Posts

Showing posts with the label 2020 at 08:16PM

बेजान बालों में लगाएं केले और बादाम के तेल से बना हेयर मास्क, अगर बाल झड़ रहे हैं तो केले को दही में मिलाकर लगाने से होगा फायदा

Image
स्वस्थ और मज़बूत बाल ख़ूबसूरती को और बढ़ा देते हैं। यदि आपके बाल रूखे और बेजान नज़र आते हैं, तो केले का इस्तेमाल करके उन्हें नई चमक दे सकते हैं। बदलते मौसम का बालों पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। इसी कारण इन दिनों बालों का झड़ना, रूखा होना और चमक खो देना आम समस्याएं हैं। इन्हें दूर करने के लिए घरेलू उपचार आज़माकर देखें। ये उपाय केमिकल फ्री होने के साथ ही बालों को पोषण देने में कारगर हैं। मसलन, बालों के लिए केला भी बहुत लाभदायक है। यह जड़ों को मॉइश्चराइज़ और गहराई से कंडीशन करता है तथा बालों में प्राकृतिक चमक लाता है। केला दोमुंहे बालों से छुटकारा भी दिलाता है। यह बालों को टूटने से रोकता है और उन्हें मुलायम बनाता है। 1. झड़ते हुए बालों के लिए इस हेयर मास्क का रोज़ाना इस्तेमाल करने से बालों का झड़ना कुछ ही समय में रोका जा सकता है। कैसे बनाएं... - एक केले के गूदे को आधा कप दही के साथ मिला लें। - अच्छी तरह से चिकना पेस्ट बन जाने पर इसे जड़ों और बालों में लगाएं। - 15 से 20 मिनट के लिए इसे बालों में ऐसे ही लगा रहने दें। इसके बाद बालों को शैम्पू से धो लें। 2. बेजान बालों के लिए बेजान बालों को ...

गायत्री ने 40 प्लस महिलाओं को दिया अपने अनुभव शेयर करने का अवसर, किसी ने कहा स्वार्थी बनना जरूरी है तो कोई कह रहा अच्छाई हमेशा काम नहीं आती

Image
कई बार जो बातें हम क्लासरूम, सेमिनार या वर्कशॉप में रहते हुए नहीं सीख पाते, वे सभी हम उम्र बढ़ने के साथ-साथ अपने अनुभवों के आधार पर सीख जाते हैं। हाल ही में ट्विटर यूजर गायत्री ने 40 प्लस महिलाओं को ट्विटर पर अपने विचार व्यक्त करने के लिए आमंत्रित किया। इनके जवाब आपको भी बहुत कुछ सीखा सकते हैं। गायत्री ने अपने ट्विट के जरिये महिलाओं से पूछा ''40 साल की होने पर वो कौन सा सबक है जो आपने सीखा और आप उसे दूसरों के साथ शेयर करना चाहेंगी''। उन्होंने अपने अनुभव बांटते हुए लिखा - ''जो त्याग आप दूसरों के लिए करते हैं, उसकी कोई अहमियत नहीं होती। आखिर में इन कामों के लिए आपको ही जिम्मेदार ठहराया जाता है''। 40 की उम्र पार कर चुकीं महिलाओं ने इस विषय पर अलग-अलग तरह के रिएक्शन दिए। किसी ने कहां एक ऐसे भविष्य के लिए अपनी खुशी को कभी खत्म नहीं करना चाहिए जिसके बारे में आपको कुछ भी नहीं मालूम है। एक महिला ने सलाह दी स्वार्थी होना अच्छी बात है। इसी तरह के कुछ ट्विट यहां दिए जा रहे हैं जो जिंदगी के कई सबक लेने में आपकी मदद करेंगे। ## सुभाषिनी कहती हैं अपनी पहचान पर ध्...

डिनर में बनाएं आलू पनीर रोस्टी और दही वड़ा, लौकी की मिठाई से मुंह मीठा कर आज के दिन को बनाएं खास

Image
संडे के दिन आप मीठी और नमकीन हर तरह की डिशेज बनाकर इस दिन को खास मना सकती हैं। अगर आप ज्यादा तला-भुना खाना पसंद नहीं करतीं तो कम तेल में इसे बनाकर सबका दिल जीत लें। दही वड़े को साबूदाने और सिंघाड़े से बनाएं। इसके अलावा इसे मूंग या उड़द की दाल से भी बनाया जा सकता है। लौकी की मिठाई को सजाने के लिए आप मार्केट में मिलने वाले चांदी के वर्क भी यूज कर सकती हैं। विधि : - आलू, पनीर, काली मिर्च, हरी मिर्च, नमक, हरा धनिया, राजगिरे का आटा अच्छी तरह से मिलाएं। अब पैन गर्म करें। - इसमें आलू का मिश्रण डालकर गोल आकार में पतला फैलाएं। दोनों तरफ़ से घी लगाकर सुनहरा होने तक सेंकें। - ऊपर से तिल डालकर हल्का-सा सेंक लें। गरमा-गरम रोस्टी दही के साथ परोसें। विधि : - लौकी को कद्दूकस करें। पैन में घी गर्म करें। इसमें कद्दूकस लौकी डालकर 10 मिनट तक पकाएं। - अब दूध पाउडर और 1/2 कप शक्कर डालकर चलाएं। इसमें फूड कलर मिलाएं। तैयार लौकी को ठंडा होने के लिए रखें। - इस बीच अलग से पैन में खोया डालकर 5 मिनट तक चलाते हुए पकाएं। बची हुई शक्कर और केसर का दूध डालकर मिलाएं। इसे भी ठंडा कर लें। - एक बाउल में गुलकंद और ...