Posts

Showing posts with the label 2020 at 01:00AM

ओट्स, दही और शहद को मिलाकर बनाएं उबटन, मुल्तानी मिट्‌टी, उड़द दाल और बेसन-हल्दी से भी निखारें अपनी खूबसूरती

Image
घरेलू उबटन की बात ही अलग होती है। ये त्वचा को जवां और निखरा बनाते हैं। केमिकल फ्री होने के चलते इनके प्रयोग से नुक़सान का कोई डर भी नहीं होता। आप भी इन्हें घर पर आसानी से बना सकते हैं। उबटन हमेशा से ही रूप निखारने का काम करते आए हैं। लेकिन आमतौर पर हम इन्हें शादी-ब्याह, त्योहार जैसे ख़ास मौक़ों या फिर किसी फंक्शन पर ही बनाते हैं। उबटन हर मौक़े पर काम आते हैं। इन्हें अपनी जीवनशैली में शामिल करके हर दिन ख़ूबसूरत नज़र आ सकती हैं। आप भी आज़माकर देख लीजिए। बेसन-हल्दी और चंदन क्या चाहिए : 1 चम्मच बेसन, आधा चम्मच चंदन पाउडर, 1 चम्मच हल्दी पाउडर, आधा चम्मच मलाई, थोड़ा-सा दूध। विधि : एक बाउल में बेसन, हल्दी पाउडर और चंदन डालें। इसमें ताज़ी मलाई और थोड़ा-सा दूध डालकर मिलाएं। जब उबटन गाढ़ा हो जाए तो इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इसे हाथों से गोलाई में घुमाते हुए लगाएं। जब ये सूखने लगे तब हल्के हाथों से रगड़ते हुए छुड़ाएं और चेहरा पानी से धो लें। उड़द दाल और गुलाब जल क्या चाहिए : 1 चम्मच उड़द की दाल, कच्चा दूध, हल्दी, गुलाबजल विधि : उड़द की दाल को रातभर के लिए पानी में भिगो दें। सुबह इस दाल को क...