Posts

Showing posts with the label 2020 at 11:05AM

विंग कमांडर डॉ. विजयलक्ष्मी रमनन का निधन, वायुसेना की पहली महिला अधिकारी जिन्हें विशिष्ट सेवा मेडल ने नवाजा गया

Image
भारतीय वायुसेना की विंग कमांडर डॉ. विजयलक्ष्मी रमनन का 96 साल की उम्र में निधन हो गया। वे वायुसेना की पहली महिला अधिकारी थीं। वे 2 अगस्त 1955 को वायुसेना में बतौर अधिकारी कमीशन हुई थीं। 22 अगस्त 1972 को वे विंग कमांडर बनीं और 28 फरवरी 1979 को रिटायर हो गईं थीं। उन्हें विशिष्ट सेवा मेडल ने नवाजा गया था। उन्होंने मद्रास मेडिकल कॉलेज से 1943 में एमबीबीएस की डिग्री हासिल की थी। मेडिसिन के लिए बालफोर मेमोरियल मेडल और सर्जरी के लिए मद्रास विवि का पुरस्कार भी मिला था। वायुसेना के विभिन्न अस्पतालों में उन्होंने स्त्री रोग विशेषज्ञ के रूप में काम किया। उन्होंने युद्धों के दौरान घायल हुए सैनिकों का भी इलाज किया। साथ ही प्रशासनिक दायित्वों को भी बखूबी अंजाम दिया। विजयलक्ष्मी को साल 1971 में स्थायी कमीशन दिया गया। अगस्त 1972 में विंग कमांडर की रैंक के रूप में पदोन्नति मिली थी। पांच वर्ष बाद साल 1977 में उन्हें विशिष्ट सेवा पदक मिला था। 24 वर्षों तक वायुसेना की सेवा करने के बाद फरवरी 1979 में विजयलक्ष्मी रमणन सेवानिवृत्त हो गईं थीं। रमणन कर्नाटक संगीत में भी प्रशिक्षित थीं। उन्होंने बहुत ही कम ...

लंदन के जाने-माने बेकर्स रिचर्ड अमोन और एडी लेबे ने 4 दिन में बना डाला हिंडोला केक, ये खूबसूरत होने के साथ ही मूवेबल भी है

Image
फूड आर्ट की दुनिया में रिचर्ड अमोन और एडी लेबे लंदन में एक जाना-पहचाना नाम है। इस कपल को कोई भी फोटो या डिजाइन बता दो तो ये अपने आर्ट से वैसा ही केक बना देते हैं। यूं तो आपने कई डिजाइन के विभिन्न स्वाद वाले केक देखें और खाएं होंगे लेकिन झूले के आकार का या हिंडोला शेप वाले केक देखकर आपको हैरानी होगी कि ऐसे केक भी बनते हैं। आप ये सोच सकते हैं कि इन्हें कितनी मेहनत से बनाया जाता होगा। लंदन की फेमस केक गैलरी टैटूड बेकर्स के ये दो फूड आर्टिस्ट एडी लेबे और रिजर्ड एमोन ने करीब चार दिन की मेहनत के बाद ऐसा हिंडोला केक बनाया है। इस कपल को इस तरह के डिजाइन वाले केक बनाने में महारत हासिल है। इसे देखकर ऐसा लगता है जैसे इन्होंने फूड आर्ट की सीमाएं लांघकर इस तरह केक बनाकर दिखाए हैं। इस फूड आर्ट स्टूडियो का कहना है कि कपल के बनाए हिंडोला, मूवेबल केक अब तक के सबसे इंप्रेसिव डिजाइन हैं। इनका दावा है कि टैटूड बैकर्स की तरह के केक शायद ही कहीं देखने को मिलेंगे। एडी लेबे बताती हैं कि ''हद से ज्यादा खूबसूरत ये केक इस तरह बनाए गए हैं जो विजुअल इफेक्ट के लिए मेरी गो राउंड की तरह मूव भी करते हैं...

कोरोना काल में 15 लाख शादी का बजट हुआ 50 हजार, ऑनलाइन मेहमानों को सिखाई जा रही कोरियोग्राफी

Image
लॉकडाउन के बाद 50,000 रुपए में शादीका ट्रेंड चल निकला है, जिसमें होटल डेकोरेशन, पंडित और लंच या डिनर के साथ होटल गेट पर ढोल भी होटल वाले ही प्रोवाइड करवा रहे हैं। इस कॉन्सेप्ट से कोरोना काल में लोग अपनी शादी को एंजॉय कर रहे हैं। खाना भी हाईजीनिक सर्व किया जा रहा है। स्टार्टर्स और वेलकम ड्रिंक भी इस शॉर्ट पैकेज में शामिल हैं। 25-25 का रेशो, बाकी लोग जूम पर होटल की बजट शादी में 25-25 लोग दोनों तरफ से शामिल हो रहे हैं। इस दौरान बाकी के रिश्तेदार जूम पर लाइव रहते हैं। होटल वाले इसके लिए कंप्यूटर आदि भी दे रहे हैं। पिछले दिनों हुई ऐसी शादी के एक मेंबर अक्षत मित्तल कहते हैं, अमेरिका में बैठे रिलेटिव ने लाइव शादी देखी। कॉन्सेट के तहत वेन्यू पर ही पंडित, मंडप के साथ वरमाला और स्टेज भी उपलब्ध कराया जा रहा है। शादी में मास्क लगाए दुल्हन। ऑनलाइन बूथ परफोटोशूट इन शादियों मेंऑनलाइन मेहमानों को कोरियोग्राफी कीप्रैक्टिस कराई जा रही है।फाइनल परफॉर्मेंस वेन्यू पर वर्चुअल स्क्रीनिंग के द्वारा दिखाया जा रहा है।शादी में सेल्फी पॉइंट बनाये जा रहे हैं ताकिअपने घर से वेन्यू पर बने सेल्फी पॉइंट के साथ ...