Posts

Showing posts with the label 2020 at 07:26PM

ऑस्ट्रेलिया में 11 साल की बिली ने शार्क मछली की जान बचाई, वह बिना डरे चट्‌टानों में फंसी शार्क के पास पहुंची और उसे खुले पानी में छोड़ दिया

Image
11 साल की बिली री ने कभी सोचा भी नहीं था कि जिस शार्क मछली के नाम से लोग डरते हैं, कभी बिली को उसी शार्क को बचाना पड़ेगा। तस्मानिया के किंगस्टन समुद्र के किनारे उसने शार्क को चट्‌टानों के बीच फंसा हुआ देखा। तभी बिली की मां उसके पास आईं और वहां से चलने को कहा। बिली ने भूरे धब्बों वाली शार्क को अपने हाथों में उठाया और उसे खुले पानी में छोड़ दिया। शार्क ने बिली को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया क्योंकि वह खुद बहुत धीरे तैर पा रही थी। इस बारे में बिली की मां एबी गिल्बर्ट ने ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग से बात करने पर बताया कि उस वक्त मैं दूर से बिली को देख रही थी। उसने बिली को कोई चोट नहीं पहुंचाई। एबी के अनुसार, बिली उस वक्त शांत थी। उसे शार्क के साथ बिल्कुल डर नहीं लग रहा था। मुझे लगता है कि जानवर बिली के साथ बहुत सुरक्षित महसूस करते हैं। जब बिली समुद्र के किनारे शार्क को पानी में डाल रही थी तो उसकी मां कह रही थी- ''बिली इस किनारे पर सावधान रहो क्योंकि यहां से कभी भी पैर फिसल सकता है''। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today In Australia, 11-year-old ...

दीपिका से लेकर प्रियंका तक स्वेटर और थाई हाई बूट्स से सेट कर रहीं फैशन गोल, इनसे इंस्पिरेशन लेकर आप भी पहनें कुछ खास

Image
विंटर वार्डरोब को अपडेट करने का वक्त एक बार फिर आ गया है। अगर आप अपने विंटर वियर को लेकर कॉन्शस हैं तो बॉलीवुड की इन तीन दीवाज से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। इनकी तरह सिर्फ स्वेटर या लॉन्ग कोट ही नहीं बल्कि हाई हील बूट भी आपको फैशन में आगे रखने में मदद करेंगे। इसे एक साल खरीदकर दूसरे साल भी वियर किया जा सकता है क्योंकि इस तरह के ऑप्शन कभी आउट ऑफ फैशन नही होते हैं। गर्ल्स की पसंद में शामिल इन तीन तरह के विंटर वियर को इस साल अपने वार्डरोब का हिस्सा जरूर बनाएं। दीपिका पादुकोण का फुल नेक स्वेटर कोजी और स्टाइलिश लुक के लिए दीपिका की तरह फुल नेक स्वेटर ट्राय करें। लाइट पिंक कलर का ये स्वेटर आप ऑफिस से लेकर पार्टी के लिए भी खरीद सकती हैं। इसके साथ मैचिंग और कंट्रास्ट दोनों तरह के स्कार्फ अच्छे लगते हैं। इसके साथ डार्क बॉटम जैसे जींस या ट्राउजर का चुनाव करें। कॉलेज से लेकर फॉर्मल वियर के तौर पर ये अच्छे लगते हैं। विंटर में मोनोक्रोम लुक के लिए भी ये ऑप्शन परफेक्ट है। आलिया भट्‌ट के हाई हील बूट्स विंटर में जितना महत्व आप अपने स्वेटर को देती हैं, उतना ही फुटवियर को लेकर भी क्रेजी रहती हैं। इस...

रोज कच्चा आंवला खाने से कम होगा वजन, इसमें मौजूद विटामिन सी की अधिक मात्रा आपकी इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करेगी

Image
आमतौर पर आंवले का सेवन बालों को काला, घना बनाने के लिए किया जाता है। लेकिन ये सिर्फ़ बालों की ही नहीं बल्कि शरीर की कई अन्य दिक़्क़तों को भी दूर भगाने में मददगार है। आंवला बहुत ही पौष्टिक होता है। यह अपने एंटीऑक्सीडेंट्स के कारण सौंदर्य प्रसाधनों में अधिक उपयोग में लाया जाता है। इसे आयुर्वेदिक दवा के रूप में त्वचा और बालों के स्वास्थ्य में सुधार करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। आइए जानते हैं कि आंवला और किस प्रकार से हमारे लिए फ़ायदेमंद है। पाचन क्रिया में लाभ कई फलों की तरह आंवले में भी फाइबर भरपूर मात्रा में होता है जो पाचन क्रिया सुचारु रखने में मददगार है। इसलिए आंवले का सेवन पेट संबंधी विकारों को दूर करता है। मधुमेह पर नियंत्रण आंवले में क्रोमियम होता है, जो डायबिटीज़ के इलाज में महती भूमिका निभाता है। वज़न घटाने में मददगार वज़न कम करने के लिए कच्चा आंवला खाएं। इसके अलावा आंवले के पाउडर को शहद और गुनगुने पानी के साथ पिएं। कुछ ही दिनों में अंतर दिखने लगेगा। माहवारी नियमित रखे माना जाता है कि आंवले में पाए जाने वाले मिनरल्स और विटामिन मासिक धर्म में ऐंठन की समस्या से राहत दिलान...

शॉर्ट स्टोरी 'तुम माफ मरते'? बयां करती है अंजलि का दर्द, 'मिट्‌टी के भगवान' से पता चलते हैं बच्चे के संस्कार और कविता एक बार फिर 'बचपन' की याद दिलाती है

Image
लघुकथा: तुम माफ़ करते? लेखक : रूपाली डोले अस्पताल के सेमी प्राइवेट रूम से, विवेक को एक चिर-परिचित आवाज़ सुनाई दी। बेड पर लेटे-लेटे वह देखने की कोशिश कर रहा था लेकिन बीच में पर्दा होने से कुछ भी स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा था। तभी नर्स विवेक के पास आई, जिसे देखकर उसके होश उड़ गए। यह वही अंकिता थी जिसे कैंसर होने का पता चलते ही विवेक ने अपनी सगाई तोड़ दी थी। आज वह ख़ुद किडनी की बीमारी से पीड़ित था। अंकिता का व्यवहार विवेक के प्रति वैसा ही था, जैसा अन्य मरीज़ों के साथ। उसके चेहरे पर कोई विशेष भाव नहीं थे। विवेक ने अपने आपको काफ़ी रोकने की कोशिश की, किंतु वह रोक नहीं पाया। उसने पूछ ही लिया, ‘तुम यहां कैसे?’ अंकिता ने बड़ी ही सहजता से विवेक के हर सवाल का जवाब दिया, ‘जब तुमने सगाई तोड़ दी तब बीमारी से ज़्यादा तुमसे दूर रहना तकलीफ़देह था। लेकिन इसके बाद भी जीना तो था! मेरा इलाज किया गया। मैंने नर्सिंग का कोर्स तो किया ही था, सोचा जीवन लोगों की सेवा में लगा दूं, तब से इसी अस्पताल में कार्यरत हूं।’ विवेक के चेहरे पर पश्चाताप के भाव साफ़ नज़र आ रहे थे। उसने अंकिता से माफ़ी मांगी और उससे अपनी ज़िं...