फूले हुए भटूरे बनाने के लिए इसमें दही के बजाय इंस्टेंट यीस्ट डालें, मेदूवड़े मुलायम बनाने के लिए उड़द दाल में मूंग की दाल मिलाएं
जब भी घर में डोसा, इडली या भटूरा बनाते हैं, तो कुछ न कुछ कमी रह जाती है। इसका स्वाद वैसा नहीं होता, जैसा हमें रेस्त्रां में मिलता है। यही नहीं, कई बार घर की चीज़ों का रंग-रूप भी काफ़ी अलग होता है। ऐसे में, सामग्री और सही विधि की जानकारी गुणवत्ता बढ़ा सकती है। यहां बताए जा रहे टिप्स आपकी मदद करेंगे। डोसा बनेगा रेस्त्रां जैसा रेस्त्रां का डोसा भूरा और कुरकुरा होता है, लेकिन घर पर वैसा नहीं बन पाता। दरअसल, यह सामग्रियों और उनकी मात्रा से तय होता है। इसके लिए बड़े बर्तन में 3 कप चावल, 1 कप उड़द दाल, आधा कप चना दाल, आधा कप पोहा ,1 छोटा चम्मच मेथी के दाने लें। इन्हें अच्छी तरह से धोकर 4-5 घंटे के लिए भिगो दें। अब मिश्रण को पानी से निकालकर अलग करें और मिक्सर में बारीक पीस लें। इसे बर्तन में पलटकर अच्छी तरह से फेंटें। स्वादानुसार नमक मिलाएं और मिश्रण को ढंककर 5-6 घंटे के लिए किसी गर्म स्थान पर रखें। इसके बाद अगर मिश्रण में बुलबुले नज़र आ रहे हैं, तो समझ लीजिए कि ये तैयार है। यदि मिश्रण गाढ़ा लग रहा है तो पानी मिला सकते हैं। ये भी ध्यान रखें कि तवा भारी और समतल हो, तो डोसा बढ़िया बनेगा। फूले-फू...