इंग्लैंड के एक कपल ने क्रिसमस के करीब आते ही अपने घर को बना दिया परियों का महल, पिछले तीन सालों से चैरिटी के लिए कर रहे ये काम
इंग्लैंड के एक छोटे से कस्बे तिनतिनहल में रहने वाले कपल ने क्रिसमस के करीब आते ही न सिर्फ अपना घर खूबसूरत रोशनी से सजाया, बल्कि इस सजावट में जानवरों के कई स्कल्पचर को भी शामिल किया। ये कपल पिछले तीन सालों से क्रिसमस के करीब आते ही इसी तरह अपने घर की सुंदरता बढ़ाता है। दोनों पति-पत्नी यूनाइटेड किंगडम नेशनल हेल्थ सर्विस और एयर एंबुलेंस के लिए राशि जमा कराने के उद्देश्य से ये डेकोरेशन करते हैं। फोटो साभार : Metro.co.uk इस कपल का नाम डैन वार एक्सटेंस और उनकी पत्नी का नाम मार्क एक्सटेंस है। डैन की उम्र 37 साल और मार्क की 27 साल है। ये दोनों एक दूसरे को पिछले दस सालों से जानते थे। लेकिन उन्होंने छ: साल पहले की शादी की। डैन मैनेजमेंट इंडस्ट्री में काम करते है, वहीं मार्क मोल वैली फार्मर में काम करती हैं। डैन के अनुसार, ''हम दोनों को क्रिसमस बहुत पसंद है। रोशनी से सराबोर इस पूरे घर को सजाने की शुरुआत हम हर साल अगस्त से करते हैं। हम दोनों को थियेटर की थीम पर काम करना पसंद है क्योंकि हम खुद भी थियेटर से जुड़े हैं। इसलिए हमने अपने कार्निवाल को लाइट के साथ ही हिरण की मूर्तियों और अन्य प...