Posts

Showing posts with the label 2020 at 11:31AM

ऑस्ट्रेलिया के ओल्ड एज होम में बुजुर्गों ने शुरू किया 'वर्ड्स ऑफ विस्डम ट्रेंड', अपनी सलाह लिखकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किए फोटो

Image
कोविड-19 महामारी में अवसाद से बचने के लिए लोग नए-नए तरीके आजमा रहे हैं। ओल्ड एज होम में रहने वाले बुजुर्गों के भी नए-नए तरीकों से खुद को व्यस्त रखने की खबरें लगातार आ रही हैं। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के एक ओल्ड एज होम में रहने वाले बुजुर्गों की कहानी वायरल हो रही है। ऑस्ट्रेलिया के ओरबोस्ट स्थित वाराहाट ओल्ड एज होम ने बुजुर्गों को व्यस्त रखने के लिए ''वर्ड्स ऑफ विस्डम'' नाम से एक ट्रेंड की शुरुआत की है। यहां रहने वाले बुजुर्ग अपने अनुभवों के आधार पर सलाह-मशविरे लिखते हैं और फिर इसकी तस्वीरें खींचकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी जाती हैं। 93 साल के टेड ने सलाह दी शादी से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आप सही लड़की से शादी कर रहे हैं। उसके बाद दोनों साथ रहते हुए कड़ी मेहनत करें। 88 साल के टॉम ने सलाह दी कि ''मरने के बाद पैसा साथ नहीं ले जा सकते। इसलिए सारा पैसा यही पब पर खर्च कर दीजिए''। वहीं 90 साल की एलीन ने शादी के बारे में लिखा- ''शादी से पहले एक दूसरे को परख लें''। 92 साल के डेविड ने रिलेशनशिप पर लिखा- ''पत्नी से रोज प्यार का इजहा...