Posts

Showing posts with the label 1733 July 11

छोटी-छोटी बातें बड़ी होकर पैदा करती हैं रिश्ते में दरार, इन 4 बातों काे अपनाकर कायम रखें प्यार

Image
रिश्ता कोई भी हो, उसमें मज़बूती का बीज समय के साथ ही पड़ता है और रिश्ता मज़बूत बना रहे इसके लिए चंद बातों का ध्यान रखा जाना जरूरीहै। जब दो लोग एक रिश्ते में होते हैं तो न सिर्फ़ वे अपना समय, बल्कि अपना मन, अच्छाइयां, बुराइयां सब एक-दूसरे के साथ साझा करते हैं। वे न सिर्फ़ अपना अतीत सामने रखते हैं बल्कि भविष्य की योजनाएं भी एक-दूसरे के साथ मिलकर तैयार करते हैं। रिश्तों में छोटी-मोटी तकरारें भी चलती रहती हैं, लेकिन ये छोटी-छोटी बातें बड़ी होकर रिश्ते में दरार पैदा न करें, उसके लिए इन चीज़ों को जीवन में शामिल कर सकते हैं। 1. बातचीत बनाए रखें किसी भी मज़बूत रिश्ते की रीढ़ की हड्डी होती है बातचीत। इसे सुधारने का सबसे अच्छा तरीक़ा होता है कि अपने साथी की बात बिना किसी पूर्व धारणा के सुनें। आपसी बातचीत में कभी भी जीत-हार का कोई स्थान नहीं होता है, बल्कि अपने साथी की बात को इस तरह सुनें-समझें कि आप उन्हें और बेहतर तरीक़े से जानना चाहते हैं। 2. फ़ैसला न लें यदि आपका साथी आपके साथ कोई बात साझा कर रहा है तो उसे इत्मीनान से सुनें। अक्सर होता है कि कोई स्वयं द्वारा की गई भूल, ग़लतियोंके बारे में बात कर...

मदुरैई के एक रेस्टोरेंट में मास्क वाले परांठे बने लोगों की पसंद, मास्क के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए बनाया जा रहा है इसे

Image
कोरोना काल में मास्क का महत्व तो हम सभी जानते हैं। लेकिन अभी भी ऐसे कई लोग हैं जो मास्क नहीं पहन रहे हैं। मास्क पहनने के लिए कई संगठन भी इस समय जागरूकता अभियान चला रहे हैं। फैशन डिजाइनरसे लेकर आम लोग मास्क को तरह-तरह की डिजाइन में तैयार कर रहे हैं ताकि लोग इसे पहनने के प्रति जागरूक हों सकें। हाल ही में तमिलनाडु के मदुरैई में एक रेस्टोरेंट मेंमास्क के आकार का परांठा बनाया है। यह लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इसका नाम मास्क परांठा रखा गया है। इस परांठे को एल कुमार नामक शख्स ने बनाया है। वे कहते हैं कि मेरे दिमाग में यह ख्याल जैसे ही आया तभी मैंने इसे अपने रेस्टोरेंट में बनाना शुरू कर दिया। इसमें किसी तरह की अतिरिक्त मेहनत की जरूरत नहीं है। कुमार ने बताया कि ‘मास्क परांठा’ को हमने अपने रेस्टोरेंट की सभी चेन में बनाना शुरू कर दिया है।इसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। कुमार के अनुसारलोगों को मास्क पहनने के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से इस परांठे को बनाया गया है ताकि इस महामारी को फैलने से रोका जा सके। एक तरफ जिले में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं दूसरी तरफ ज्यादातर लोगों को बिना मास्क लगा...