Posts

Showing posts with the label 1733 September 10

लघुकथा 'बिजली का दर्द' में मां ने बताया बिजली बचाने का महत्व, 'कैलेंडर याद आता' है से बयां होता है पहले के जमाने का प्यार

Image
लघुकथा : बिजली का दर्द लेखक : मधुकांत अम्मा आज फूट-फूटकर रो पड़ीं। बाबूजी की मौत पर भी इस प्रकार बिलख-बिलखकर नहीं रोई थीं। बड़े भाई सोमेश ने तल्ख आवाज़ में कह दिया, ‘अम्मा, तुम भी छोटी-छोटी बातों को लेकर हम तीनों भाइयों में दरार डाल रही हो।’ ‘मैं दरार डाल रही हूं? मैं... मैं तुम्हारी अम्मा हूं। हे भगवान!’ इतना कहकर अम्मा फूट-फूटकर रोने लगीं। सोमेश को भी नहीं मालूम था कि अम्मा उसकी बात को इतनी गहराई से पकड़कर बिखर जाएंगी। उसने मां के सामने अपनी ग़लती को स्वीकार किया, ‘अम्मा, मैंने तो सादे मन से कह दिया था, आपको बुरा लगा तो मुझे माफ़ करना।’ परंतु अम्मा का बिलखना हिचकियों में बदल गया। अपने आप को असमर्थ पाकर सोमेश अपनी बीवी के साथ बाहर निकल गया। गणेश और चंद्रेश भी आंगन में खड़े थे। उनके चेहरे पर प्रश्नचिह्न देख सोमेश सफ़ाई देने लगा, ‘अम्मा कह रही थीं कि तुम सारे भाई अपना बिजली का मीटर अलग लगवा लो। सब बिजली बर्बाद करते हैं। मुझे यह बिल्कुल अच्छा नहीं लगा, तो मैंने कह दिया कि आप हम भाइयों में दरार डालना चाहती हो। बस इतनी-सी बात थी और तब से अम्मा रोए जा रही हैं। चुप ही नहीं हो रहीं।’ ...

अमेरिकन एयरोस्पेस कंपनी नॉथ्रोप ग्रुमन ने कल्पना चावला को दिया सम्मान, उनके नाम पर 'एस एस कल्पना चावला' रखा जाएगा अगले स्पेसशिप का नाम

Image
अमेरिकी एयरोस्पेस कंपनी नॉर्थरोप ग्रुमेन ने अपने अगले स्पेस स्टेशन रिसप्लाय शिप एनजी -14 सिग्नस अंतरिक्ष यान का नाम 'एस एस कल्पना चावला' रखने की घोषणा की है। यह अंतरिक्ष यान 29 सितंबर को इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन के लिए लॉन्‍च किया जाएगा। गौरतलब है कि 16 जनवरी, 2003 को कल्‍पना चावला अमेरिकी अंतिरक्ष यान कोलंबिया के चालक दल के रूप में अंतरिक्ष में जाने वाली भारत की पहली महिला बनी थीं। चावला ने नासा में भारतीय मूल की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री के रूप में इतिहास रचा है। सिग्‍नस स्पेसक्राफ्ट के निर्माता नॉर्थरोप ग्रुमेन ने अपने ट्वीट के माध्यम से इस बारे में जानकारी दी। ग्रुमेन ने अपने स्टेटमेंट में कहा - ''कल्पना चावला के नाम पर अपने अगले एनजी-14 सिग्नस स्पेसक्राफ्ट का नाम रखते हुए हमें गर्व हो रहा है। यह इस कंपनी की परंपरा है हर सिग्‍नस स्‍पेसक्राफ्ट का नाम एक ऐसे शख्स के नाम पर रखा जाता है जिसने ह्यूमन स्‍पेस फ्लाइट में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हो। कल्पना चावला को इस सम्मान के लिए इसलिए चुना गया क्‍योंकि उन्‍होंने भारतीय मूल की पहली अंतरिक्ष यात्री के रूप में इतिहास...

