Posts

Showing posts with the label 2020 at 08:08PM

49 साल की सुजैन गिब्स हूबहू बच्चे के शक्ल वाली सिलिकॉन डॉल्स बनाती हैं, उनकी बनाई एक डॉल की कीमत लगभग 6 लाख रुपए है

Image
सुजैन गिब्स कनाडा में रहती हैं। उनकी उम्र 49 साल है। वे खिलौने के तौर पर न्यूबोर्न बेबीज बनाने और उन्हें हूबहू बच्चों की शक्ल में पेंट करने के लिए जानी जाती हैं। वे 2010 से ये काम कर रही हैं। कभी-कभी इन खिलौनों को बनाते हुए उन्हें इनसे इतना प्यार हो जाता है कि वे इन्हें बेचना भी पसंद नहीं करतीं। उन्हें अपने इस काम को करते हुए बहुत गर्व महसूस होता है। सुजैन को बचपन से डॉल बहुत पसंद थी। वे तब भी यही सोचती थी कि जब मैं बड़ी होकर बच्चों की शक्ल वाली डॉल बनाऊंगी। उन्होंने अपनी क्रिएटिविटी से इस काम को संभव कर दिखाया। सुजैन ने पहली बार 2009 में इन खिलौनों को ऑनलाइन देखा था। इन्हें देखकर उनके लिए ये यकीन करना मुश्किल था कि ये असली नहीं, बल्कि खिलौना हैं। सबसे पहले उन्होंने एक खिलौना खरीदा। उसके बाद दो और खरीद लिए। फिर उन्हें ये महसूस हुआ कि इन खिलौनों की कीमत इतनी ज्यादा है जिसकी वजह से उन्हें जमा करके रखना मुश्किल है। उसके बाद उसने खुद इन खिलौनों को बनाना शुरू किया। सबसे पहले सुजैन ने ये खिलौने अपने परिवार और खुद के लिए बनाए। धीरे-धीरे उसने सिलिकॉन डॉल्स बनाना शुरू की। फिलहाल सुजैन सारी...

तमिलनाडु के आदिवासी गांव की लड़की ने पास की 12 वी कक्षा, अपनी पढ़ाई पूरी करके सिविल सर्विसेस एग्जाम में पास होने का देखती है सपना

Image
तमिलनाडु केइरूलपट्‌टी में रहने वाली एक आदिवासी लड़की ने 12 वी कक्षा पास कर अपने गांव का नाम रोशन किया है। वे इस गांव की पहली ऐसी लड़की हैं जिसने 12 वी की बोर्ड एग्जामपास की है। इस लड़की का नाम एम कृष्णवेनी है। एडमिशन का प्रस्ताव दिया उसने कॉमर्स और अकाउंट्स विषय में 12 वी कक्षा पास की। कृष्णवेनी को 600 में से 295 अंक मिले। धर्मपुरी के एक प्रायवेट आर्ट्स एंड साइंस कॉलेज ने कृष्णवेनी को एडमिशन का प्रस्ताव दिया है। कृष्णवेनी कहती हैं मैंने धर्मपुरी के पास कोट्‌टूर गांव में पालाकोड के गर्वमेंट हायर सेकंडरी स्कूल से अपनी पढ़ाई की। होस्टल में रहकर पढ़ाई करना उचित समझा उनके गांव के पास बने अधिकांश स्कूलों में तेलुगू या कन्नड़ मीडियम में पढ़ाई होती है। इसलिए कृष्णवेनीने छठी कक्षा के बाद स्कूल के होस्टल में रहकर पढ़ाई करना उचित समझा। कृष्णवेनी के पिता किसान हैं। वे अपनी आगे की पढ़ाई पूरी करके बैंक या सिविल सर्विसेस एग्जाम देना चाहती हैं। उनके दो बहन-भाई और हैं जिन्होंने 10 वी कक्षा तक पढ़ाई करके स्कूल छोड़ दिया। कृष्णवेनी की उपलब्धि का पता चला डेनकनिकोट्‌टाई की डीएसपी संगीता जब इस गांव में अपनी ...