Posts

Showing posts from December, 2020

साइबेरिया में माइनस 45 डिग्री सेल्सियस हुआ तापमान, यहां अंडा फोड़ते ही जम गया और बर्फ हो गए नूडल्स

Image
आप इतनी सर्दी की कल्पना कर सकते हैं क्या कि अंडा फोड़ते ही जम जाए और नूडल्स बनाते ही बर्फ बन जाएं? दुनिया भर में सर्दी जोरों पर है। ऐसे में इंटरनेट पर रूस की एक फोटो वायरल हो रही है। इसमें यह दिख रहा है कि ठंड की वजह से अंडा और नूडल्स किस तरह जम गए। इसे सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। साइबेरिया का नोवोसिबिर्स्क शहर बेहद ठंडे तापमान के लिए प्रसिद्ध है। जिस वक्त अंडे और नूडल्स की तस्वीर ली गई थी, उस वक्त वहां का तापमान माइनस 45 डिग्री सेल्सियस था। यही कारण है कि अंडा फोड़ते ही जम गया। जैसे चम्मच से नूडल्स उठाए, वे बर्फ हो गए। इस खबर को 26 हजार से ज्यादा लाइक्स और 8 हजार बार शेयर किया गया। लोगों ने इस तस्वीर पर कई मजेदार कमेंट्स किए हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today In Siberia, minus 45 degrees Celsius, the egg freezes and ice noodles from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hxbBnD https://ift.tt/3rMN7eH

कुछ चटपटा खाने का मन हो तो बनाएं पोटैटो रोस्टी, इसे शाम के नाश्ते में चाय के साथ सर्व करें

Image
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today If you want to eat something spicy then make Potato Rosti, serve it with tea in the evening breakfast. from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3pBBk0Y https://ift.tt/2Mq5Hcv

दिल्ली की विभा तोमर ने पुराने टायरों से डॉग्स के लिए बिस्तर बनाया, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट देखकर आया उन्हें मदद का नेक ख्याल

Image
इस वक्त सारा देश ठंड की चपेट में हैं। दिल्ली की कपकपा देने वाली ठंडक से डॉग्स को बचाने के लिए एक वेटरनरी स्टूडेंट विभा तोमर ने स्ट्रीट डॉग्स के लिए टायर बेड बनाए हैं। उन्हें ये आइडिया सोशल मीडिया पर एक पोस्ट देखने के बाद आया। विभा ने बताया कि जब से ठंड का मौसम शुरू हुआ है, तब से वे डॉग्स की मदद के बारे में सोच रही थीं। इस बीच सोशल मीडिया पर उन्होंने एक व्यक्ति को अपने पेट के लिए टायर से खूबसूरत बिस्तर बनाते हुए देखा। वे कहती हैं - ''इस कपकपा देने वाली ठंडक के बीच डॉग्स की सुरक्षा के लिए ये बिस्तर एक अच्छा विकल्प है। जल्दी ही मैंने टायर इकट्‌ठा करना शुरू किया। टायरों से बना कोजी बेड डॉग्स को ठंड से बचाने में मदद कर रहा है। विभा अब तक 100 डॉग्स को टायर बेड उपलब्ध करा चुकी हैं। वह घूम-घूमकर सड़कों पर सो रहे डॉग्स को टायर बेड की सुविधा दे रही हैं। इससे पहले लॉकडाउन के दौरान भी विभा ने लगभग 300 स्ट्रीट डॉग्स को रोज खाना खिलाया था। विभा कहती है कि उन्हें बचपन से ही जानवरों से प्यार है और वह एक पशु चिकित्सक भी है, ऐसे में डॉग्स की मदद करना उनकी जिम्मेदारी है। Download Dainik B...

