कोलंबिया के एक रेस्टोरेंट ने कस्टमर को लुभाने का निकाला यूनिक आइडिया, 24 कैरेट गोल्ड बर्गर बनाकर जमा की भारी भीड़
बर्गर एक ऐसी डिश है जिसे महंगे रेस्टोरेंट में बड़े शौक से खाया जाता है तो जो फूड स्टॉल पर भी खूब बिकती है। इसे पेटीस, चीज़, सब्जियों और टैंगी सॉस डालकर मजेदार बनाया जाता है। बर्गर खाने वाले शौकीनों के लिए एक कोलंबियन रेस्टोरेंट ने 24 कैरेट गोल्ड बर्गर बनाया है। इस बर्गर का नाम ओरो मैककॉय रखा है। उन्होंने इसे बेचने की शुरुआत 27 नवंबर से की थी।
इस बर्गर को बनाने में डबल मीट और डबल चीज़ के साथ 24 कैरेट गोल्ड डाला गया है। ये क्रिएशन कस्टमर को खूब पसंद आ रहा है। कई लोग रेस्टोरेंट में खास तौर से इस बर्गर को देखने आ रहे हैं। यहां जमा लोगों की भारी भीड़ ये भी पूछ रही है कि क्या ये सच में सोने से बना है। सोशल मीडिया पर इस बर्गर का फोटो देखकर कई लोग इसकी कीमत पूछ रहे हैं। इस बर्गर की कीमत 4191 डॉलर है। रेस्टोरेंट की शेफ मारिया पाउला के अनुसार, इस बर्गर को पहले प्लास्टिक में पैक किया जाता है। फिर उस पर सोने की परत चढ़ाई जाती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3rCvtdJ
https://ift.tt/2Jt2szN
Comments
Post a Comment
https://draftingofgovernmentletters.blogspot.com/
https://gazabpostinindianblogger.blogspot.com