डूडलिंग, मंडला आर्ट, सेल्फ-हीलिंग और टैटू-मेकिंग को बनाएं कमाई का जरिया, इसे ऑनलाइन सिखाकर भी कमाए जा सकते हैं पैसे
गृहिणियों के लिए कला के जरिए पैसा कमाना कोई नया तरीका नहीं है। आज इसमें जो मुख्य बदलाव आया है वो यह है कि महिलाएं डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के माध्यम से अपनी कला में विविधता लाने में सक्षम हैं। पहले जहां कलाकारों के पास पेंटिग्स बेचने और आर्ट क्लासेस होस्ट करने जैसे परंपरागत तरीके ही मौजूद थे, वहीं पिछले पांच सालों में इसमें महत्वपूर्ण बदलाव आया है। आर्ट एंड क्राफ्ट को किस तरह से पैसा कमाने का जरिया बनाया जा सकता है बता रही हैं एडिटर इंडिया, फोर्ब्स एडवाइजर आशिका जैन। कोरोना महामारी के बाद यह अनुमान है कि कला प्रदर्शनी और पेंटिग्स गैलरी बीते समय की बात हो जाएगी और ज्यादातर कला संबंधी बिजनेस अवसर ऑनलाइन की तरफ जाएंगे। यहां तीन रास्ते उन गृहिणियों के लिए हैं, जिनकी आर्ट एंड क्राफ्ट में रुचि है और इसमें विशेषज्ञता हासिल करना चाहती हैं। 1. हाथ से बने कार्ड, प्रिंटेड शीट्स में लपेटे गिफ्ट और रोजाना उपयोग होने वाले प्रोडक्ट जैसे हैंड बैग और ज्वेलरी का मूल्य मशीन प्रिंटेड सामानों की तुलना में बहुत अधिक है। गृहिणियों के लिए अपनी कला को ग्राहकों तक पहुंचाने का यह उपयुक्त समय है। 2. अगस्त से ...