Posts

Showing posts with the label 2020 at 11:56AM

भुवनेश्वर के एक कपल ने अपनी शादी को अलग तरीके से किया सेलिब्रेट, 500 स्ट्रीट डॉग्स को खाना खिलाकर मां और दादी को दी श्रद्धांजलि

Image
हमारे देश में शादी यानि शानदार सेलिब्रेशन और एक से बढ़कर एक खाना। लकिन इन दिनों भुवनेश्वर के एक कपल की अनोखी शादी चर्चा में है। इस कपल ने अपनी शादी वाले दिन रिश्तेदारों और दोस्तों को खाना खिलाने के बजाय 500 स्ट्रीट डॉग्स को खाना खिलाया। ओडिशा के भुवनेश्वर में रहने वाली यूरेका आप्टा और जोना ने जिस अंदाज में शादी की, उसकी तारीफ हो रही है। 25 सितंबर को जब उनकी शादी हुई तो पशु कल्याण ट्रस्ट एकमारा (AWTE) के स्वयंसेवकों ने उनकी तरफ से स्ट्रीट डॉग्स को खाना खिलाया। यूरेका एक फिल्म मेकर हैं। वही जोना वांग एक डेंटिस्ट हैं। उन्होंने डॉगीज को सिर्फ खाना ही नहीं खिलाया, बल्कि उनकी मदद के लिए कुछ राशि भी दान की। लोग उनके इस काम की तारीफ कर रहे हैं। यूरेका ने अपने वेडिंग डे के लिए महंगी साड़ी खरीदने के बजाय मां की साड़ी पहनी। यूरेका की मां और जोना की दादी का तीन साल पहले निधन हो गया था। वे कहते हैं हमने डॉग्स को खाना खिलाकर इन दोनों को श्रद्धांजलि दी है। शादी के दो दिन पहले भी ये दोनों शेल्टर होम गए थे और वहां पालतू जानवरों को खाना बांटा था। इसके अलावा उनके लिए दवाइयां भी उपलब्ध कराईं। शादी के कई...

कोविड 19 के दौरान गर्भवती महिलाओं और नई मांओं में चिंता व डिप्रेशन के मामले तेजी से बढ़े

Image
हाल ही में हुए सर्वेके अनुसार गर्भवती महिलाओं और नई मांओं मेंचिंता व डिप्रेशन की दर कोरोना काल में बढ़ी है। इस अध्ययन के अनुसार रिसर्चर्स ने 900 महिलाओं से बात की। इनमें से 520 महिलाएं गर्भवती थीं और 380 महिलाओं ने कुछ समय पहले ही बच्चे को जन्म दिया था। उन्होंने पाया कि महामारी के दौरानगर्भवती महिलाओं में डिप्रेशन के लक्षण 15% से बढ़कर 41% हो गए। वहीं एंग्जाइटी की दर 29 % से बढ़कर 72% हो गई है। आंकड़े देखकर चिंतित हूं इस रिसर्च के सह लेखक और यूनिवर्सिटी ऑफ एलबर्टा, कनाडा में प्रेग्नेंसी एंडपोस्टपार्टम के एसोसिएट प्रोफेसर मार्गी डेवेनपोर्ट के अनुसार जिस तरह से गर्भवती महिलाओं में चिंता और डिप्रेशन की दर बढ़ी है, उसे देखकर मैं काफी चिंतित हूं। डिसऑर्डरके मामले बढ़ने की भी यही वजह है महामारी के दौरान इस दर के बढ़ने की वजह फिजिकल आइसोलेशन, घर के काम बढ़ना और बच्चों की देखभाल में दिन-रात लगे रहना है। इन सब कारणों से गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के दिमाग पर निगेटव इफेक्ट हुआ है। प्री नेटल और पोस्टपार्टम डिप्रेशन डिसऑर्डरके मामले बढ़ने की भी यही वजह है। सिक्योरिटी न होने से बढ़ीचिंता डेवनपोर्ट क...