शादी का खाना जरूरतमंदों में बांटा, जीरो वेस्ट विवाह किया और ब्राइडल ड्रेस के तौर पर पैंटसूट पहनकर दिया पॉवरफुल होने का संदेश

Image
महामारी के बीच जहां कई लोग मिसाल बनें, वहीं कई ऐसे विवाह समारोह का आयोजन भी हुआ जिससे सीखने को मिला। देश-विदेश में संपन्न ये शादियां हमें बहुत कुछ सीखा गईं। कहीं जीरो वेस्ट थीम का आयोजन लोगों को पर्यावरण बचाने का संदेश दे गया तो कहीं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन शादी के दौरान भी बखूबी हुआ। शादी का खाना जरूरतमंदों में बांटा महामारी के बीच अमेरिका के इलिनॉइस में रहने वाले एक कपल ने अपनी शादी कैंसिल कर दी। इस कपल ने शादी के लिए आलीशान इंतजाम पहले ही कर रखे थे। उन्होंने अपनी कैटरिंग के लिए दिए पैसों को वापिस लेने के बजाय इससे 200 जरूरतमंदों को खाना खिलाया। उन्होंने जो फूड पैकेट बांटे, उसमें टर्की, मैश्ड पोटैटोज, स्टफिंग, ग्रीन बींस, क्रेनबेरी सॉस, सलाद और कुकीज रखी गई। इंदौर के कपल का जीरो वेस्ट विवाह फिलहाल जो शादी चर्चा में है, वो है इंदौर में आयोजित जीरो वेस्ट विवाह। इंदौर आईआईटी से मैकेनिकल इंजीनियर रोहित अग्रवाल और इंटीरियर डिजाइनर पूजा गुप्ता ने जीरो वेस्ट विवाह किया। यहां कागज के बजाय ई- कार्ड बांटे गए। दो दिन चलने वाले इस विवाह समारोह में 40 किलो गीला कचरा निकला जिसे विवाह समारो...

ग्लिटर से लेकर एंब्रॉयडरी वाले मास्क बने फैशन का हिस्सा, कंफर्ट वियर और पेस्टल कलर्स रहे वार्डरोब की शान

Image
फैशनेबल कपड़ों का क्रेज कभी कम नहीं होता। फिर चाहे इस साल लॉकडाउन के बीच कंफर्ट वियर और मैचिंग मास्क की बात करें या लॉकडाउन के बाद शादियों के मौसम में छाए फ्रिंजेस और शियर ब्लाउज की। एक नजर इस साल के टॉप फैशन ट्रेंड पर जिन्हें खूब पसंद किया गया। 1# मास्क महामारी के बीच मास्क की एक से बढ़कर एक वैरायटी मार्केट में देखने को मिली। इको फ्रेंडली फैब्रिक पसंद करने वालों के लिए जहां कॉटन या अन्य ऑर्गेनिक कपडों से बने मास्क पसंद किए, वहीं लिनेन, सिल्क और वेल्वेट से बने मास्क को देश-विदेश के टॉप फैशन शोज में भी जगह मिली। ग्लिटर युक्त ऐसे डिजाइनर मास्क भी डिजाइन किए गए जिन्हें पार्टी वियर के साथ पहनकर आपके लिए स्टाइल फ्लॉन्ट करना आसान रहा। वहीं हाइजीन और सेफ्टी स्टेंडर्ड का पूरा ध्यान रखते हुए आसानी से धोने और दोबारा इस्तेमाल करने वाले मास्क ऑन डिमांड रहे। 2# कंफर्ट वियर लॉकडाउन के बाद से अब तक जारी वर्क फ्रॉम होम ने इंडिया में कंफर्ट वियर और होजियरी मार्केट को तेजी से बढ़ाया। ओवरसाइज्ड ड्रेस, ट्रेक पैंट्स, टी शर्ट, लोअर को अपने वार्डरोब में लगभग हर उम्र के लोगों ने शामिल किया। ट्रैक पैंट के ...

