डॉली जैन नीता अंबानी और सोनम कपूर को भी पहना चुकी हैं साड़ी, एक साड़ी पहनाने की फीस 35 हजार से एक लाख तक
अक्सर फिल्मों में एक्ट्रेस को साड़ी पहने हुए देखा जाता है। उनकी तरह साड़ी ड्रैपिंग की स्टाइल आम महिलाओं को इतनी पसंद आती है कि फिर वही ट्रेंड बन जाता है। हर अवसर के हिसाब से तरह-तरह की स्टाइल वाली साड़ी पहनना भी एकहुनर है। इस हुनर में माहिर हैं डॉली जैन जो बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ ही नीता अंबानी जैसी सफलबिजनेसवुमन को भी साड़ी पहना चुकी हैं। ससुराल वालों की वजह से सीखा साड़ी पहनना। डॉली बेंगलूरु की रहने वाली हैं। शादी से पहले डॉली जींस-टॉप पहनती थीं। लेकिन शादी के बाद उन्हें पता चला कि उनके ससुराल में जींस-टॉप पहनने की परमिशन नहीं है। इस तरह मजबूरी में डॉली ने साड़ी पहनना सीखा। डॉली कहती हैं जब साड़ी पहनना सीखातो यह लगा कि इसे स्टाइल करना भी सीखना चाहिए। अलग-अलग ड्रैपिंग की साड़ी पहनाने में एक्सपर्ट हैं। तब साड़ी की डिफरेंट ड्रेपिंग को सीखना शुरू किया। वे अलग-अलग अंदाज में साड़ी पहनने लगीं। वे कहती है मैं आज जो भी हूं, उसका श्रेय मेरे ससुराल वालों को देती हूं। अगर शादी के बाद वे जींस-टॉप ही पहनने देते तो मैं साड़ी पहनाने में एक्स्पर्ट कभी नहीं बन पाती। जया बच्चन के साथ डॉली जैन। डॉल...