Posts

Showing posts with the label 2020 at 02:12PM

रुचिका परब, जेनिना फ्राहम और श्रुति सिंघी ने की अपने वेंचर 'मिक्स' की शुरुआत, महिला असमानता को खत्म करने के लिए डिजाइन किए 'बॉयज इक्वल गर्ल्स' लिखे शर्ट

Image
मानव स्वभाव से जुड़े मुद्दों पर बात करने वाली एजेंसी ने अपना पहला वेंचर 'मिक्स' के नाम से लॉन्च किया है। ये वेंचर महिला असमानता को समर्पित है। इनके फैशन प्रोडक्ट में सिर्फ व्हाइट टी शर्ट शामिल हैं जिस पर लिखा हुआ है 'बॉयज इक्वल गर्ल्स'। सोशल मीडिया पर उनके इस वेंचर की खूब सराहना हो रही है। तीन लड़कियों ने मिलकर ही 'मिक्स' की शुरुआत रुचिका परब, जेनिना फ्राहम और श्रुति सिंघी नाम की ये तीन लड़कियां इस प्रोजेक्ट को लीड कर रही हैं। वे इस वेंचर के माध्यम से लिंग भेद की वजह से होने वाले भेदभाव को खत्म करना चाहती हैं। ये तीनों मिलकर लड़कियों की ऐसी कहानियां लोगों के सामने लाना चाहती हैं जिसमें उन्हें पुरुषों से कम आंका जाता है। वे चाहती हैं जेंडर इक्विलिटी का संदेश लोगों की लाइफ स्टाइल का हिस्सा बने परब कहती हैं - ''ऐसे कई लोग हैं जो महिलाओं के साथ होने वाली असमानता को खत्म करने की दिशा में काम कर रहे हैं। वे लोगों को जागरूक करने के साथ ही उन्हें शिक्षित भी कर रहे हैं। लेकिन हम इस काम को उन एनजीओ के सदस्यों की तरह नहीं कर सकते जे इसे परंपरागत तौर पर करते आ...