Posts

Showing posts with the label 2020 at 05:22PM

इस मौसम में नैचुरल टोनर और वाटर बेस्ड सीरम से बरकरार रखें चेहरे की रौनक

Image
हर मौसम में त्वचा की देखभाल करने का तरीका बदल जाता है। अब क्योंकि बारिश आ चुकी है, तो इस मौसम के अनुसारत्वचा की देखभाल करनाभी शुरु कर दीजिए। बारिश के मौसम में बार-बार तापमान में अंतर आने से उमस और नमी के कारण त्वचा पर असर पड़ता है। स्किन केयर से जुड़ी कुछ बातें जानकर आप चेहरे की रौनक बनाए रख सकती हैं। 1. मेकअप कम करें कम से कम मेकअप उत्पादों का इस्तेमाल करें। मेकअप की परत त्वचा के रोमछिद्र बंद कर सकती है जिससे मुंहासे हो सकते हैं। अगर बाहर जाना होता है, तो लौटकर त्वचा से गंदगी हटाने के लिए प्राकृतिक टोनर जैसे ग्रीन-टी, नींबू का रस, गुलाब जल, खीरे के पानी का उपयोग कर सकती हैं। 2. एक्सफोलिएट करें कुछ एक्सफोलिएटर आप घर मेंबना सकती हैं जैसे तीन बड़े चम्मच कॉफी, एक बड़ा चम्मच पानी और आधा छोटा चम्मच शहद मिलाकर चेहरे पर लगाकर मसाज करें। 15-20 मिनट के लिए इसे लगाकर छोड़ दें। फिर हल्के गर्म पानी से धो लें। इसी तरह दो बड़े चम्मच दही और एक बड़ा चम्मच शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इसी तरह शक्कर, बेकिंग सोडा, पपीते और ओट्स भी उपयोग कर सकती हैं। 3. चेहरा साफ़ रखें शाम के समय गुनगुने पानी से चेहरा, हाथो...