Posts

Showing posts with the label 2020 at 04:42PM

सान्वी एम प्राजित ने 1 घंटे में बनाई 33 डिश, सबसे कम उम्र में इतने पकवान बनाने वाली इस बच्ची का नाम एशिया और इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ

Image
पूरे भारत में यंग टैलेंट की कमी नहीं है। ऐसा ही एक टैलेंट केरल के एर्नाकुलम की सान्वी एम प्राजित में देखा जा सकता है। सान्वी ने एक घंटे से भी कम समय में सबसे कम उम्र की बच्ची द्वारा 33 डिशेज बनाने का रिकॉर्ड कायम किया है। इसका नाम एशिया और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ है। सान्वी ने जो चीजें बनाई उसमें इडली, वेफल, कॉर्न, फिटर्स, मशरूम टिक्का, उत्तपम, पनीर टिक्का, एग बुल्स आई, सैंडविच, पापड़ी चाट, फ्राइड राइस, चिकन रोस्ट, पैनकेक, अप्पम शामिल हैं। सान्वी एयर फोर्स के विंग कमांडर प्राजित बाबू की बेटी हैं। उनकी मां का नाम मंजिमा है। विशाखापट्‌टनम के अपने घर में सान्वी का 33 डिश बनाते हुए ऑनलाइन वीडियो एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स अथॉरिटीज ने देखा। मंजिमा ने बताया कि सान्वी को बहुत कम उम्र से कुकिंग का शौक है। वे जब छोटी थी तो अपने पैरेंट्स और दादा-दादी को कुकिंग करते हुए देखती थी। यहीं नहीं, इस बच्ची का अपना यू ट्यूब चैनल भी है जहां वे दर्शकों को आसान तरीके से खाना बनाना सिखाती हैं। सान्वी को इस काम की प्रेरणा अपनी मां मंजिमा से मिली। मंजिमा खुद स्टार शेफ और कुकरी शो की फाइनलिस्ट हैं...

सउदी अरब की पहली सुपरमॉडल है तलादीह तमर, वे कहती हैं मैं वो सउदी महिला हूं जो अपने इरादों की पक्की होने के साथ ही खूबसूरत भी है

Image
सउदी की पहली सुपरमॉडल तलादीह तमर युवाओं के बीच स्टाइल आइकॉन के तौर पर जानी जाती हैं। दो साल पहले पेरिस हॉट काउचर वीक के दौरान उनकी मॉडलिंग को दुनिया भर में सराहा गया। तलादीह ने इटेलियन फैशन डिजाइनर एंटोनियो ग्रिमाल्डी के लिए मॉडलिंग की। जब तलादीह ने मॉडलिंग की शुरुआत की थी तो कभी सोचा भी नहीं था कि वे एक दिन पहली सुपरमॉडल बनेंगी। तलादीह की मां एक मॉडल थीं। उन्हें मॉडलिंग का शौक अपनी मां के फोटो देखकर हुआ। 13 साल की उम्र में तमर ने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा। वे कहती हैं ''मुझे लगा कि मॉडलिंग इंडस्ट्री में कदम रखने का यही सही समय है। मैं वो सउदी महिला हूं जो अपने इरादों की पक्की होने के साथ ही खूबसूरत भी है। वे सबसे ज्यादा अपने स्टॉन्ग फीचर्स को पसंद करती हैं''। तमर की मां क्रिस्टिना इटेलियन महिला हैं। उनके पिता सऊदी हैं। उनका बचपन जद्दा में बीता। वे कहती हैं ''मैंने कभी सउदी की किसी लड़की को मैगजीन के कवर पेज पर नहीं देखा। यहां की लड़कियां कभी किसी फोटो शूट का हिस्सा भी नहीं रहीं। लेकिन जब वे बड़ी हुईं तो उनकी ये ख्वाहिश थी कि एक दिन वे कवर पेज का हिस्सा बनें...