। उनका सपना था कि वे स्माल कस्टमाइज्ड वेडिंग प्लान करें। महामारी के दौरान जब इसी तरह की शादियां प्लान की जाने लगी तो शालिनी को अपना सपना सच होते दिखा। शालिनी ने मेकअप आर्टिस्ट, फायनेंशियल एडवाइजर, स्ट्रेस मैनेजमेंट और लाइफ कोच जैसे कामों को भी अपने बिजनेस में जगह दी। इन सब कामों के लिए इस मल्टी टैलेंटेड महिला ने ऑनलाइन वर्कशॉप की शुरुआत की। फिलहाल शालिनी का लेटेस्ट वेंचर डिफरेंट टी ब्लेंड्स है। इनकी कीमत 4,000 से 20,000 के बीच है। अपने इस काम की शुरुआत के बारे में शालिनी ने बताया...