निसाबा गोदरेज बनेंगी कंपनी की एम डी और सीईओ, देश की युवा बिजनेसवुमन के तौर पर रखती हैं खास पहचान
42 साल की निसाबा गोदरेज ग्रुप की नई एम डी और सीईओ बन गई हैं।फिलहाल वे गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड की कार्यकारी अध्यक्ष हैं। निसाबा गोदरेज ग्रुप के चैयरमेन आदि गोदरेज की दूसरे नंबर की बेटी हैं। ग्लोबल और उद्योग जगत में उनकी पहचान एक कर्मठ युवा मैनेजर के रूप में होती है। 42 साल की निसाबा गोदरेज ‘टीच फॉर इंडिया’ फाउंडेशन की चेयरपर्सन होने केसाथ-साथ गोदरेज एग्रोवेट और वीआईपी इंडस्ट्रीज के बोर्ड में भी शामिल हैं। वेवर्तमान में GCPL की कार्यकारी चेयरपर्सन हैं। उन्होंने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल, अमेरिका में पेनसिलवेनिया यूनिवर्सिटी के द व्हार्टन स्कूल, ब्रिटेन के स्टो स्कूल और भारत में कैथेड्रल स्कूल से पढ़ाई की है। निसाबा को मई 2017 में GCPL में एग्जिक्युटिव चेयरपर्सन नियुक्त किया गया था। निसाबा ने करीब 17 साल तक गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्टस के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर का पद संभाला और उनके नेतृत्व में कंपनी ने काफी उन्नति व ग्लोबल विस्तार किया। उनकी इसी खूबी से प्रेरित होकर आदि गोदरेज ने उन्हें एक्जीक्यूटिव चैयरमेन बना दिया। उनकी पहचान एककर्मठ बिजनेसवुमेन के रूप में हाेती है। निसाबा...