Posts

Showing posts with the label 1733 December 19

मरियम के पास 480 कैट और 12 डॉगी हैं, इनकी देखभाल में हर महीने लाखों खर्च करती हैं, इन्हें खिलाने से लेकर घुमाने का काम भी खुद करती हैं

Image
मस्कट में रहने वाली मरियम अल बलूशी के पास 480 पालतू बिल्लियां और 12 डॉगी हैं। यही इनका परिवार है। इनमें से 17 पेट्स दृष्टिहीन हैं। इनके खाने-पीने और देखभाल पर मरियम प्रति माह 5 लाख 75 हजार रुपए खर्च करती हैं। हालांकि इन पेट्स का खर्च उठाना भी उनके लिए आसान नहीं है। इतने जानवरों को घर में जगह देने की वजह से उनके पड़ोसी आए दिन शिकायत करते रहते हैं। लेकिन फिर भी मरियम इनका साथ छोड़ने को तैयार नहीं हैं। वे मानती हैं कि जानवर इंसानों से ज्यादा वफादार होते हैं। उनके पास रहने वाले अधिकांश पेट्स वे हैं जो गलियों में भटक रहे थे और जिनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं था। इनको खाना खिलाने से लेकर इनकी सफाई का काम मरियम खुद ही करती हैं। जब ये पेट्स बीमार हो जाते हैं, वो इन्हें अस्पताल भी ले जाती हैं। फिलहाल उनका घर पेट्स के पिंजरों से भरा हुआ है। वे इनके साथ बारी-बारी से खेलती हैं। इन्हें एक्सरसाइज कराती हैं और वॉक के लिए बाहर भी लेकर जाती हैं। इन जानवरों की सेवा में अपना जीवन समर्पित करने वाली मरियम की उम्र 51 साल है। मरियम से जब यह पूछा जाता है कि उन्होंने इन्हें पालने की शुरुआत कैसे की तो वे कहत...

इस साल हॉट चॉकलेट स्टेशन, वुडन क्रिसमस ट्री और स्पार्कलिंग वॉल के साथ करें क्रिसमस डेकोरेशन, घर को मिलेगा नया लुक

Image
क्रिसमस पर हर साल एक ही तरह की सजावट करके ऊब गए हैं तो इस बार कुछ नया ट्राय किया जा सकता है। घर को विंटर वंडरलैंड में बदल सकते हैं। पॉमपॉम और रिबन से घर को सजा भी सकते हैं। इस बार क्रिसमस पर घर को क्लासिक या कंटेंपररी, दोनों तरह से सजा सकते हैं। 1. हॉट चॉकलेट स्टेशन : अपने किचन आइलैंड सेंटरपीस के लिए आकर्षक दिखने वाला छोटा सा हॉट चॉकलेट स्टेशन सजा सकते हैं। यहां हर वो चीज मौजूद होनी चाहिए, जिससे बढ़िया हॉट चॉकलेट बनाई जा सके। ये पूरी सर्दियों भर आपको वॉर्म और कोज़ी बनाए रखेगा। इस स्टेशन पर हॉट कोको, हॉट कोको बार, कोको साइन, कॉफी बार, थ्री टियर ट्रे, हॉट चॉकलेट बार, किचन साइन, क्रिसमस साइन रख सकते हैं। 2. फ्रंट डोर रैप : घर के मुख्य दरवाजे यानी फ्रंट डोर को खूब बड़े और चौड़े लाल रिबन से गिफ्ट रैप की तरह सजा सकते हैं ताकि ये बिल्कुल क्रिसमस गिफ्ट की तरह दिखे। सफेद दरवाजा है तो स्नो मैन स्टिकर परफेक्ट लगेगा। इसके अलावा भी अन्य क्रिसमस स्टिकर लगाए जा सकते हैं। 3. वुडन क्रिसमस ट्री : असली क्रिसमस ट्री के बजाय लकड़ी का क्रिसमस ट्री बनवा सकते हैं या फिर इसे खुद ही बना सकते हैं। बाद म...

