चना दाल, टमाटर और डोसा लाल चटनी बनाने की आसान रेसिपी, इन्हें बनाकर कुछ दिनों के लिए रख भी सकते हैं
चटनियां हर डिश का स्वाद बढ़ा देती हैं। यह अच्छी सेहत के लिए भी जरूरी हैं। आप चाहें तो इन्हें रोज बनाकर खाएं। अगर रोज चटनी बनाने का समय न हो तो इन्हें आप फ्रिज में बनाकर कुछ समय के लिए रख भी सकते हैं। ये चटनियां खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ही आपको सेहतमंद रखने में भी मदद करती हैं। चना दाल चटनी सामग्री : चने की दाल- 1 कप मूंगफली- 1 बड़ा चम्मच नारियल- 1 कप कद्दूकस किया हुआ लहसुन की कलियां- 5-6 हरी मिर्च- 2-3 दही- 1 कप नमक- स्वादानुसार तड़के के लिए : तेल- 1 बड़ा चम्मच राई- 1 छोटा चम्मच जीरा- 1 छोटा चम्मच कढ़ी पत्ता- 6-8 साबुत लाल मिर्च- 2-3 हींग- चुटकी भर ऐसे बनाएं : कड़ाही में चने की दाल धीमी आंच पर गुलाबी होने तक रोस्ट करें। इसमें मूंगफली डालकर एक मिनट और चलाते हुए भूनें। फिर थोड़ा ठंडा कर लें। मिक्सर जार में दाल, मूंगफली, लहसुन, हरी मिर्च और दही मिलाकर थोड़ा दरदरा पीस लें। फिर इसमें नमक मिलाएं। पैन में तेल गर्म करें। इसमें राई और जीरा डालकर तड़काएं। कढ़ी पत्ता और लाल मिर्च डालकर हल्का भूनें। फिर हींग मिलाएं और इस तड़के को चटनी पर डालें। स्वादिष्ठ चटनी स्नैक्स या खाने में साइड डि...