70 की उम्र में जॉन मैकडोनल्ड ने कम किया 20 किलो वजन, सफल रहा बीमारियों से निजात पाने का ये तरीका
फिटनेस मेंटेन करने की कोई उम्र नहीं होती है। ये बात 74 साल की जोन मैकडोनल्ड को देखकर समझी जा सकती है। जोन जब 70 साल की थी तब हाई कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड प्रेशर और एसिड रिफ्लक्स की वजह से परेशान रहने लगीं। तब उन्होंने अपने डॉक्टर की सलाह से वजन कम करने की शुरुआत की। जोन ने स्ट्रीक्ट वर्कआउट के जरिये 20 किलो वजन कम किया। वे कहती हैं ''मैंने मेरी मां को बढ़ती उम्र में बीमारियों से परेशान रहते देखा है। वे इस सब तकलीफों से निजात पाने के लिए सिर्फ दवाएं खाती रहती थीं''। वे नहीं चाहती कि अपनी मां की तरह बीमारियों से वे भी परेशान रहने लगें। इसलिए जोन ने अपनी बेटी की मदद से एक्सरसाइज करने की शुरुआत की। उनकी बेटी का नाम मिशेल है। वे योग एक्सपर्ट, पावरलिफ्टर और प्रोफेशनल शेफ है। जोन ने मिशेल के ऑनलाइन वर्कआउट प्रोग्राम को जॉइन किया। इसके लिए उन्होंने आई फोन खरीदा और उसे चलाना भी सीखा। जोन के फिटनेस रिजिम में कार्डियो, योगा और वेट लिफ्टिंग शामिल है। जोन को इस बात की खुशी है कि अपना वजन कम करने के बाद अब उन्हें दवाएं खाने की जरूरत नहीं पड़ती। वे एक हफ्ते में पांच दिन वर्कआउट करत...