दो जुड़वां बहनों ने अपने बर्थडे पर एक ही दिन और समय पर दिया बेटी को जन्म, उनकी डॉक्टर ने कहा मैंने अपने 45 के करिअर में ऐसा पहली बार देखा

Image
अमेरिका के फोर्ट सेंडर्स रिजनल हॉस्पिटल में वो दिन बहुत खास था जब दो जुड़वां बहनों ने अपने बर्थडे पर एक ही दिन और वक्त पर दो अलग-अलग बच्चों को जन्म दिया। इन बहनों का नाम ऑटम शॉ और अंबर ट्रेमोंटेना है। इनकी बेटी के नाम चार्ल्सटन और ब्लैकली है। इस हॉस्पिटल ने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिये ये खबर देते हुए लिखा - ''आज हमारी खुशी दोगुनी हो गई और हमारा प्यार भी। इस हफ्ते का ये दिन हमारे लिए खास है। जब दो जुड़वां बहनों ने बेटियों को जन्म दिया। इन दोनों परिवारों को हमारी ओर से बधाई''। फोटो साभार : people.com इनकी डिलिवरी डॉ. जॉर्ज विक ने की। ऑटम और अंबर ने बताया कि हमने साथ में अपनी प्रेग्नेंसी प्लान की थी। हमें ये लग रहा था कि एक ही महीने में हम दो बच्चों को जन्म देंगे। लेकिन ये कभी नहीं सोचा था कि इन बच्चों का जन्म एक ही टाइम पर होगा। इन दोनों बहनो को इस बात की भी खुशी है कि वे अपने जन्मदिन के साथ-साथ इन बच्चों का जन्मदिन मना पाएंगी। डॉ. जॉर्ज विक के अनुसार, मैंने अपने 45 के करिअर में ऐसा होते पहली बार देखा। ये मेरे लिए अद्भुत है। आप सबको बधाई हो। एक दूसरे डॉक्टर ने कहा मुझे...

ओडिशा में तीसरी कक्षा की स्टूडेंट दिब्यांशी ने विभिन्न देशों के 5,000 मैच बॉक्स जमा किए, उनके पिता ने की इस काम में मदद

Image
ऐसे कई लोग हैं जो अलग-अलग तरह की चीजों को कलेक्ट करते हैं। कई बार इन कामों की वजह से उन्हें शोहरत भी मिलती है। ऐसा ही कुछ ओडिशा की रहने वाली तीसरी कक्षा की स्टूडेंट दिब्यांशी ने भी किया। दिब्यांशी ने विभिन्न देशों के 5,000 मैच बॉक्स जमा किए। दिब्यांशी ने बताया कि अलग-अलग देशों के मैच बॉक्स जमा करने के लिए उसने इतने देशों की यात्रा नहीं की बल्कि उसके रिश्तेदारों में से जब भी कोई विदेश जाता तो वह उनसे अपने कलेक्शन के लिए मैच बॉक्स मंगवा लेती। दिब्यांशी को इस काम के लिए उनके पिता ने प्रेरित किया। वे एक वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर हैं। वे जब भी कहीं जाते तो अपनी बेटी के लिए मैच बॉक्स लेकर आते। इस तरह दिब्यांशी के पास कई तरह के अलग-अलग मैच बॉक्स जमा होने लगे। दिब्यांशी ने उन्हें अलग-अलग थीम के आधार पर ऑर्गेनाइज किया। दिब्यांशी के पास विभिन्न देशों के मैच बॉक्स हैं। इनमें नेपाल, पोलैंड, भूटान, जापान और बांग्लादेश शामिल हैं। उनके पेरेंट्स इन मैच बॉक्स को जमा करने में दिब्यांशी की मदद करते हैं। दिब्यांशी की मां गोपा मोहंती ने बताया- ''दिब्यांशी पिछले तीन साल से मैच बॉक्स जमा कर रही है।...

हेल्थ कॉन्शस लोगों के लिए बेक्ड गोभी की रेसिपी, सिर्फ 20 मिनट में हो जाएगी तैयार

Image
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Easy recipe of baked cauliflower for health people, will be ready in just 20 minutes from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3p8JlKO https://ift.tt/3mzrDOA