Posts

Showing posts with the label 2020 at 03:34PM

बेंगलुरु की शैला गुरुदत्त और लक्ष्मी भीमाचार ने आईबीएम की नौकरी छोड़ी, बिजनेस की शुरुआत कर बनाए ऐसे बर्तन जिन्हें खा भी सकते हैं

Image
यकीन करना थोड़ा कठिन होगा कि ऐसे बर्तन भी बनाए जा रहे हैं, जिन्हें आप खा सकते हैं। जी हां, यह सच है। यदि आपको आइसक्रीम ऐसे बाउल में दी जाए जो चॉकलेट से बनी हो या सूप के लिए ऐसा मसालेदार चम्मच दिया जाए जिसे अंत में आप खा लें या खाने के अंत में हम वे कटोरियां-चम्मच भी खा जाएं, जिनमें परोसा गया है तो कैसा लगेगा? यह कहानी नहीं हकीकत है। बेंगलुरु की दो महिलाओं शैला गुरुदत्त और लक्ष्मी भीमाचार ने आईबीएम की नौकरी छोड़कर ऐसे बर्तन बनाना शुरू किए हैं, जिन्हें खा भी सकते हैं। दोनों ने समाज में बदलाव लाने के लिए अपनी कंपनी स्थापित की। इस काम केरिसर्च व डेवलपमेंट पर इन्हें करीब एक वर्ष का समय लगा। 80 से अधिक प्रोडक्ट्स इनकी कंपनी का नाम एडिबल-प्रो है, जो इको फ्रेंड्ली और जीरो वेस्ट खाने योग्य कटलरी बनाती है। इसमें कांटे, छुरी, चम्मच, प्लेट, कटोरी के अलावा 80 से अधिक प्रोडक्ट बनाए जाते हैं। इनकी कीमत सामान्य ही है जिसमें खाने की प्लेट और कटोरी भी एक मीठी डिश होती है। भोजन और नाश्ते में उपयोग होने वाले उत्पादों कीशेल्फ लाइफ छह महीनेहै। चम्मच, चाकू, कांटे, कटोरे, प्लेट, कप, आदि को बिना पकाए सीध...

बॉलीवुड सेलेब्स के पसंदीदा पिलाटे वर्कआउट में न करें ये गलतियां, फिटनेस ट्रेनर प्रदीप भाटिया सिखा रहे हैं सही तरीका

Image
अगर आप एक ऐसी एक्सरसाइज की तलाश में है जिससे पूरे शरीर का व्यायाम हो सके तो पिलाटे आपकेलिए परफेक्ट चॉइस है। इसके फायदों को देखते हुए बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा खान, कियारा आडवाणी, जाह्नवी कपूर और टीवी एक्ट्रेस हीना खान भी इसे अपनी वर्कआउट रुटीन में शामिल करती हैं। इन्हीं की देखादेखी अगर आप भी पिलाटे करना चाहती हैं तो इसे करने का सही तरीका, इसके फायदे और उन चार गलतियों के बारे में जान सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर प्रदीप भाटिया से जान लें जिन्हें अक्सर किया जाता है। पिलाटे करने का तरीका मैट पर बैठ जाएं। अपनी बाईं ओर बॉल रखकर बैठें और बाएं पैर को अपनी ओर मोड़ें। इस दौरान आपका दाया पैर पीछे की दिशा में होगा। अपना बायां हाथ बॉल पर रखें और कोहनियों को थोड़ा-सा मोड़ें। कंधे की ऊंचाई तक दाएं हाथ को फैलाएं। बाएं हाथ को बैंड करते हुए बॉल की दाहिनी ओर ले जाएं। चार से पांच सेकंड के लिए रुकें और फिर इसी प्रक्रिया को दाएं पैर से दोहराएं। इसके फायदे इसे करने से लंग्स मजबूत होते हैं और श्वसन संबंधी समस्याआें से राहत मिलती है। यह रक्त संचार बढ़ाता है। इस वर्कआउट से मांसपेशियां लचीली होती हैं और बार-बार चो...