रानीखेत की अनुराधा रॉय को इंटरनेशनल डबलिन लिटरेसी अवार्ड 2020 के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया, वे इसके तहत 86 लाख की राशि पाकर बढ़ाएंगी भारतीय महिलाओं का गौरव

Image
इंडियन राइटर अनुराधा रॉय को उनकी किताब 'आल द लाइव्स वी नेवर लिव्ड' के लिए साहित्य के क्षेत्र में दुनिया के सबसे महंगे इंटरनेशनल डबलिन लिटरेसी अवार्ड 2020 के लिए चुना गया है। इस अवार्ड के लिए आठ महिला लेखिकाओं का नाम सामने आया है जिनमें से अनुराधा भी एक है। इंटरनेशनल डबलिन लिटरेसी अवार्ड को डबलिन सिटी काउंसिल प्रायोजित करती है। अनुराधा द्वारा लिखी गई किताब आल द लाइव्स वी नेवर लीव्ड को 156 किताबों में से चुना गया है। इस नॉवेल को लाइब्रेरी सिस्टम द्वारा 40 देशों के 119 शहरों में सबमिट किया गया। उनकी इस किताब को इससे पहले 2018 में टाटा लिटरेचर लाइव बुक ऑफ द ईयर अवार्ड, डीएससी प्राइज फॉर साउथ एशियन लिटरेचर और जेसीबी प्राइज भी मिल चुका है। इसे हिंदू लिटरेरी प्राइज और वाल्टर स्कॉट प्राइज से भी नवाजा जा चुका है। अनुराधा का जन्म 1967 में कोलकाता में हुआ। यूनिवर्सिटी ऑफ कलकत्ता और यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज से अनुराधा ने अपनी पढ़ाई पूरी की। फिलहाल वे रानीखेत में रहती हैं और पब्लिशिंग हाउस 'परमानेंट ब्लैक' की सह संस्थापक हैं। अनुराधा की लिखी हुई किताबों में 'स्लीपिंग ऑन द ...

केरल की 2 बुजुर्ग महिलाएं ऑनलाइन क्लास के जरिये सीख रहीं पढ़ना, 10 वी कक्षा पास करके पूरा करना चाहती हैं पढ़ाई करने का सपना

Image
केरल में कोल्लम की भागीरथी और अलपुझा में कार्थयायनी अम्मा 10 वीं की परीक्षा देने वाली हैं। 10 वी पास करना इनका सपना है और इसे पूरा करने के लिए ये दोनों लैपटॉप और मोबाइल पर ऑनलाइन पढ़ाई कर रही हैं। इसी साल दोनों को नारी शक्ति पुरस्कार भी मिला है। भागीरथी ने सबसे ज्यादा उम्र में चौथी कक्षा पास करने का खिताब जीता था। चौथी में वे स्टेट टॉपर रहीं थीं। फिलहाल ये दोनों बुजुर्ग महिलाएं ऑनलाइन पढ़ाई को लेकर चर्चा में हैं। वे ब्लैकबोर्ड या स्लेट पर लिखने के बजाय कम्प्यूटर स्क्रीन पर टाइप करना सीख रही हैं। हालांकि उन्हें मोबाइल चलाना सीखने में भी वक्त लगा। लेकिन लॉकडाउन के वक्त का उपयोग उन्होंने डिजिटल ज्ञान बढ़ाने में बिताया। भागीरथी अम्मा हमेशा ही पढ़ना चाहती थीं लेकिन बचपन में ही उनकी मां के न रहने की वजह से उन्हें अपना ये सपना छोड़ना पड़ा। मां के गुजर जाने के बाद भाई-बहनों की देखरेख की जिम्मेदारी उन पर आ गई थी। तब से अपनी जिम्मेदारियां पूरी करते हुए उन्हें पढ़ाई करने का कभी मौका नहीं मिला। जब उन्हें पढ़ने का मौका मिला तो वे एक दिन भी बेकार गंवाना नहीं चाहतीं। वे फिलहाल अपनी ऑनलाइन क्लासेस प...