Posts

Showing posts with the label 2020 at 08:05PM

दीवाली से पहले अपनी ड्रेस की शॉपिंग कर रही हैं तो बॉलीवुड दीवाज की तरह चुनें पर्पल के ये 4 ऑप्शंस, आप नजर आएंगी सबसे जुदा

Image
दीवाली में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। अगर आप फैमिली गेदरिंग का हिस्सा बन रही हैं या ऑनलाइन अपने दोस्तों को वीडियो कॉल से शुभकामनाएं देने के लिए किसी अच्छी ड्रेस की तलाश में हैं तो पर्पल कलर की खूबसूरत ड्रेस चुनें। यह कलर बॉलीवुड दीवाज के बीच भी ट्रेंडिंग है। इसे व्हाइट या यलो जैसे कंट्रास्ट कलर के साथ मिक्स एंड मैच करके भी पहन सकती हैं। अनुष्का शर्मा आपके मन को भाने वाला यह कलर अनुष्का पर सूट कर रहा है। इसके साथ लॉन्ग ईयरिंग्स पहनकर अपनी खूबसूरती बढ़ा सकती हैं। फुल स्लीव्स वाला अनुष्का का कुर्ता विंटर के लिए उपयुक्त है। अगर आप दीवाली ईविनंग के लिए तैयार हो रही हैं तो इसके साथ लाइट ज्वेलरी और लाइट मेकअप से अपने लुक में चार चांद लगाएं। इस लुक के साथ मैचिंग बिंदी और कंगन भी आपके लुक को कॉम्प्लिमेंट करेंगे। दिशा पटानी बनारसी साड़ी में पर्पल के साथ ब्लू का कॉम्बिनेशन पार्टी सीजन में खूब पसंद किया जाता है। दिशा की इस साड़ी को आप दिवाली वाले दिन पहन सकती हैं। दिशा ने इस साड़ी के साथ गोल्ड नेकलेस पहना है। आपकी सुंदरता बढ़ाने वाली इन साड़ियों के साथ बिंदी और रेड लिपस्टिक भी सूट करती है। हाथों में...

कहानी 'कुछ न कहो' से पता चलती है दो प्रेमियों के दिल की बात, वहीं लघुकथा 'समिधा' बयां करती है कोरोना काल में एक बुढ़ी मां की लाचारी

Image
कहानी : कुछ न कहो लेखक : संगीता माथुर जीजाजी पर्व की शादी का कार्ड दे गए थे। ‘एकदम सादे समारोह में मात्र एक जोड़े में बहू ब्याहकर ला रहा है।’ सादे-से कार्ड के अंत में टंकित विशेष आग्रह- ‘कृपया कोई उपहार न लाएं। आपका आशीर्वाद ही उपहार है’ ने पर्व के प्रति मेरा प्यार और सम्मान द्विगुणित कर दिया! थम कर रह जाती है ज़िंदगी, जब जमकर बरसती हैं पुरानी यादें। दीदी के देवर पीयूष की शादी में मुलाक़ात हुई थी उनके चचेरे देवर पर्व से। पूरी शादी वह मेरे आसपास बना रहा। दीदी ने मुझे छेड़ा था, ‘दिल आ गया दिखता है तुझ पर। पूछ रहा था ये भगवा कपड़ों वाली लड़की कौन है?’ मेरा कैमल कलर का शरारा सूट उस चश्मिश को भगवा लगा? ‘यह भी कह रहा था कि शादी में भला कौन दाल-चावल खाता है?’ ‘तो क्या उसकी तरह हर वक़्त मिठाइयां भकोसूं?’ ‘हूं! मतलब मैडम की भी बराबर नज़र है उस पर! वैसे लड़का अच्छा है, इंजीनियरिंग करके अभी नौकरी पर लगा है। बात चलाऊं?’ दीदी गंभीर हो गई थीं। ‘बिल्कुल नहीं।’ बाहर क़दमों की आहट हुई तो हमारी वार्ता को विराम लग गया था। पीयूष और पर्व थे। ‘भाभी, ट्रायल में शेरवानी का बटन निकल आया है।’ अधखुली शेरवान...