बॉलीवुड की इन दीवाज से सीखें कुर्ते को स्टाइल करने के तरीके, आलिया ने धोती पैंट से पाया डिफरेंट लुक तो कियारा पर खूब जंच रहा है पलाजो
कुर्तेके साथ कई एक्सपेरिमेंट पसंद करने वालों में बॉलीवुड दीवाज सबसे आगे हैं। वे हर फैब्रिक और स्टाइल में डिजाइन किए हुए कुर्ते पहनकर छा जाने का हुनर जानती हैं। उन्हीं की देखादेखी आप भी कुछ ऐसा पहनें जो सबसे यूनिक हो। अगर आप लॉकडाउन के दौरान घर में कंफर्ट वियर की तलाश में हैं तो भी एथनिक वियर का ये ऑप्शन आपके लिए परफेक्ट साबित होगा। आप प्लेन कुर्ते के साथ तरह-तरह के बॉटम पहनकर भी स्टाइल में इन रह सकती हैं। आलिया का कुर्ता धोती पैंट के साथ स्टाइलिश लग रहा है। आलिया भट्ट एसिमेट्रिकल कुर्ते को बॉलीवुड क्वीन आलिया ने धोती पैंट के साथ पहना है। हालांकि चूड़ीदार या लैगिंग तो सभी पहनते हैं लेकिन पटियाला सलवार या आलिया की तरह धोती पैंट पहनकर आप सबसे अलग नजर आ सकती हैं। कैसे दिया डिफरेंट लुक : कुर्ते के किनारों पर लगे फ्रिंज से दिया पार्टी वियर लुक। दिया की तरह कुर्ते से मैच करती हुई लैस लगाकर सिंपल ड्रेस को पार्टी वियर बना सकती हैं। दिया मिर्जा ग्रीन लॉन्ग कुर्ते के साथ मैरून पलाजो का कॉम्बिनेशन दिया पर खूब जंच रहा है। इस तरह के कुर्ते के साथ सिगरेट पैंट पहनकर भी आप अपने लुक में ...