Posts

Showing posts with the label 2020 at 01:02PM

लॉकडाउन में महिलाओं को प्रमोट किया जसीना के फेसबुक पेज ''साड़ी इन स्टाइल'' ने, जागरूकता फैलाने का बन रहा सशक्त माध्यम

Image
साड़ी में एक्सरसाइज करना, घर में बनी स्मूदी के साथ साड़ी को मैच करके पहनना, कोरोना इफेक्टेड मरीजों की दास्तां को अपनी साड़ी पर उकेरना जैसे कई सारे प्रयोग महिलाओं को खूब भाते हैं। साड़ी इन स्टाइल के नाम से जिस फेसबुक ग्रुप की शुरुआत हुई है, वो भी महिलाओं की साड़ी के प्रति दीवानगी को बयां करने के लिए परफेक्टहै। जसीना बेकर ने 2016 में इस फेसबुक ग्रुप की शुरुआत की थी। लॉकडाउन के दौरान साड़ी के प्रति महिलाओं के प्रेम को दर्शाने वाले इस ग्रुप पर सदस्यों की संख्या बढ़कर 12,000 हो गई है। इस ग्रुप का हिस्सा दुनिया भर की महिलाएं बन रही हैं। यहां कई महिलाएं साड़ी में एक्सरसाइज करते हुए अपने फोटो अपलोड कर रही हैं। पंजाब की रस्मि सरत पिल्लई ने इस ग्रुप पर लिखा - केरल के हैंडलूम की साड़ीमें मार्शल आर्ट की प्रैक्टिस करना कमाल है। वहीं दिप्ता कृश्म यूएस में रहती हैं। उन्होंने जॉर्जेट की साड़ी में रस्सी कूदते हुए अपने फोटो शेयर किए हैं। जसीना बेकर ने 2016 में इस फेसबुक ग्रुप की शुरुआत की थी। लॉकडाउन के दौरान इस समुह से जुड़ी महिलाओं ने घर में बैठकर टाइम को क्रिएटिविटी के साथ बिताना तय किया। जसीना ने केरल क...