लहसुन- प्याज और अदरक- शहद चाय की मदद से पाएं खर्राटों से निजात, जानें 6 घरेलू उपाय जिनसे दूर होगी यह समस्या
खर्राटे आने के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन मुख्य कारण है अधिक वजन होना। एक स्वस्थ व्यक्ति का सामान्य बीएमआई 19 से 20 के बीच होना चाहिए। यदि यह 25 से अधिक है तो अधिक वजन का संकेत है। इसलिए वजन को नियंत्रित रखकर और कुछ घरेलू तरीके अपना कर इस समस्या को दूर कर सकते हैं। अदरक- शहद की चाय अदरक और शहद रसोई में मिलने वाली बेहद आम सामग्रियां है। अदरक और शहद की चाय पेट दर्द, खांसी, सर्दी, वजन घटाने और दिल की समस्याओं से लड़ने में मदद करती है। यह गले को आराम देने के साथ ही खर्राटों को रोकती है। दिन में दो बार अदरक और शहद की चाय पीने से आराम मिलेगा। लहसुन- प्याज लहसुन और प्याज का सेवन करने से गले में दर्द और सूजन कम होती है और ये स्लीप एपनिया से भी बचाव करता है। इन्हें भोजन में शामिल करें, लेकिन इसका बहुत जल्द असर नहीं, दिखेगा बल्कि धीरे-धीरे आराम होगा। पुदीना तेल पुदीना गले और नाक की नली की सूजन को कम करने में सहायक है, जिससे आपको आसानी से सांस लेने में मदद मिलती है। पानी में पुदीना तेल की कुछ बूंदें डाले और सोने से पहले इस पानी से गरारे करें। प्रक्रिया को दोहराने से जल्दी आराम मिलेगा। फलो...