Posts

Showing posts with the label 1733 November 16

कर्नाटक की प्रिया जैन ने चॉकलेट से बनाए बम-पटाखे, इन्हें नाम दिया रॉकेट, सुतली बम और लक्ष्मी पटाखा

Image
इस साल ग्रीन दिवाली सेलिब्रेट करने वाले कई लोगों में कर्नाटक की चॉकलेटियर प्रिया जैन भी शामिल हैं। पर्यावरण को हर हाल में अपने प्रयासों से बचाने वाली प्रिया ने दिवाली के लिए चॉकलेट से बम-पटाखे बनाए हैं। उन्होंने अपना संदेश एक लाइन में इस तरह दिया - इस दिवाली पटाखे फोड़ो नहीं बल्कि इससे बनी चॉकलेट खाओ। प्रिया के अनुसार, ''ऐसे कई लोग हैं जो पटाखों के बिना दिवाली सेलिब्रेशन के बारे में सोच भी नहीं सकते। ऐसे सभी लोगों के लिए मैंने चॉकलेट से पटाखे बनाए हैं। मेरे इस क्रिएशन को कस्टमर्स ने बहुत पसंद किया। इनका टेस्ट भी बहुत अच्छा है। इसे मैंने अलग-अलग फ्लेवर्स में बनाया है। मुझे मेरे दोस्तों की ओर से भी इसे बनाने के ऑर्डर मिले हैं। साथ ही कई कलीग्स इसे गिफ्ट देने के लिए भी खरीद रहे हैं। मैं चाहती हूं कि इसे ज्यादा से ज्यादा लोग ट्राय करें''। प्रिया ने अपनी चॉकलेट का नाम रॉकेट, सुतली बम, लक्ष्मी पटाखा, फ्लॉवर पॉट्स आदि रखे हैं। यह भी पढ़ें : फेस्टिवल सीजन में बनी रहे फिटनेस:दिवाली एंजॉयमेंट के बीच मलाइका अरोड़ा दे रहीं उत्कटासन करने की सलाह, इससे कैलोरी बर्न होगी और शरीर को ...

दिवाली एंजॉयमेंट के बीच मलाइका अरोड़ा दे रहीं उत्कटासन करने की सलाह, इससे कैलोरी बर्न होगी और शरीर को मजबूती मिलेगी

Image
दिवाली पर आप मीठा और चटपटी चीजों का भरपूर मजा ले रहे हैं। ऐसे में वजन बढ़ना लाजिमी है। तो क्यों न वर्कआउट शुरू किया जाए ताकि आपका वजन न बढ़े। अपने फैंस को बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा उत्कटासन करने की सलाह दे रही हैं। उत्कटासन करते हुए मलाइका ने रॉयल ब्लू स्पोर्ट्स ब्रा और इसी कलर की योगा पैंट पहने अपना फोटो भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। उन्होंने ये भी लिखा कि उत्कटासन करने से हिप्स, जांघों और रीढ़ की हड्‌डी को मजबूती मिलती है। यह दिल और पेट के लिए फायदेमंद है। उत्कटासन करने के लिए दोनों पैरों के बीच थोड़ा फासला रखते हुए सीधे खड़े हो जाएं। हाथों को सामने की ओर फैलाते हुए हथेली जमीन की ओर व कोहनियां सीधी रखें। घुटनो को मोड़ते हुए शरीर को इस तरह झुकाएं जैसे आप एक काल्पनिक कुर्सी पर बैठ रहे हैं। इस स्थिति में बने रहें। इस दौरान आपके हाथ जमीन के समानांतर होना चाहिए। अब रीढ़ की हड्डी को खींचते हुए सीधा बैठें और आराम करें। मलाइका कहती हैं ''इस योगासन को करके आप अपने फेस्टिवल फन को दोगुना कर सकते हैं''। यह भी पढ़ें : कुछ मीठा हो जाए:दिवाली पर शिल्पा ने शेयर की पोहा लड्‌डू क...

