Posts

Showing posts with the label 2020 at 01:39PM

जार लिफ्टिंग में दो वर्ल्ड रिकाॅर्ड बनाने वाली अंजू रानी जॉय, वे मानती हैं मुश्किल हालात ही हमें आगे बढ़ने का हौसला देते हैं

Image
केरल के एर्नाकुलम में रहने वाली अंजु रानी जॉय जार लिफ्टिंग में वर्ल्ड रिकार्ड वीनर हैं। वे एक थियेटर आर्टिस्ट, मॉडल, बिजनेसवमुन और समाज सेविका भी हैं। वे मानती हैं कि मुश्किल हालात ही हमें आगे बढ़ने का हौसला देते हैं। अंजू कहती हैं एक लड़की होने के नाते किसी मुकाम पर पहंचने के लिए आपका संघर्ष बढ़ जाता है। ऐसे में अगर आप मेरी तरह दिव्यांग हैं तो आपका संघर्ष मेरी तरह दोगुना होगा।वे पेराप्लेजिया बीमारी से ग्रसित हैं। इस बीमारी का असर दिमाग, स्पाइनल कॉर्ड या कभी-कभीशरीर के इन दोनों हिस्सों पर होता है। इससे ग्रसित व्यक्ति के शरीर का निचला हिस्सा काम करना बंद कर देता है।31 साल की अंजू रानी जॉय बचपन से पेराप्लेजिया से पीड़ित हैं। शरीर की इस कमी के बावजूद वे मिरर राइटिंग में एक्सपर्ट हैं। वे मिरर इमेज के दौरान और वैसे भी एक साथ दोनों हाथों से समान गति से लिखने का हुनर जानती हैं। मीडिया को इंटरव्यू देते हुए अंजू। वे अपने हाथों से ज्वेलरी बनाती हैं और उसे ऑनलॉइन बेचती भी हैं।वे एक पेराप्लेजिक सोसायटी ''थनल'' का हिस्सा भी हैं जो उन्हीं की तरह के अन्य लोगों की सहायता करता है। अं...