Posts

Showing posts with the label 2020 at 02:00PM

इस तरह स्टोर करें अपना किचन नाइफ सेट, नाइफ ब्लॉक को किचन काउंटर पर रखें और मैग्नेटिक नाइफ बार को किचन की दीवारों पर सजाएं

Image
नाइफ सेट को रखने के लिए किचन में जगह तय करना जरूरी है ताकि जरूरत पड़ने पर आपको इसे ढूंढना न पड़े। इसी तरह किन चीजों को काटने के लिए किस तरह के नाइफ की जरूरत पड़ती है, ये भी जान लें। सब्जियों से लेकर सलाद की सही कटिंग इन नाइफ सेट की मदद से आसानी से की जा सकती है। नाइफ के ये सेट आपका किचन वर्क कम करने में मदद करेंगे। वुडन नाइफ ब्लॉक ज्यादातर कुक्स काउंटर पर नाइफ ब्लॉक्स ही रखते हैं। फायदे ब्लॉक्स नाइफ को सुरक्षित और व्यवस्थित रखते हैं। इसमें हर छुरी की अलग जगह होती है। ये काउंटर पर आकर्षक लगते हैं और आपका नाइफ कलेक्शन दिखाते हैं। नुकसान इनकी कीमत ज्यादा होती है। नाइफ को ब्लॉक में स्टोर करने से पहले धोना जरूरी है वरना बैक्टीरिया पनप सकते हैं। मैग्नेटिक नाइफ बार होम किचन को गुरमे किचन जैसा लुक देते हैं। प्रोफेशनल्स भी इसका इस्तेमाल करते हैं। फायदे छोटे किचन के लिए अच्छा विकल्प है क्योंकि ये काउंटर पर जगह नहीं लेते और दीवार पर लगते हैं। नुकसान ब्लॉक्स और प्लास्टिक गार्ड की तरह आसान नहीं हैं। इसे इंस्टॉल करने में आपकी स्किल्स काम आएंगी। इसे सही लेवल पर लगाने से ही सुविधा होगी। प...

नवरात्रि में नकारात्मकता को खत्म करें, सीखने की सोच अपनाएं और आदतों में बदलाव करके लें जिंदगी का मजा

Image
नवरात्र में माता रानी के प्रति आस्था रखने और उन्हें प्रसन्न करने के लिए लोग नौ दिन का व्रत रखते हैं। मान्यता है कि इन नौ दिनों में रखे जाने वाले व्रत हमारी आत्मा की शुद्धता के लिए होते हैं। व्रत से तन, मन और आत्मा को शुद्धि मिलती है। नौ दिन व्रत रखने के साथ-साथ सोच की शुद्धि और दिमाग शांत रखने के लिए कुछ बदलाव अपने अंदर भी करें। ख़ुद को बेहतर और रिश्तों को मज़बूत बनाने के लिए ये बहुत ज़रूरी है। हम क्या कहते हैं, कैसा व्यवहार करते हैं, इस पर हमारी छवि निर्भर करती है। जब छवि बिगड़ती है, तो आस-पास मौजूद लोगों `से रिश्ते ख़राब होने लगते हैं। मानसिक तनाव बढ़ता है। पर इनमें सुधार लाने के लिए पहले इनके बारे में जानना ज़रूरी है। और सुधार लाना कैसे है, सचेतन इसमें आपकी मदद कर सकता है। क्रोध से काबू पाएं संस्कृत का एक श्लोक है- ‘क्रोधाद्भवति संमोह: संमोहात्स्मृतिविभ्रम:। स्मृतिभ्रंशाद्बुद्धिनाशो बुद्धिनाशात्प्रणश्यति॥ इसका अर्थ है कि क्रोध से मनुष्य की स्मृति भ्रमित हो जाती है। स्मृति-भ्रम हो जाने से मनुष्य की बुद्धि नष्ट हो जाती है और बुद्धि का नाश हो जाने पर मनुष्य ख़ुद अपना ही नाश कर बैठता है।...

ईयरफोन लगाकर तेज आवाज में म्युजिक सुनने से कानों को नुकसान हो सकता है, इससे इंफेक्शन का खतरा बढ़ता है

Image
ईयरफोन के ज़्यादा इस्तेमाल से आपके कानों को नुक़सान पहुंच सकता है। यदि आप भी इनका अधिक इस्तेमाल करते हैं तो कुछ बातों का ख़्याल रखें। कभी मोबाइल पर बात तो कभी संगीत सुनने के लिए अक्सर हम ईयरफोन का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनके अधिक इस्तेमाल से सुनने में समस्या, इन्फेक्शन और कानों में दर्द की शिकायतें आम होने लगी हैं। इनसे बचने के लिए कुछ उपाय कारगर हो सकते हैं। 1. ईयरफोन पर तेज़ आवाज़ में संगीत सुनने से कान के पर्दों को नुक़सान पहुंचता है और सुनने की क्षमता भी कम हो जाती है। ईयरफोन का इस्तेमाल कर रहे हैं तो गैजेट का वॉल्यूम 40 फ़ीसदी तक ही रखें। 2. यदि ईयरफोन लगाकर घंटों काम करना पड़ता है, तो हर घंटे के बाद 5-10 मिनट के लिए इनको निकलकर कानों को आराम दें। 3. आजकल ईयरफोन कान में अंदर तक जाते हैं, जो कि सही तरह से साफ़ न होने पर संक्रमण का ख़तरा बढ़ा सकते हैं। इसलिए इस्तेमाल करने से पहले ईयरफोन को सैनिटाइज़र से साफ़ करना न भूलें। 4. ऑनलाइन मीटिंग्स में हेडफोन का इस्तेमाल करें। इससे कानों को आराम भी मिलेगा और संक्रमण की आशंका भी नहीं रहेगी। 5. यदि नौकरी ऐसी है कि दफ़्तर...

आलू टिक्की बर्गर बनाने के लिए सबसे पहले सॉस बनाएं, उबले आलू और भीगे हुए पोहे मिक्स करके बनाएं आलू टिक्की

Image
इस समय बाहर का बर्गर याद आ रहा है, तो निराश मत होइए। आलू टिक्की बर्गर अब घर पर भी बना सकते हैं। पर हां, इसे बनाने के लिए कुछ सामग्रियों का इंतज़ाम करना होगा। पहले सॉस बनाएं - इसका सॉस बनाना बहुत आसान है। एक कटोरी में 3 छोटे चम्मच मेयोनीज़ और 2 छोटे चम्मच टोमेटो सॉस मिलाएं। - मेयोनीज़ और टोमेटो सॉस की मात्रा कम-ज़्यादा भी कर सकते हैं। मेयोनीज़ के स्थान पर चीज़ स्प्रेड का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। आलू टिक्की के लिए - 3 उबले हुए आलूओं को कद्दूकस कर लें। 1/2 कप पोहा पानी में भिगोएं और फिर इसका पानी निथार लें। - कड़ाही में 1 छोटा चम्मच मक्खन पिघलाएं। इसमें 1/2 कप मटर डालें। - मसले हुए आलू और पोहा मिलाएं। इसके बाद 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर, 1/4 छोटा चम्मच काली मिर्च, 1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर, 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच हल्दी और स्वादानुसार नमक डालकर मिलाएं। - मिश्रण ठंडा करके इसकी गोल और चपटी टिक्कियां बना लें। मैदे का घोल तैयार करें। इसमें पहले टिक्कियों को डुबोएं, फिर ब्रेड के चूरे में लपेटें और गर्म तेल में भूरा होने तक तल लें। ऐसे तैयार करें बर्गर - 2 बर्गर बन्...