90% लड़कियों की पसंद खुद से ज्यादा हाईट वाला पति, वहीं 60% ऐसे लड़के से शादी करना चाहती हैं जिसके पास पैसों की कमी न हो

Image
ऐसे कई गुण हैं जो लड़कियां अपने पार्टनर में देखना पसंद करती है। एक स्टडी ने ये साबित किया कि आखिर लड़कियां अपने पति में किन खूबियों को देखना चाहती हैं। ये स्टडी जर्मनी की यूनिवर्सिटी ऑफ जोटिंजेन और फिमेल हेल्थ एप क्लू द्वारा की गई। इसमें 180 देशों के 64,000 लोग शामिल हुए। इनमें से 40,600 लड़कियों की उम्र 18 से 24 के बीच थी। वहीं दूसरे एज ग्रुप में 25-29 साल के कपल्स को शामिल किया गया। इस रिसर्च में शामिल होने वाले 3,800 कपल्स वे थे जिनकी उम्र 40 से ज्यादा थी। दयालुता एक इंटरनेशनल सर्वे ने ये साबित किया कि लड़कियां अपने पति में दयालुता पसंद करती हैं। उन्हें ये अच्छा लगता है कि उनका पार्टनर दयालु हो। ये गुण हर लड़की अपने पार्टनर में देखकर उसे प्रभावित होती है। 90% लड़कियां लड़कों की इस खासियत से इम्प्रेस होती हैं। योग्यता योग्यता का मतलब सिर्फ शिक्षा नहीं बल्कि अपनी हर बात में इंटेलिजेंसी दिखाना भी है। कई ऐसे लड़के है जिनके पास हाई डिग्री नहीं होती लेकिन वे अपनी आदतों से भरपूर योग्यता का प्रदर्शन करते हैं। इस तरह के लड़कों से लड़कियां खुश रहती हैं। 86.5% लड़कियों के लिए ये क्वालिटी मायने रखत...

मेहमान घर के बाहर आए, कार से भी नहीं उतरे और बधाई देकर चले गए ताकि हो सके सोशल डिस्टेंसिंग का पालन

Image
पिछले दिनों दुबई में एक भारतीय दंपति की अनोखी शादी हुई। केरल के मुहम्मद जजेम और अलमास अहमद ने पहले निकाह किया और फिर वे अपने घर के बाहर फूलों के आर्च के नीचे खड़े हो गए। ऐसे परिजन और दोस्त जो निकाह का हिस्सा नहीं बन सके थे, उनके लिए घर के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग वाला रिसेप्शन रखा गया। इसके तहत उनके दोस्त और करीबी घर के बाहर दो मिनट के लिए अपनी कार रोकते, उन्हें बधाई देते और कुछ तस्वीरें क्लिक करके चले जाते थे। खलीज टाइम्स के मुताबिक, जजेम ने बताया कि नियम आसान थे और हमने एक वीडियो आमंत्रण के जरिए सारे मेहमानों को इसके बारे में बताया था। हमने उनसे कहा कि वे कार से न उतरें, ताकि ट्रैफिक न रुके। जजेम एमिरेट्स एयरलाइंस में एरोनॉटिकल इंजीनियर हैं। अलमास मेडिकल में फाइनल ईयर स्टूडेंट हैं। अलमास ने बताया कि हमारा निकाह 12 बजे हुए और रिसेप्शन 4 से 6 बजे तक रखा गया। अलमास के पापा और भाई ने शादी के सारे इंतजाम किए। उन्हें इस बात की खुशी है कि शादी में आए सारे मेहमानों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से पालन किया। यह भी पढ़ें : दिवाली के खास डेजर्ट्स:शेफ रेणू दलाल बता रही हैं दीपावली की खास डिश...

स्पाइसी खाने के शौकीन बनाएं पालक छोले ग्रेवी, इसमें क्रीम डालकर पराठा या चावल के साथ खाएं

Image
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Make Spicy Fonds Spinach Chole Gravy, add cream to it and eat it with paratha or rice from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38HRhxv https://ift.tt/3nwnVpN