पटना की भावना शेखर ने तोड़ी शादी की रूढ़ीवादी परंपराएं, गुरहथी की रस्म पुरुष के बजाय पहली बार एक बेटी ने निभाई

Image
शादी की रस्मों से जुड़े जो सकारात्मक बदलाव नजर आ रहे हैं, उनमें एक यह भी है कि जिन रस्मों को निभाने का अधिकार सदियों से सिर्फ पुरुषों का माना जाता था, उन्हें अब महिलाएं भी निभा रही हैं। पटना की रहने वाली भावना शेखर के बेटे सात्विक की शादी में भावना ने उस रस्म को निभाने से मना कर दिया जो लगभग हर बिहारी शादी में अदा की जाती है। शादी की अगली सुबह दूल्हे के नहाने का पानी दुल्हन पर छींटा जाता है। भावना ने इस रस्म को ये कहकर निभाने से मना कर दिया कि दुल्हन के नहाने का पानी दूल्हे पर क्यों नहीं छींटा जाता? भावना एक लेखिका हैं और मानती है कि शादी के दौरान जो रस्में समाज के पैरों में बेड़ियां डालती हैं, उन्हें काटना जरूरी है। ऐसी ही एक नई परंपरा शुरू करने का साहस उन्होंने सात्विक की शादी में किया। बिहार की मशहूर गुरहथी रस्म के अंतर्गत दूल्हे का बड़ा भाई दुल्हन के हाथों में गहने और कपड़े देता है। अगर बड़ा भाई मौजूद न हो तो यह रस्म परिवार के किसी पुरुष द्वारा निभाई जाती है। कई घरों में पुरुष न होने पर पड़ोस में रहने वाले किसी पुरुष से ये रस्म निभाने को कहा जाता है। लेकिन इस रस्म को कभी कोई महिला अदा...

सिर्फ 10 मिनट में तैयार हो जाएगा चटपटा रायता, ये है इसे बनाने की आसान रेसिपी

Image
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Chopped raita will be ready in just 10 minutes, this is an easy recipe to make from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37YvJf8 https://ift.tt/3o3sOHR

दुनियाभर में अपनाए जाते हैं ये 5 स्किन केयर प्रोडक्ट्स, इससे ठंड के मौसम में रूखापन दूर होता है, यह चेहरे की चमक बढ़ाने में मदद करते हैं

Image
रूप निखारने के लिए उबटन हो या मोरक्कन आर्गन ऑइल, हर देश के अपने स्किन केयर सीक्रेट्स हैं जिन्हें दुनिया आज भी अपना रही है। थेरेप्यूटिक फायदों के लिए इन दिनों लोग इसमें एसेंशियल ऑइल भी मिला रहे हैं। बड़े ब्यूटी ब्रैंड्स स्किन टाइप के अनुसार तरह-तरह के उबटन कस्टमाइज कर रहे हैं। यहां जानिए दुनिया भर में अपनाए जाने वाले ऐसे ही स्किन केयर प्रोडक्ट्स के बारे में। 1. भारत के उबटन ये प्री-वेडिंग सेरेमनी का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुके हैं। ये फेस और बॉडी क्लेंसर्स होते हैं जो स्किन को चमक देते हैं। चने को पीसकर बेसन तैयार किया जाता है और उसका उबटन बनता है। इसमें चंदन, हल्दी, गुलाब जल और थोड़ा दूध मिला सकते हैं। 2. ग्रीस का योगर्ट और ऑलिव ऑइल ग्रीक योगर्ट केवल खाने में ही स्वादिष्ट नहीं होता, इससे बेहद असरदार फेस मास्क भी तैयार किया जाता है। योगर्ट को हाथों से चेहरे पर लगाकर लोकल्स पोस्ट सन केयर की तरह भी इस्तेमाल करते हैं। इन दोनों ही इंग्रीडिएंट्स के साथ कभी अपने एंटीबैक्टीरियल गुणों की वजह से शहद भी मिलाया जाता है। कई बड़े ब्रैंड्स मॉइश्चराइजर्स, क्लेंसर्स सिरम्स और मास्क में ग्रीक योगर्...

