Posts

Showing posts with the label 2020 at 04:27PM

दिल्ली की मेघा भाटिया एनिमेटेड फिल्मों के जरिये बच्चों को यौन शोषण के प्रति कर रहीं जागरूक, वे चाहती हैं कि बच्चे 'गुड टच' और 'बेड टच' का मतलब समझें

Image
दिल्ली के राजेंद्र नगर में रहने वाली मेघा भाटिया ने यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ लंदन से मास्टर्स डिग्री ली। यहां एक रिसर्च प्रोजेक्ट के दौरान बाल यौन शोषण के बारे में उन्हें विस्तृत जानकारी मिली। उसके बाद वे भारत आ गईं। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो के अनुसार, हर कुछ सेकंड में बच्चे यौन शोषण या बलात्कार का शिकार होते हैं। एक ब्यूरो रिपोर्ट के मुताबिक बच्चों के साथ होने वाले 1,06,958 केस में से 36,022 केस यौन शोषण के होते हैं। इनमें से आधे बच्चे अपराध करने वालों के डर से पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट नहीं लिखाते। उन्हें उनके स्कूल में यौन शिक्षा भी नहीं दी जाती। ऐसे ही बच्चों की मदद के लिए मेघा ने एनिमेशन फिल्म बनाना शुरू किया। इसके जरिये वे बच्चों को सेक्स एजुकेशन देती हैं ताकि उनके साथ जाने-अनजाने में हुए अपराध कम हो सकें। मेघा ने बताया कि 'एक बार एक बच्ची मेरे पास आई और उसने कहा कि अगर मैं अपने साथ होने वाले शोषण के बारे में मां को बताऊंगी तो वह मुझे डांटेंगी'। तब उन्हें इस बात का अहसास हुआ कि इन बच्चों को हर हाल में सुरक्षित माहौल की जरूरत है। वे एनिमेशन के जरिये बच्चों को 'गुड ट...

नवरात्रि में बनाएं क्रिस्पी और सॉफ्ट साबुदाने के डोनट्स, इसे बनाने के लिए उबले आलू, साबूदाना और पनीर को मैश करके मिलाएं

Image
नवरात्रि में अधिकांश लोग फल या साबूदाने की खिचड़ी खाना पसंद करते हैं। कई लोग साबूदाने के पकौड़े और चीला या डोसा बनाकर भी खाते हैं। लेकिन इन सबसे अलग इस नवरात्रि आप साबुदाने से डोनट्स बनाना सीखें। इसे दही या फलाहारी चटनी के साथ खाएं। नवरात्रि के अलावा इसे आप नाश्ते के तौर पर भी बना सकते हैं। इसे बनाने में समय भी कम लगता है। साभार : Somya's Kitchen आलू : 8-10, उबले हुए साबुदाना - डेढ़ कप पनीर - 1 कप जीरा- 2 टी स्पून नमक - अंदाज से हरी मिर्च - 6-7 हरा धनिया - 1 मुट्‌ठी काली मिर्च - आधा टी स्पून तेल - 2 कटोरी विधि : - सबसे पहले साबुदाने को धोकर स्टील की छलनी से छान लें। - हरी मिर्च बारीक काट लें। इसी तरह हरा धनिया बारीक काट लें। - पनीर को कद्दूकस कर लें। - ऊपर बताई गई सभी सामग्री को आपस में मिला लें। - अब एक प्लास्टिक शीट पर तेल लगाएं। इस पर पूरे घोल को फैला लें। - एक गोल ढक्कन या सांचे से अलग-अलग डोनट्स को काट लें। - इसे डीप फ्राय करें। - फ्राई किए हुए डोनट्स को चटनी के साथ सर्व करें। नोट : साबुदाना डोनट्स बनाने के लिए साबुदाना भिगोते समय इसमें पानी की मात्रा कम रखें...