Posts

Showing posts with the label 1733 June 04

डाॅ. अतिका अग्रवाल से जानिए चेहरे पर कौन सी 5 चीजें लगाने से आपको हो सकती हैं त्वचा से संबंधित समस्याएं

Image
ऐसी कई चीजें हैं जिन्हें अगर चेहरे पर लगाया जाए तो त्वचा से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। पुणे की डर्मेटोलॉजिस्ट एवं कॉस्मेटोलॉजिस्ट, डॉ. अतिका अग्रवाल बता रही हैं इन पांच चीजों के बारे में जिन्हें न लगाने में ही समझदारी है। 1. नींबू लगाना साइट्रस फ्रूट जैसे संतरा या नींबू में एसिड की मात्रा अधिक होती है। ये त्वचा का प्रोटेक्टिव बैरियर खत्म कर सकता है। इसकी वजह से त्वचा में रेडनेस, जलन व काले दाग-धब्बे हो सकते हैं। इसे लगाने के तुरंत बाद धूप में जाने से पूरा चेहरा हमेशा के लिए काला भी पड़ सकता है। 2. टूथपेस्ट लगाना इसमें कई प्रकार के हानिकारक पदार्थ जैसे परआॅक्साइड होता है, जिससे पिम्पल ठीक होने के बाद काले दाग तथा ब्लेमिशेस का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। 3. हल्दी का ज्यादा प्रयोग इसे लगाने से त्वचा की रंगत बनाने वाली कोशिकाएं खत्म हो जाती हैं, जिससे सनबर्न तथा सफेद दाग होने की आशंका बढ़ जाती है। कई लोगों को सूट नहीं करती है। 4. वाइप्स रब करना अल्कोहल से बने वाइप्स चेहरे पर रब करने से यह त्वचा की नमी व ऑइल चुरा लेते हैं जिससे त्वचा बेजान और रूखी हो जाती है। इसे लगाने से पिंपल्...

पॉकेट फ्रेंडली कलेक्शन को मिल रहा बढ़ावा, क्वारेंटाइन हो रहे ट्राय किए गए गारमेंट्स

Image
फैशन के नए एक्सपेरिमेंट के लिए मशहूर हमारे देश का अंदाज कोरोना काल में कुछ बदला हुआ है। इस बार मानसून फैशन को लेकर कुछ अलग तरह की तैयारी की गई है। चूंकि वर्क फ्रॉम होम का कल्चर तेजी से बढ़ा है, जिसके चलते फैशन डिजाइनर्स भी मानसून कलेक्शन में ड्रेस तैयार कर रहे हैं जो कंफर्ट के साथ कलरफुल और पॉकेट फ्रेंडली भी हैं।इस मानसून लिनेन और कॉटन के शॉर्ट्स व कैजुअल ज्यादा ट्रेंड में दिखेंगे, क्योंकि फैशन डिजाइनर्स वर्क फ्रॉम होम को देखते हुए कंफर्ट कलेक्शन पर काम कर रहे हैं। पॉकेट फ्रेंडली होंगी ड्रेस मानसून वेडिंग कलेक्शन में कोरोना इफेक्ट दिखाई देगा। फैशन डिजाइनर पुनीत बलाना कहते हैं, इस साल मैंने रिच हेरिटेज का कलेक्शन तैयार किया है, जिसमें जयपुर के कल्चर की झलक है। हमने 10-20 हजार की रेंज से कलेक्शन की शुरुआत कीहै। इससे पहले ये 30 हजार से स्टार्ट होता था, लेकिन कोरोना को देखते हुए पॉकेट फ्रेंडली ड्रेस डिजाइन कर रहेहैं। वर्क फ्रॉम होम इफेक्ट दिखेगा फैशन डिजाइनर पंकज कोठारी ने बताया, वर्क फ्रॉम होम बढ़ा है। इस मानसून कार्गो और शॉर्ट्स पर काम कर रहे हैं जिसमें लिनेन और कॉटन को ज्यादा स्पेस...