पाकिस्तान में वकील बनी निशा राव तो कर्नाटक की त्रिनेत्रा ने डॉक्टर बनकर कमाया नाम, बिओंसे, उरूज और धनंजय ने बनाई अपनी खास पहचान

Image
हम चाहे देश में हुए विकास की कितनी ही बातें करें लेकिन अभी भी ट्रांसजेंडर्स को समाज में बराबरी का हक नहीं मिला है। वे अपने अथक प्रयास के बाद भी लोगों के बीच सम्मान पाने की जद्दोजहद कर रहे हैं। इस साल पांच ऐसी ट्रांसवुमन चर्चा में रहीं जिन्होंने अपने काम और मेहनत के बल पर न सिर्फ आम लोगों के लिए बल्कि अपने समुदाय के बीच भी मिसाल कायम की है। बेओंसी लेश्राम 27 साल की बेओंसी इंफाल के एक प्राइवेट अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर हैं। वह सिर्फ मणिपुर ही नहीं बल्कि पूर्वोत्तर की पहली ट्रांसजेंडर डॉक्टर हैं। फिलहाल वे इंफाल के शिजा हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट में कार्यरत हैं। उन्हें इस अस्पताल में पीपीई किट पहने कोरोना पॉजिटिव मरीजों का इलाज करते देखा जा सकता है। महामारी के बीच मरीजों की सेवा कर वे कोरोना वॉरियर के तौर पर तारीफ पा रही हैं। बेओंसी रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस की स्टूडेंट रही हैं। आजकल वे पोस्ट ग्रेजुएट इंट्रेंस एग्जाम की तैयारी कर रही हैं। त्रिनेत्रा हल्दर गम्माराजू वे कर्नाटक की पहली ट्रांसवुमन डॉक्टर के रूप में अपनी खास पहचान रखती हैं। बेंगलुरु में त्रिनेत्रा कभी अंगद...

जेनिस कॉकफील्ड कोविड-19 से 115 दिन में हुई ठीक, डेल्टा एयरलाइंस ने दिया दुनिया में कहीं भी मुफ्त घूमने का ऑफर

Image
डेल्टा एयरलाइंस ने जेनिस कॉकफील्ड को कोरोना से ठीक होने के बाद फर्स्ट क्लास ट्रिप का ऑफर दिया ताकि वह दुनिया में कहीं भी घूमने जा सके। जेनिस खुद भी डेल्टा एयरलाइंस की कर्मचारी हैं। जेनिस ने कोविड-19 का 115 दिन तक सामना किया। जेनिस की जुड़वां बहन ने बीमारी के दौरान उनकी खूब मदद की। वे किसी भी कीमत पर अपनी बहन को खोना नहीं चाहती थीं। जेनिस ने बताया कि इस बीमारी से उबरने के लिए वे तकरीबन 115 दिन तक अस्पताल में और उसके बाद कुछ क्लीनिक में रहीं। उन्हें मार्च में कोरोना हुआ था। उसके बाद 57 दिनों तक वे कोमा में रहीं। जो डॉक्टर जेनिस का इलाज कर रहे थे, उन्होंने जेनिस की जुड़वां बहन को ये बता दिया था कि उसकी जिंदगी कुछ ही दिनों की बची है। फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी और अपनी सोच को सकारात्मक बनाए रखा। जेनिस के ठीक होने की खुशी इन दोनों बहनों के लिए उस वक्त दोगुनी हो गई जब उन्हें डेल्टा एयरलाइंस के सीईओ ईडी बेस्टियन का मैसेज मिला। अपने लेटर में बेस्टियन ने लिखा कि जब जेनिस पूरी तरह ठीक हो जाएं और यात्रा करने के काबिल हो तो वे दुनिया में जहां चाहे वहां की मुफ्त में सैर कर सकती हैं। इन दोनों ब...

