Posts

Showing posts with the label 1733 May 28

लॉकडाउन ने सिखाई हम सबको 5 हेल्दी हैबिट्स, जो ताउम्र आएंगी सबके काम

Image
लॉकडाउन को लंबा वक्त हो गया। कोरोना वायरस के इफेक्ट से बचने के लिए जो हेल्दी हैबिट्स हमने तालाबंदी के शुरुआती दिनों में अपनाईं थीं, वे अब आदत बन चुकी हैं। इनके जरिए आप कोविड-19 से ही नहीं, बल्कि कई बीमारियों से बचकर हमेशा सेहतमंद रह सकते हैं। स्वस्थ खानपान इस महामारी के दौरान लोगों ने स्वस्थ खानपान के महत्व को जाना। आमतौर पर सेहतभरा खानपान करने वालों में संक्रमण की दर नहीं के बराबर देखने को मिली। लॉकडाउन में स्वस्थ खानपान का महत्व लोगों को समझ में आया। मेडिकल चेकअप जरूरी कुछ महीनों पहले की ही बात की जाए तो आपकी यही सोच थी कि मेडिकल चेकअप की अभी क्या जरूरत है। ये तो कभी भी कराया जा सकता है। लेकिन कोराेना के बढ़ते असर ने हम सभी को यह सिखाया कि सेहत को लेकर थोड़ी सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है। इसलिए हर उम्र के लोगों को समय-समय पर मेडिकल चेकअप जरूर कराते रहना चाहिए। सीखा व्यायाम का महत्व ऐसे कई लोग हैं जो तालाबंदी के पहले यह कहते नहीं थकते थे कि व्यायाम करने का समय ही कहां है। लेकिन घर में लंबे समय तक रहते हुए उन्हें व्यायाम का पूरा मौका भी मिला। इससे मिलने वाले फायदे का असर लाेगो...