कोलंबिया के एक रेस्टोरेंट ने कस्टमर को लुभाने का निकाला यूनिक आइडिया, 24 कैरेट गोल्ड बर्गर बनाकर जमा की भारी भीड़

Image
बर्गर एक ऐसी डिश है जिसे महंगे रेस्टोरेंट में बड़े शौक से खाया जाता है तो जो फूड स्टॉल पर भी खूब बिकती है। इसे पेटीस, चीज़, सब्जियों और टैंगी सॉस डालकर मजेदार बनाया जाता है। बर्गर खाने वाले शौकीनों के लिए एक कोलंबियन रेस्टोरेंट ने 24 कैरेट गोल्ड बर्गर बनाया है। इस बर्गर का नाम ओरो मैककॉय रखा है। उन्होंने इसे बेचने की शुरुआत 27 नवंबर से की थी। इस बर्गर को बनाने में डबल मीट और डबल चीज़ के साथ 24 कैरेट गोल्ड डाला गया है। ये क्रिएशन कस्टमर को खूब पसंद आ रहा है। कई लोग रेस्टोरेंट में खास तौर से इस बर्गर को देखने आ रहे हैं। यहां जमा लोगों की भारी भीड़ ये भी पूछ रही है कि क्या ये सच में सोने से बना है। सोशल मीडिया पर इस बर्गर का फोटो देखकर कई लोग इसकी कीमत पूछ रहे हैं। इस बर्गर की कीमत 4191 डॉलर है। रेस्टोरेंट की शेफ मारिया पाउला के अनुसार, इस बर्गर को पहले प्लास्टिक में पैक किया जाता है। फिर उस पर सोने की परत चढ़ाई जाती है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today A restaurant in Colombia pulled out a unique idea to woo the customer, creating a huge crowd of 24 carat...

इस तरह बनाएंगे ब्रेड इडली तो स्वाद होगा शानदार, बच्चे भी बार-बार करेंगे इसकी फरमाइश

Image
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today This way you will make bread idli, it will taste great, children will also make repeated requests. from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JrV5IS https://ift.tt/2WUB0hA

ट्रांसजेंडर महिला उरूज हुसैन ने नोएडा में खोला 'टेंपटेशंस कैफे', वे कहती हैं इससे मेरे समुदाय के लोगों को अपना बिजनेस करने की प्रेरणा मिलेगी

Image
ट्रांसजेंडर महिला उरूज हुसैन ने नोएडा के सेक्टर 119 में अपने कैफे की शुरुआत की। उन्हें उम्मीद है कि उनके इस कैफे ने ट्रांसजेंडर समुदाय के अन्य लोगों को भी अपना बिजनेस स्थापित करने की प्रेरणा मिलेगी। उरूज ने अपने कैफे का नाम 'स्ट्रीट टेंपटेशंस' रखा है। उन्हें वर्कप्लेस पर कई बार लोगों के बुरे व्यवहार का सामना करना पड़ा। इस उत्पीड़न से तंग आकर उरूज ने अपना कैफे खोला। वे कहती हैं यह कैफे सभी के साथ समान व्यवहार करने के लिए जाना जाएगा। हुसैन ने अपने इस काम की शुरुआत से पहले हॉस्पिटेलिटी, इंडस्ट्रीयल ट्रेनिंग और कई तरह के जॉब किए। उसके बाद उसने खुद अपने काम की शुरुआत करने का फैसला किया। उरूज के अनुसार ''मेरे कैफे में किसी को उत्पीड़न का सामना नहीं करना पड़ेगा। मेरे पेरेंट्स भी इस काम से मुझ पर गर्व करेंगे''। उरूज को लगता है कि अभी कई चुनौतियों का सामना करना बाकी है। लेकिन वे किसी भी कीमत पर अपना हौसला कम नहीं करना चाहतीं। उरूज ने लॉकडाउन के दौरान कई सेक्स वर्कर्स और उनके बच्चों की भी खूब मदद की। उसने 22 साल की उम्र तक एक लड़के के रूप में अपना जीवन गुजारा। फिर 2014 मे...